आप जानती हैं क्या देख रहा है आपका बच्चा ?
Anokhi|January 21, 2023
बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर कोविड से पहले भी हम परेशान थे, पर पिछले दो सालों में स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। फो लत अब बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है। इस दुष्चक्र से कैसे इन्हें बाहर निकालें, बता रही हैं चयनिका निगम
चयनिका निगम
आप जानती हैं क्या देख रहा है आपका बच्चा ?

जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो सिर्फ कोरोना वायरस का डर था, लेकिन ये दौर खत्म होते ही एक और डर घर कर चुका है। ये डर है, इंटरनेट पर मौजूद गैरजरूरी और बच्चों पर गलत असर डालने वाली सामग्री का। पिछले दो सालों में इंटरनेट पर जो भी सामग्री मिली, बच्चों ने उसे अपना साथी बना लिया। पर, अफसोस की बात यह है कि कोरोना से जुड़ी स्थितियां सामान्य होने के बाद भी बच्चे फोन पर बेमतलब की सामग्री देखने की अपनी आदत को छोड़ नहीं पाए हैं। वो कंटेंट या सामग्री, जो उनकी उम्र के मुताबिक ठीक नहीं है। वो सामग्री, जो उन्हें वो बातें सिखाती हैं जो उन्हें नहीं सीखनी चाहिए। वो सामग्री, जो बच्चे के मन पर गहरा और गलत असर डाल रहा है। इन सबका सीधा असर बच्चे के व्यक्तित्व पर भी पड़ रहा है और उनके भविष्य पर भी मन लगाकर पढ़ाई करना वे भूल चुके हैं। दोस्तों के साथ वे खेलना भूल चुके हैं और तो और, परिवार के साथ वक्त बिताना भी अब उन्हें नहीं आता। बच्चे को स्मार्टफोन से दूर करना जरूरी है, लेकिन ये इतना आसान नहीं है। पेरेंट्स होने के नाते सिर्फ कह देने से बात नहीं बनेगी। आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे और परेशानी की गहराई तक जाना होगाः

बाहर ना जाओ

कोविड ने तो पिछले दो-तीन सालों में बच्चों के खेलने-कूदने पर असर डाला है, पर वैसे भी बच्चे का खेलना-कूदना घटा है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के डर उनके मन में हावी हैं। इसका हल वो ये निकालते हैं कि बच्चे घर पर रहें, बाहर ना जाएं। बस, घर पर रहकर बच्चों के पास समय बिताने का जो विकल्प है, वो है फोन। फोन अपने साथ लाता है, गैरजरूरी कंटेंट। जिस पर फिर अभिभावक का नियंत्रण नहीं रह पाता।

रहे हैं तो मैं क्यों नहीं ?

फोन देखते हुए बच्चों के सामने ऐसा कंटेंट आता है, जो उन्हें नहीं देखना चाहिए तो उनके मन में अनकहा सा खयाल आता है। ये खयाल है कि दूसरे कर रहे हैं तो मैं क्यों नहीं ? अब जरूरत ये है कि बच्चे वो कंटेंट ना देखें, लेकिन पेरेंट्स की निगरानी के बिना उन्हें ऐसा कंटेंट ना देखने का कोई ठोस कारण नहीं मिल पाता है। फिर वो गलत आदतें सीखते हैं और जिंदगी में गलत करते चले जाते हैं।

आजमाते हैं चलो

This story is from the January 21, 2023 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the January 21, 2023 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM ANOKHIView All
कम नहीं पर्दों की अहमियत
Anokhi

कम नहीं पर्दों की अहमियत

पर्दों के मामले में सही चुनाव हमारे घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। घर के लिए पर्दे की खरीदारी करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान, बता रही हैं शुभांगी श्री

time-read
2 mins  |
April 20, 2024
अब आपकी सुबह भी होगी खुशनुमा
Anokhi

अब आपकी सुबह भी होगी खुशनुमा

दुनिभा भर में गर्भावस्था के दौरान 70 से 80 प्रतिशत महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस से जूझती हैं। क्यों होती है यह समस्या और कैसे करें इसका सामना, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
अपनी क्षमताओं पर रखें भरोसा
Anokhi

अपनी क्षमताओं पर रखें भरोसा

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार मनोविशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. गगनदीप कौर

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
धनिया का यह स्वाद रह जाएगा याद
Anokhi

धनिया का यह स्वाद रह जाएगा याद

अगर धनिया का इस्तेमाल अभी तक आप सिर्फ गार्निशिंग के लिए करती थीं, तो अब उससे कुछ स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर भी देखिए। यकीन मानिए, स्वाद जुबां पर चढ़ जाएगा। धनिया की ऐसी ही कुछ रेसिपीज बता रही हैं, नेहा दुबे

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
गर्मी का देसी टॉनिक
Anokhi

गर्मी का देसी टॉनिक

गर्मी आते ही देश के कई प्रदेशों में सत्तू की खपत बढ़ जाती है। सत्तू ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को भीतर से ठंडा भी रखता है। इसका इस्तेमाल तरह-तरह से अपने खानपान में कैसे करें, बता रही हैं कुकरी एक्सपर्ट नीरा कुमार

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
सनस्क्रीन के चुनाव का हिसाब-किताब
Anokhi

सनस्क्रीन के चुनाव का हिसाब-किताब

गर्मी आते ही चेहरे और हाथों को ढकने के लिए आप तरह-तरह के उपाय करने लगती हैं। पर, त्वचा को छुपाने से क्या बात बनेगी? आपको अपनी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सह सनस्क्रीन का चुनाव करना होगा। कैसे करें यह काम, बता रही हैं स्वाति गौड़

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
आप सब संभाल लेंगी!
Anokhi

आप सब संभाल लेंगी!

ऑफिस और घर के काम के बीच सामंजस्य बिठाने में अकसर महिलाओं की काफी ऊर्जा खर्च होती है और कभी-कभी बात फिर भी नहीं बनती। नतीजा, लगातार बढ़ता तनाव। कैसे संतुलन का गणित सीखकर घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए, बता रही हैं स्वाति शर्मा

time-read
5 mins  |
April 20, 2024
हमारा खानपान बनाता है बच्चों का भविष्य
Anokhi

हमारा खानपान बनाता है बच्चों का भविष्य

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
3 mins  |
April 20, 2024
भिंडी जैसी कोई नहीं!
Anokhi

भिंडी जैसी कोई नहीं!

भिंडी का मौसम आते ही इसके कद्रदानों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। स्वाद और सेहत के मामले में इस अनूठी सब्जी को कैसे तरह-तरह से बनाएं, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
April 13, 2024
दूर भगाएं स्नैक्स से जुड़ा अपराध बोध
Anokhi

दूर भगाएं स्नैक्स से जुड़ा अपराध बोध

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आहार विशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं,

time-read
3 mins  |
April 13, 2024