आईटीओ के पास शुक्रवार सुबह स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे एक बस चालक ने स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि बस में -सवार 42 बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हरियाणा के महेंद्रगढ़ में इसी तरह के हादसे में कई स्कूली बच्चों की जान चली गई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक अभिषेक एम्स में संविदा पर लैब टेक्नीशियन का काम करता था। पुलिस ने लापरवाही की धारा में केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बस में आंध्रा स्कूल के 42 छात्र सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कूल बस स्कूटी सवार अभिषेक को रौंदते हुए ऑटो से टकरा कर फुटपाथ के पास रुक गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई।
कुछ ही दूरी पर मौजूद आईपी एस्टेट थाने के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक स्कूटी सवार अभिषेक की मौत हो चुकी थी। वहीं, बस चालक शिवकुमार, ऑटो चालक महेश कुमार और तीन छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 13, 2024 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 13, 2024 من Hindustan Times Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन की आशंका
पापुआ न्यू गिनी के जिस गांव में भूस्खलन के कारण हजारों लोगों की जान चली गई वहां दूसरे भूस्खलन की आशंका है।
अग्निपथ योजना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा : खड़गे
बोले, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो योजना रद्द करेंगे
नेतन्याहू ने पहले दुख जताया, फिर राफा पर ताबड़तोड़ हमले
अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजरायल के सैन्य अभियान में 37 फलस्तीनियों की मौत
भारत से समझौते का पाक ने उल्लंघन किया: नवाज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकारी गलती
प्रज्ञाननंदा की चालों से मात खा गए अलीरेजा
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा की नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शुरुआत शानदार रही। उन्होंने सोमवार रात खेली गई।
विश्व कप में गेंदबाज दिखा सकते हैं दम
बल्लेबाजों का आईपीएल जैसा दबदबा रहने की संभावना कम
कांग्रेस ने शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा दे दिया: मोदी
प्रधानमंत्री ने इसे एससी-एसटी, ओबीसी एवं आदिवासियों के साथ छल करार दिया
पीओके पर बात करने से डरती है कांग्रेस : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बात करने से बचती है, क्योंकि वह उससे (पाकिस्तान) से डरे हुए हैं।
बुजुर्ग को उड़ाने वाली कार दिल्ली में मिली, दो गिरफ्तार
गुरुग्राम का रहने वाला है कार मालिक, गाड़ी का शीशा टूटा मिला
श्रद्धा के जहां टुकड़े फेंके, वहीं आफताब की लोकेशन मिली
पुलिस ने अदालत में तीन हजार पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल किया