शिमला की तबाही
Outlook Hindi|September 18, 2023
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हिमाचल प्रदेश में प्रलय लाकर सैकड़ों जानें लील ली हैं, हर दिन गिरती इमारतों, बह रहे पुलों, टूट रही सड़कों ने प्रदेश को देश से काट कर रख दिया है
अश्वनी शर्मा
शिमला की तबाही

शिमला में बारिश इतनी भयावह कभी नहीं रही। इस मानसून में बारिश के प्रकोप ने देश के लोकप्रिय हिल स्टेशन और हिमाचल प्रदेश की राजधानी में मानो प्रलय ला दी। पहाड़ों की रानी ऊपर से लेकर नीचे तक तबाह हो गई है। इस विनाश ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। भूस्खलन और इमारतों के ढहने के डर से कई परिवार एक पखवाड़े से अधिक समय से सोये नहीं हैं। कुछ लोग अपने घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जा चुके हैं। कुछ और लोग शिमला से दूर कहीं अपने रिश्तेदारों के घर में रह रहे हैं। जो बच गए हैं, वे लगातार डूब के साये में जी रहे हैं। दिन-रात मौसम विभाग की नियमित चेतावनियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। 

मूसलाधार बारिश और बड़े पैमाने पर बादल फटने की घटनाओं ने शिमला के सामने जैसा खतरा इस बार पैदा किया, वैसा खतरा शहर के बुजुर्ग मानते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कभी अनुभव नहीं किया था। बीते 7 से 11 जुलाई और 13 से 16 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के चलते जैसी अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा आई, उसमें अब तक 370 से अधिक मौतें हुई हैं और 40 व्यक्ति अब भी लापता हैं। लोग अब तक इस गंभीर स्थिति से उबर नहीं पाए हैं।

यहां के प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर में सावन सोमवार पूजा के लिए दो दर्जन लोग इकट्ठा थे। अचानक मंदिर के ऊपर बादल फटा और सबको एक झटके में ले डूबा। बादल फटने से ऐसी तबाही मची कि भूस्खलन के चलते मंदिर पूरी तरह जमींदोज हो गया। लगातार बारिश के बाद कृष्णा नगर में इमारतें ढहने के डरावने वीडियो सामने आए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। इस बारिश में कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ, जिसके चलते देवदार के भारी वृक्ष जड़ से उखड़ गए और 100 से अधिक इमारतें रहने के लायक नहीं रह गईं। अब सवाल उठ रहे हैं कि शिमला और दूसरे पहाड़ी इलाके अचानक इतने असुरक्षित कैसे हो गए। 

पिछले कुछ वर्षों में हिमालयी शहर भूस्खलन, इमारतों के ढहने, जमीन की कटान और आपदाओं के प्रति ज्यादा ही संवेदनशील हुए हैं। इसके पीछे प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों कारण रहे हैं। शिमला में बीते वर्षों के दौरान जैसे लापरवाह, अनियोजित और बेतरतीब अवैध निर्माण किए गए, उससे पहाड़ पर बोझ बढ़ा और हरियाली तकरीबन पूरी तरह गायब हो गई है। 

This story is from the September 18, 2023 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the September 18, 2023 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM OUTLOOK HINDIView All
खतरनाक है सबको कलाकार कहना
Outlook Hindi

खतरनाक है सबको कलाकार कहना

यह बहस अश्लीलता और सभ्यता की है, जिसके लिए लकीर खींचना वाकई जरूरी है

time-read
3 mins  |
May 13, 2024
कूचे में बेआबरू
Outlook Hindi

कूचे में बेआबरू

इस आइपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से नए कप्तान पांड्या, लोगों के निशाने पर

time-read
4 mins  |
May 13, 2024
जाति का गणित
Outlook Hindi

जाति का गणित

भाजपा का ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव तो कांग्रेस ने सवर्ण और महिला प्रत्याशियों को दी तरजीह, झामुमो की आदिवासी वोटों पर नजर

time-read
2 mins  |
May 13, 2024
चुनावी मुठभेड़
Outlook Hindi

चुनावी मुठभेड़

पहले चरण से ठीक पहले निकला माओवाद का जिन्न किसके लिए

time-read
3 mins  |
May 13, 2024
राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र
Outlook Hindi

राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र

चुनाव आते ही आरोप लगाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का बाजार गरम हो गया

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
इनफ्लुएंसर काल में चुनाव
Outlook Hindi

इनफ्लुएंसर काल में चुनाव

सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरों को भुनाकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक पहुंचने के एक सशक्त औजार को साध लिया

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत
Outlook Hindi

सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत

फिल्मी सितारों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीति में अगर कहीं रहा है, तो वह है दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु

time-read
7 mins  |
May 13, 2024
वजूद बचाने की जंग
Outlook Hindi

वजूद बचाने की जंग

तेलंगाना के चुनावी अखाड़े में सबके अपने भारी के बड़े-बड़े दावे

time-read
6 mins  |
May 13, 2024
द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व
Outlook Hindi

द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व

यहां मुकाबला दोतरफा, सिवाय एकाध सीटों के जहां भाजपा का कुछ दांव है

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव
Outlook Hindi

जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव

भाजपा को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपि के तीन तटीय जिलों से उम्मीद है

time-read
4 mins  |
May 13, 2024