कारोबारी साम्राज्यों के सम्राट
India Today Hindi|January 04, 2023
भारत के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए असाधारण कारोबारी उत्साह वाले और दूरदर्शी लोगों की जरूरत थी. पेश है टॉप 10 उद्योगपति जिन्होंने देश के धन सृजन में जबरदस्त योगदान दिया है
गीता पीरामल
कारोबारी साम्राज्यों के सम्राट

जी. डी. बिरला (1894-1988)

बिरला ग्रुप के पितृपुरुष

घनश्याम दास बिरला, या जीडी जैसा कि उन्हें अक्सर कहा जाता है, भारत के औद्योगिक विकास के वास्तुकारों में से एक थे. 5 अप्रैल, 1894 को जब जीडी का जन्म हुआ, तब तक उनके परिवार का कारोबार जम चुका था. बाद में एक युवा के तौर पर वे पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाकर उसमें मैन्युफैक्चरिंग शामिल करना चाहते थे. जीडी बंगाल प्रेसिडेंसी में कलकत्ता रवाना हो गए और वहां जूट दलाल के रूप में स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर दिया. उन्होंने 1918 में बिरला जूट मिल्स की स्थापना की और 1919 में 50 लाख रुपए के निवेश के साथ बिरला ब्रदर्स लिमिटेड का गठन किया गया. उन्होंने कारों के क्षेत्र में कदम रखा और हिंदुस्तान मोटर्स की स्थापना की आजादी के बाद बिरला ने कई तत्कालीन यूरोपीय कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए चाय और कपड़ा कारोबार में निवेश किया. उन्होंने सीमेंट, रसायन, रेयॉन और स्टील ट्यूब में भी विस्तार किया और विविधीकरण किया. उनके दिमाग में हमेशा कारोबार की बातें छाई रहती थीं लेकिन उनका दिल शुरू से ही महात्मा गांधी और देश की आजादी के आंदोलन में लगा रहता था.

जे. आर. डी. टाटा (1904-1993) 

पूर्व चेयरमैन, टाटा संस

जेआरडी टाटा राष्ट्रवादी होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीयवादी भी थे. जेआरडी ने एयर इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के अलावा अपने ग्रुप को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाया, जिसमें टाटा मोटर्स, टाइटन इंडस्ट्रीज, टाटा टी और वोल्टास शामिल थे. जेआरडी ने 1988 में सेवानिवृत्त होने तक विरासत में मिले 14 उद्यमों से 95 कंपनियों का एक साम्राज्य खड़ा कर लिया. जब उन्होंने कार्यभार संभाला था तब टाटा ग्रुप का कारोबार 10 करोड़ डॉलर था, जिसे उन्होंने पांच अरब डॉलर से ऊपर पहुंचा दिया. एक ट्रस्टी के रूप में उनके मार्गदर्शन में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने 1941 में बॉम्बे में एशिया का पहला कैंसर अस्पताल, टाटा मेमोरियल सेंटर की स्थापना की. जेआरडी ने कई अन्य संस्थानों के अलावा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की भी स्थापना की.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
आम चलन को चैलेंज
India Today Hindi

आम चलन को चैलेंज

हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा डिजाइनर बने गौरव गुप्ता इन दिनों मेट गाला 2024 के लिए ऐक्ट्रेस मिंडी केलिंग की ड्रेस की वजह से चर्चा में

time-read
1 min  |
May 29, 2024
मुंबई पर कब्जे का महासंग्राम
India Today Hindi

मुंबई पर कब्जे का महासंग्राम

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और उसकी विरोधी एमवीए में वर्चस्व की लड़ाई के बीच भारत की वित्तीय राजधानी ऊंचे दांव वाली चुनावी जंग के लिए तैयार

time-read
8 mins  |
May 29, 2024
सियासी समर में सहानुभूति के भरोसे सोरेन
India Today Hindi

सियासी समर में सहानुभूति के भरोसे सोरेन

भाजपा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को वैसे तो कांग्रेस-झामुमो - राजद के भ्रष्टाचार का उदाहरण बता रही है. मगर यह दांव पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति से कहीं भगवा पार्टी पर उलटा तो नहीं पड़ जाएगा?

time-read
8 mins  |
May 29, 2024
गन्नालैंड के कसैले सवाल
India Today Hindi

गन्नालैंड के कसैले सवाल

छठे चरण की आठों लोकसभा सीटों के इलाके में किसानों की आजीविका का बड़ा जरिया गन्ने की खेती. कभी 17 चीनी मिलों के मुकाबले अब यहां आठ ही बचीं. बंद मिलें और किसान-मजदूरों की बदहाली बड़े सवाल. नेताओं को मजबूरन इन पर करनी पड़ रही बात

time-read
9 mins  |
May 29, 2024
बिसात पर हाथी की घोड़ा चाल
India Today Hindi

बिसात पर हाथी की घोड़ा चाल

जौनपुर, बस्ती समेत कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने, भतीजे आकाश आनंद पर कार्रवाई करने से बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा को मदद पहुंचाने के आरोप

time-read
6 mins  |
May 29, 2024
किधर जाएंगे मुसलमान
India Today Hindi

किधर जाएंगे मुसलमान

इस समुदाय के वोट हमेशा बंटते आए हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में वे गोलबंद होते दिख रहे. इससे 86 सीटों के नतीजों पर असर पड़ने की संभावना YUNG

time-read
10+ mins  |
May 29, 2024
"मैं जान देकर भी संविधान की रक्षा करूंगा"
India Today Hindi

"मैं जान देकर भी संविधान की रक्षा करूंगा"

देश में चुनाव पूरे उफान पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त प्रचार अभियान के बीच इंडिया टुडे ग्रुप के टीवी न्यूज ऐंकरों राहुल कंवल, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर अपने लिए तय चुनौतियों, दुनिया में देश के कद, आरोपों सहित अनेक मुद्दों पर बेबाक जवाब दिए. संपादित अंशः विपक्ष के

time-read
9 mins  |
May 29, 2024
तो गरीब बच्चे नहीं पढ पाएंगे अंग्रेजीं?
India Today Hindi

तो गरीब बच्चे नहीं पढ पाएंगे अंग्रेजीं?

राजस्थान की भजनलाल शमी सरकार पिछली सरकार के कार्यकाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करा रही. विपक्ष इसे इन स्कूलों को बंद करने की साजिश बता रहा

time-read
5 mins  |
May 29, 2024
फूलों की ताकत
India Today Hindi

फूलों की ताकत

पश्चिम बंगाल में तीखा वार-पलटवार पन होना आम है.

time-read
1 min  |
May 29, 2024
अमेरिका वाला सपना
India Today Hindi

अमेरिका वाला सपना

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि विदेशों की खूबसूरत धरती आम पंजाबियों को खूब लुभाती है और कई तो बस वहां जाने के सपने देखते हैं.

time-read
1 min  |
May 29, 2024