Facebook Pixel "बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा" | India Today Hindi - news - Read this story on Magzter.com

Try GOLD - Free

"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"

India Today Hindi

|

June 05, 2024

कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ पर बसे 108 गांवों में महिलाएं आज भी पानी ढोकर ला रहीं. सोलर बिजली भी कुछेक घरों में चंद घंटे के लिए. मोबाइल नेटवर्क तो ईश्वर को तलाशने जैसा

- पुष्यमित्र

"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"

सुबह के सवा नौ बजे हैं. गुदड़ी गांव में सीमा देवी हाथों में प्लास्टिक के तीन बड़े गैलन लिए अपने गांव के इकलौते सबमर्सिबल पंप के पास जा रही हैं. पानी भरने. कहती हैं, "अबहीं समनसेबुल (सबमर्सिबल पंप) पर जाइनी, नंबर पर पानी भरातआ, धइ के चलिआई. पानी तीन बजे मिली..." उनके पीछे चली आ रहीं प्रियंका देवी कहती हैं, "कौनो गरंटियो नइखे कि मिली की न मिली." वजह पूछने पर सीमा कहती हैं, "बदरी होखे तो काहां मिली. नौ बजे से लेके चार बजे बंद हो जाई. केकरो मिलेला, केकरो नइखे मिलेला." यानी पानी तीन बजे मिलेगा, वह भी अगर बादल न छाए क्योंकि बादल छाने पर सोलर प्लेट काम नहीं करेंगे और बिना पानी के लौटना पड़ेगा.

कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ पर बसे 50 घर के चेरो आदिवासियों के इस टोले में पानी को लेकर दिन भर चलने वाली जद्दोजहद और संघर्ष की यह कहानी नई नहीं है. यह संवाददाता 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पहाड़ी चढ़कर इस दुर्गम गांव तक पहुंचा था. तब भी सीमा देवी जैसी औरतें गांव में नल जल योजना के तहत बनी टंकी के नीचे पानी भरती मिली थीं. तब टंकी के पास वाले नल से बूंद-बूंद पानी टपक रहा था और एक गैलन को भरने में आधा घंटा लगता था. जिनको इमरजेंसी होती वह पानी लाने तीन किमी दूर नदी के पास चला जाता.

उस चुनाव से लेकर इस चुनाव के बीच सीमा देवी और इस गांव की दूसरी महिलाओं के लिए समय इतना ही बदला है कि अब वह पुरानी टंकी फेल हो गई है. सरकार ने सबमर्सिबल पंप लगाकर नई टंकी फिट करवा दी है. अब गैलन एक मिनट में भर जाता है. मगर पानी के लिए पूरे दिन की मशक्कत आज भी जारी है. और जारी है पानी भरे गैलनों को सिर पर ढोकर घर लाने की मुसीबत क्योंकि तब भी टंकी का पानी घर-घर नहीं पहुंच पा रहा था, आज भी नहीं पहुंच पा रहा. औरतों के हिस्से की यह मुसीबत 17वीं लोकसभा के कार्यकाल में भी हमारे नीति नियंता खत्म नहीं कर पाए.

यह मुसीबत सिर्फ सीमा देवी या गुदड़ी गांव की महिलाओं के हिस्से की कहानी नहीं है. कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ पर बसे 108 गांव और इनमें बसी 60,000 से अधिक की आबादी की यह स्थाई मुसीबत है. पहले औरतें पांच पांच किमी दूर नदी और झरने से पानी ढोकर लाती थीं. अब 2016 के बाद बिहार में शुरू हुई नल जल योजना की टंकियों के पास से ढोकर लाती हैं.

MORE STORIES FROM India Today Hindi

India Today Hindi

India Today Hindi

परदे से निकला असल नायक

वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तख्त के साए में शब्दों का उजेरा

बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

हिमंत का एकछत्र राज

भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी

time to read

9 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तट प्रदेश कांग्रेस का

केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश

time to read

8 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

ऐतिहासिक विजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा

time to read

13 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर

देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़

time to read

6 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

उल्टे पांव चलता 'इंडिया'

संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया

time to read

7 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान

अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज

time to read

1 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

यहां तो रंगासामी सदाबहार

मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त

time to read

2 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें

सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू

time to read

2 mins

May 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size