कंटेंट इज नॉट किंग
Outlook Hindi|April 01, 2024
भारतीय दर्शकों को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, कथानक को सराहने वाले दर्शकों ने स्टारडम को फिर गले लगाया
मनीष पाण्डेय
कंटेंट इज नॉट किंग

भारतीय सिनेमा में लोग लाख ‘कंटेंट इज किंग’ जपते रहें लेकिन सितारों के आगे हर कंटेंट फीका है। बॉलीवुड की हाल की फिल्मों के कारोबार से तो यही लगता है। जिन फिल्मों में स्टार नहीं होते या जो बड़े प्रोडक्शन हाउस नहीं जुड़ी होतीं, उन्हें रिलीज होने से लेकर स्क्रीन हासिल करने, उचित शो टाइमिंग मिलने में अनगिनत दिक्कतें आती हैं। इन सभी चुनौतियों से पार पाने के बाद भी किसी सार्थक फिल्म को अगर दर्शक न मिलें या फिल्म दो दिन में थियेटर से उतर जाए तो क्‍या कहेंगे। निर्देशक अनुराग कश्यप कहते हैं, ‘‘फिल्म का टिकट खरीदना और वोट देना एक जैसा है। आप जैसे उम्‍मीदवार को वोट देंगे, वैसी ही सरकार होगी। आप अपराधी, लोभी व्यक्तियों को वोट देंगे तो वह जनता की सेवा करने की जगह अपना खजाना भरेगा। ठीक इसी तरह आप हिंसक, सेक्सुअल कंटेंट पसंद करेंगे तो वैसी ही फिल्में बनेंगी।’’ उनके मुताबिक, फिल्म निर्माण समाज कल्याण का माध्यम नहीं है, उससे व्यापार जुड़ा है। जब दर्शक सार्थक विषयों पर बनी फिल्मों के टिकट नहीं खरीदेंगे तो फिर कोई निर्देशक सार्थक विषयों पर फिल्म कैसे बना पाएगा।

अभिनेता मनोज बाजपेयी का मानना है, ‘‘अब निर्माता-निर्देशक और फिल्म समीक्षकों के साथ-साथ दर्शक भी व्यापार की भाषा बोल रहे हैं। दर्शक भी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जिक्र करते दिखते हैं। यानी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही फिल्म की गुणवत्ता का पैमाना बन गया है। जो फिल्म 100, 200 या 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है, उसे शानदार फिल्म माना जा रहा है।’’ वे आगे कहते हैं, ‘‘यह स्थिति भयानक है। सभी पैसा कमाने के लिए ही सिनेमा बनाएंगे तो फिल्म निर्माण की प्रतिबद्धता खत्म हो जाएगी। फिल्म कला न रहकर केवल बाजार का प्रोडक्ट रह जाएगी। ऐसे में छोटे फिल्मकार दम तोड़ देंगे। जिनके पास मार्केटिंग का बजट नहीं होगा, वह फिल्म बनाने की जगह कोई दूसरा काम करेंगे।’’

This story is from the April 01, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the April 01, 2024 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM OUTLOOK HINDIView All
आंबेडकर और गांधी
Outlook Hindi

आंबेडकर और गांधी

भारत निर्माण के दोनों युग-प्रवर्तकों में मतभेदों के बावजूद लक्ष्य के प्रति काफी स्पष्टता थी

time-read
3 mins  |
April 29, 2024
सियासी सफर पर क्वीन
Outlook Hindi

सियासी सफर पर क्वीन

फिल्मी दुनिया के अनगिनत विवादों के बीच राजनीति में क्या गुल खिलाएंगी, देखना बाकी

time-read
5 mins  |
April 29, 2024
सब कुछ नयाँ है
Outlook Hindi

सब कुछ नयाँ है

आइपीएल में इस बार बहुत सी बातें पहली बार हैं, पहली-पहली बार के ये अनुभव दर्शकों को रोमांचित भी कर रहे हैं और आनंद भी दे रहे

time-read
5 mins  |
April 29, 2024
स्त्री स्वर, लय, थाप और थिरकन
Outlook Hindi

स्त्री स्वर, लय, थाप और थिरकन

ओडिशी नृत्यांगना निताशा नंदा ने नृत्य, गायन, वादन और पारंपरिक तथा पाश्चात्य ध्वनियों के संगम से स्त्री सशक्तीकरण का अनोखा रंग पेश किया

time-read
3 mins  |
April 29, 2024
संवेदना विस्तार की कथा
Outlook Hindi

संवेदना विस्तार की कथा

एक धारणा है, जो इस समुदाय के प्रति होती है, एक आवरण जो इस समुदाय को घेरे रहता है। इस आवरण की वजह से कयास हैं। जहां भी कयास होते हैं, वहां परिणाम गलत होते हैं।

time-read
1 min  |
April 29, 2024
स्त्री नहीं समाज का संघर्ष
Outlook Hindi

स्त्री नहीं समाज का संघर्ष

वरिष्ठ कवि अरुण कमल की ये पंक्तियां पुस्तक के मूल को बहुत अच्छे से परिभाषित करती है। साहित्य-समालोचक और दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ. राजीव रंजन गिरि द्वारा संपादित यह पुस्तक स्त्रीवाद पर एक सारगर्भित संकलन है।

time-read
2 mins  |
April 29, 2024
राजधानी में विस्थापन
Outlook Hindi

राजधानी में विस्थापन

पलायन और विस्थापन इस दौर के सबसे ज्यादा भयावह शब्द है। वैश्विक स्तर पर कभी वर्चस्व की लड़ाई, कभी जमीन के टुकड़े पर हक, कभी सौंदर्यीकरण के नाम पर उजाड़ दिया जाना बहुत ‘साधारण’ होता जा रहा है।

time-read
1 min  |
April 29, 2024
राजनीतिक किस्से
Outlook Hindi

राजनीतिक किस्से

राजनीति में शान्ता कुमार उच्च मूल्यों के पक्षधर नेताओं में से एक रहे हैं। 2019 में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपने छह दशक के राजनीतिक अनुभव को पाठको के साथ साझा करने का निर्णय लिया। अब आत्मकथा के रूप में यह पुस्तक सामने है।

time-read
2 mins  |
April 29, 2024
खोई जमीन पाने की लड़ाई
Outlook Hindi

खोई जमीन पाने की लड़ाई

1990 और 2000 के दशक में उत्तर प्रदेश में दलित वोटों पर एकाधिकार रखने वाली और राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रहने वाली मायावती की अगुआई वाली बहुजन समाज पार्टी के लिए ये चुनाव प्रासंगिक बने रहने की चुनौती

time-read
5 mins  |
April 29, 2024
टूटेगा 9-2-11 फॉर्मूला
Outlook Hindi

टूटेगा 9-2-11 फॉर्मूला

चुनावी फिजा में फिर कांग्रेस के पीछे लगा महादेव ऐप घोटाले का जिन्न

time-read
2 mins  |
April 29, 2024