अयोध्या बनी आकर्षण का केंद्र
Outlook Hindi|April 01, 2024
देश में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में राम मंदिर साबित हो रहा है अहम स्थल, धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं में इजाफा भी मददगार
राजीव नयन चतुर्वेदी
अयोध्या बनी आकर्षण का केंद्र

नवनिर्मित भव्‍य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्‍ठान संपन्‍न होने के बाद अयोध्या देश में आध्‍यात्मिक पर्यटन की हॉट-स्पॉट बन गई है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्‍मीद है कि राम मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन के बाद अयोध्या "दुनिया में सबसे पसंदीदा" पर्यटन-स्‍थल बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद डेटा जारी किया है कि राम मंदिर के उद्घाटन के 12 दिनों के भीतर करीब 24 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। टेम्पल कनेक्ट और द इंटरनेशनल टेम्पल्स कन्वेंशन ऐंड एक्सपो के संस्थापक गिरीश कुलकर्णी ने आउटलुक से कहा कि सरकार अयोध्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में अयोध्या देश का सबसे बड़ा आध्यात्मिक स्‍थल बन जाएगा।” अमेरिकी इन्वेस्टमेंट और बैंकिंग फर्म जेफरीज की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या सालाना 5 करोड़ से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है। अयोध्या में ढांचागत सुधार और श्रद्धालुओं के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15,000 करोड़ रुपये की सौगात दे चुके हैं। ओयो के फाउंडर के रितेश अग्रवाल के मुताबिक, “अयोध्या के बुकिंग में 70 फीसदी का उछाल आया है।” मेकमायट्रिप के सह-संस्थापक राजेश मागो के अनुसार, “अयोध्या के लिए पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक बुकिंग हुई है।”

अयोध्या का इतिहास जैसा भी रहा हो, भविष्य अब सबके सामने चमक रहा है। सरयू नदी के तट पर स्थित यह शहर प्रमुख आर्थिक केंद्र में बदल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थल के रूप में उभरेगा। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि 22 जनवरी के बाद से अयोध्या में कोई होटल खाली नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार की मानें तो फिलहाल 73 नए होटल पाइपलाइन में हैं, जिसमें करीब 40 में काम शुरू हो चुका है।

هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 mins  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 mins  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 mins  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 mins  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ mins  |
May 27, 2024