भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रीपो दर में 50 आधार अंक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आज आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कुछ बैंकों ने बाह्य बेंचमार्क से जुड़े कर्ज की ब्याज दर में 50 आधार अंक का इजाफा कर दिया।
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बाह्य बेंचमार्क उधारी दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 8.60 फीसदी कर दी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रीपो से जुड़ी अपनी उधारी दर को बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया। आरबीएल बैंक ने भी इसी कतार में शामिल होते हुए कर्ज की ब्याज दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी है, जो 8 जून यानी आज से ही प्रभावी हो गई है। निजी क्षेत्र के ऋणदाता फेडरल बैंक ने भी रीपो से जुड़ी ऋण दर में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी की है।
दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते और सावधि जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। बैंक ने कहा कि बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक दैनिक राशि बचे रहने पर अब 3.5 फीसदी के बजाय 4 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाएगा। इसके साथ ही 375 से 389 दिनों और 390 दिनों की परिपक्वता अवधि वाले सावधि जमा पर ब्याज दरों में 10 से 25 आधार अंक की वृद्धि की गई है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 10, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
नायडू से जुड़ी फर्म की बढ़ रही कमाई
निर्वाचन आयोग द्वारा देश में आम चुनाव की तारीखें जारी करने से पहले 15 मार्च को हेरिटेज फूड्स का शेयर करीब 327.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
गठबंधन राजनीति के लौटे दौर ने अफसरशाहों की बढ़ाई चिंता
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार का खाका तैयार हो गया है। इसी के साथ बदले परिदृश्य ने भारतीय अफसरशाही को चिंता में डाल दिया है।
प. बंगाल में लोकप्रिय योजनाओं से मजबूत हुईं ममता
पश्चिम बंगाल की 42 लोक सभा सीटों तृणमूल के हिस्से आईं 29 और भाजपा को 12 सीट पर करना पड़ा संतोष
परी आजादी से फैसले नहीं ले पाएगी गठबंधन सरकार
भारत जैसे देश के लिए गठबंधन सरकार अच्छी चीज हो सकती है, लेकिन प्रशासन के इस ढांचे में नीतिगत मामलों में निर्णय लेने की गति धीमी पड़ने की आशंका रहती है।
विवादित विधेयक पार लगाना कठिन
गठबंधन सरकार में संविधान संशोधन वाले विधेयक पारित कराने में भाजपा को होगी परेशानी
बैंकों के लिए थोक जमा सीमा 3 करोड़ रु करने का प्रस्ताव
बदले जाएंगे नियम
आईटी में पर्याप्त निवेश की जरूरत
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा
नतीजों के बाद शेयर बाजार में गिरावट की जांच के लिए याचिका
एक वकील ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर केंद्र और सेबी को जांच के निर्देश देने की मांग की
एक तिहाई शेयर 3 जून के स्तर से नीचे
पिछड़ने वालों में सरकारी उपक्रम, अदाणी, इन्फ्रा शेयर शामिल
दिल्ली हवाई अड्डा बढ़ाएगा क्षमता
भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय यात्री प्रबंधन क्षमता 12 महीने में 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई