जाति पर टिकी विकास की धुरी
Amar Ujala|April 16, 2024
दिल्ली से सटी गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट की गिनती हाई प्रोफाइल सीटों में होती है। इस सीट पर पहला चुनाव 2009 में हुआ था। बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह जिले में तब हाथी ने कमाल दिखाया था। पर, 2014 आते-आते यहां भगवा रंग गाढ़ा हो गया। बहरहाल भाजपा यहां हैट्रिक लगाने को बेताब है, तो सपा और बसपा उसकी गति थामने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। विकास की दौड़ में यूपी के सभी जिलों से आगे गौतमबुद्धनगर में मतदाताओं में मुद्दे तो बहुत हैं, सवाल भी बहुत हैं, पर चुनाव में यहां भी जातीय समीकरण ही हावी हैं।
चंद्रभान यादव
जाति पर टिकी विकास की धुरी

2011 के जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में हिंदू आबादी करीब 85 फीसदी है। 47 फीसदी शहरी और 53 फीसदी ग्रामीण आबादी वाली इस सीट पर पहली बार 2009 में हुए चुनाव में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर जीते थे। भाजपा से उतरे डॉ. महेश कुमार शर्मा तब महज 2.15 प्रतिशत वोटों के अंतर से हारे थे। 2014 में भाजपा से फिर डॉ. महेश शर्मा उतरे और 50.01 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भगवा परचम फहरा दिया। 2009 के चुनाव में 33.24 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वाली बसपा 2014 में 16.53 प्रतिशत पर सिमटकर तीसरे पायदान पर खिसक गई। जबकि 26.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सपा दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही थी। 2019 की बात करें तो भाजपा ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 59.64 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। बसपा से उतरे सतवीर ने दम दिखाया जिससे पार्टी की मतों में हिस्सेदारी बढ़कर 35.46 प्रतिशत हो गई। ये आंकड़े बहुत कुछ इस सीट के मिजाज को स्पष्ट कर देते हैं।

हम सुबह नोएडा के सेक्टर-76 से आगे स्थित बरौला गांव पहुंचे। पार्क में टहलने आए कुछ लोग चर्चा में मशगूल मिले। ये सभी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। चुनावी चर्चा छिड़ते ही अकाउंटेंट प्रवीन कुमार कहते हैं, हम तो सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश बेरोजगारी पर सवाल उठाते हैं। पर, यह भी कहते हैं कि विकल्प के अभाव में वे भाजपा के साथ हैं। वहीं, सरजू गुर्जर बताते हैं कि वह पहले भाजपा के साथ थे, पर अब सपा के साथ हैं।

Bu hikaye Amar Ujala dergisinin April 16, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Amar Ujala dergisinin April 16, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

AMAR UJALA DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
मालदीव नहीं भारत की सैर करें, यहां गर्मजोशी से स्वागत होगा: इस्राइल
Amar Ujala

मालदीव नहीं भारत की सैर करें, यहां गर्मजोशी से स्वागत होगा: इस्राइल

भारत में इस्राइली दूतावास ने मालदीव के पासपोर्ट नियमों में संशोधन के फैसले के बाद की सिफारिश

time-read
1 min  |
June 04, 2024
चीन जैसा देश पुतिन के हाथों का उपकरण, यह दुर्भाग्यपूर्ण
Amar Ujala

चीन जैसा देश पुतिन के हाथों का उपकरण, यह दुर्भाग्यपूर्ण

शांति सम्मेलन का निमंत्रण देने फिलीपीन पहुंचे जेलेंस्की बोले -

time-read
1 min  |
June 04, 2024
मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं शिनबाम
Amar Ujala

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं शिनबाम

बोलीं - देशवासियों को निराश नहीं करूंगी, दुनिया के प्रमुख कैथोलिक देश में शीर्ष पर यहूदी महिला

time-read
1 min  |
June 04, 2024
जैस्मिन ने छोड़ दी थी ओलंपिक खेलने की उम्मीद
Amar Ujala

जैस्मिन ने छोड़ दी थी ओलंपिक खेलने की उम्मीद

मुक्केबाज टीम से भी हो गई थीं बाहर, ओलंपिक क्वालिफायर से एक सप्ताह पूर्व पता लगा खेलना है

time-read
1 min  |
June 04, 2024
सबालेंका लगातार दूसरे साल क्वार्टर फाइनल में
Amar Ujala

सबालेंका लगातार दूसरे साल क्वार्टर फाइनल में

फ्रेंच ओपन: नवारो को 6-2, 6-3 से हराया, कजाखस्तान की रिबाकिना भी अंतिम-8 में

time-read
1 min  |
June 04, 2024
नोर्जे के कहर से श्रीलंका 77 के न्यूनतम स्कोर पर ढेर, द. अफ्रीका 6 विकेट से जीता
Amar Ujala

नोर्जे के कहर से श्रीलंका 77 के न्यूनतम स्कोर पर ढेर, द. अफ्रीका 6 विकेट से जीता

एनरिक ने 7 रन पर 4 विकेट लेकर किया कॅरिअर का श्रेष्ठ प्रदर्शन

time-read
1 min  |
June 04, 2024
टी-20 विश्वकप में 12 साल बाद सुपर ओवर के रोमांच में नामीबिया की जीत
Amar Ujala

टी-20 विश्वकप में 12 साल बाद सुपर ओवर के रोमांच में नामीबिया की जीत

पूर्व. द. अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड वीज और ट्रंपेलमेन के प्रदर्शन से ओमान हारा

time-read
2 dak  |
June 04, 2024
सेंसेक्स व निफ्टी में तीन साल की सबसे बड़ी तेजी, 13.78 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
Amar Ujala

सेंसेक्स व निफ्टी में तीन साल की सबसे बड़ी तेजी, 13.78 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

एग्जिट पोल के बाद झूमा बाजार...विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदे 6,850 करोड़ के शेयर

time-read
2 dak  |
June 04, 2024
बर्निंग ट्रेन बनी ताज एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री
Amar Ujala

बर्निंग ट्रेन बनी ताज एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री

झांसी जाने के दौरान सरिता विहार में हुआ हादसा...तीन कोच जले, कारणों का लगाया जा रहा पता

time-read
1 min  |
June 04, 2024
उत्तर-पश्चिम में 4-5 दिन बाद लू से राहत, मैदानी इलाकों में बारिश संभव
Amar Ujala

उत्तर-पश्चिम में 4-5 दिन बाद लू से राहत, मैदानी इलाकों में बारिश संभव

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 5-7 जून के दौरान आंधी-तूफान की संभावना

time-read
3 dak  |
June 04, 2024