मिथिला के दामाद के रूप में श्रीराम
Sadhana Path|February 2024
राम वह नाम हैं जिनके स्मरण मात्र से व्यक्ति विशेष में राम तत्व का समावेश होने लगता है। राम के मूल गुण यानी सत्य, धर्म, प्रेम, निष्ठा, धैर्य व सहिष्णुता इत्यादि हैं। कहते हैं राम के इन गुणों में से एक भी अपना लिया जाए तो व्यक्तित्व में सोने सी चमक आ जाती है। श्री राम विष्णु के दशावतार में सातवें अवतार हैं। पृथ्वी पर इनका आगमन ही पृथ्वीवासियों के कल्याण के लिए हुआ था। राम ने अपने जीवनकाल में कई आदर्शों की स्थापना की।
आर्या झा
मिथिला के दामाद के रूप में श्रीराम

शिष्य धर्म की स्थापना

जब श्रीराम विद्या ग्रहण करके अयोध्या वापस आ गए तब ब्रह्मर्षि विश्वामित्र अयोध्या पधारे। उन्होंने दशरथ को बताया कि उनके आश्रम पर आए दिन राक्षसों का आक्रमण होता रहता है जिससे उन्हें यज्ञ आदि करने में बाधा हो रही है। अतः वे श्रीराम को उनके साथ चलने की आज्ञा दें। तब दशरथ ने कुछ आनाकानी करने के बाद श्रीराम को उनके साथ चलने की आज्ञा दे दी। लक्ष्मण हमेशा अपने भाई श्रीराम के साथ ही रहते थे इसलिये वे भी उनके साथ गए। वहां जाकर श्रीराम ने अपने गुरु विश्वामित्र के आदेश पर आश्रम पर आए संकट को दूर किया। इस प्रकार श्री रामचंद्र जी ने गुरु की आज्ञा के पालन का आदर्श कायम किया।

पुत्र धर्म की स्थापना

माता कैकई के कहने पर जब पिता ने वनवास की आज्ञा सुनाई तब वह उतने ही सहज व स्नेह भाव से वन की ओर निकल पड़े। उनके मन में पिता और माता के प्रति आदर में किंचित भी अंतर नहीं आया।

भ्राता धर्म का पालन

वे न केवल आदर्श पुत्र बल्कि एक आदर्श भाई भी थे जिन्होंने लक्ष्मण को सदा साथ रखा तथा भरत व शत्रुघ्न से भी अगाध स्नेह करते रहे।

पति-पत्नी के आदर्शों की स्थापना

उन दिनों मुख्यतया एक राजा की कई पत्नियां हुआ करती थी। स्वयं श्रीराम के पिता दशरथ की तीन पत्नियां थी किंतु श्रीराम ने सीता को वचन दिया कि वे आजीवन किसी पराई स्त्री के बारे में सोचेंगे तक नहीं। जीवनभर केवल और केवल सीता ही उनकी धर्मपत्नी रहीं। इस प्रकार उन्होंने एक पति-पत्नी के आदर्शों को स्थापित किया।

राजधर्म की स्थापना

अयोध्या की प्रजा श्रीराम के द्वारा माता सीता का त्याग चाहती थी। यह सुनकर श्रीराम का मन व्यथित हो उठा तथा उन्होंने अपनी पत्नी सीता से विचार-विमर्श किया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि श्रीराम माता सीता का त्याग कर देंगे व माता सीता वन में जाकर निवास करेंगी। इससे श्रीराम ने राजधर्म की शिक्षा दी। राजधर्म की स्थापना हेतु श्रीराम ने सीता का त्याग कर दिया। सीता वन में चली गयी मगर वह भी उनकी ही भांति राजमहल की सभी राजसी वस्तुओं का त्याग कर भूमि पर सोते थे। 

श्रीराम का लव-कुश से मिलन

This story is from the February 2024 edition of Sadhana Path.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the February 2024 edition of Sadhana Path.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM SADHANA PATHView All
उत्साह एवं उमंग का त्यौहार बैसारवी
Sadhana Path

उत्साह एवं उमंग का त्यौहार बैसारवी

बैसारवी के दिन पंज प्यारों का रूप धारण कर इनका स्मरण किया जाता है। इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। उत्तर भारत में बैसारवी को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
धर्म-कर्म और उनका वैज्ञानिक महत्व
Sadhana Path

धर्म-कर्म और उनका वैज्ञानिक महत्व

पूजा और धर्म-कर्म से जुड़े जिन नियमों का पालन आप हमेशा से करते आ रहे हैं, क्या आप उनका असल अभिप्राय जानते हैं?

time-read
3 mins  |
April 2024
हनुमान साधना के अद्भुत चमत्कार
Sadhana Path

हनुमान साधना के अद्भुत चमत्कार

रामभक्त श्री हनुमान को कलियुग में प्रत्यक्ष देव माना जाता है। श्री राम के आशीर्वाद के फलस्वरूप राम से अधिक हनुमान की पूजा जन सामान्य में प्रचलित है। हनुमान जी रुद्र के ग्यारहवें अवतार हैं, इसीलिए तंत्रोपासना में भी इन्हें उतना ही महत्त्व प्राप्त है, जितना कि वैष्णव परंपरा में। प्रभु हनुमान का आराधक दूसरों द्वारा किए गए तंत्र प्रयोगों के सहज रूप से अछूता रहता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
सूर्यग्रहण एवं इससे जुड़ी सावधानियां
Sadhana Path

सूर्यग्रहण एवं इससे जुड़ी सावधानियां

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूर्ण या आंशिक रूप से एक रेखा में आ जाते हैं। वे संरेखित होकर एक अनोखा व रोमांचक दृश्य प्रस्तुत करते हैं, जो पृथ्वी वासियों के लिए अत्यंत कौतूहल का विषय बन जाती है।

time-read
7 mins  |
April 2024
किशोरों के जीवन में हस्तक्षेप की सीमारेखा अनिवार्य है
Sadhana Path

किशोरों के जीवन में हस्तक्षेप की सीमारेखा अनिवार्य है

यदि हम बच्चों पर अपनी पसंद थोप देंगे तो इसकी संभावना अधिक है कि वे अपने दोस्तों के बीच में उपहास के पात्र बन जाएं। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है जो हर तरह से उनकी उन्नति में बाधक होगा।

time-read
3 mins  |
April 2024
सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर
Sadhana Path

सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर

होली के दूसरे दिन से ही गणगौर का त्यौहार आरंभ हो जाता है जो पूरे सोलह दिन तक लगातार चलता रहता है। इस दिन भगवान शिव ने पार्वती जी को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री समाज को सौभाग्य का वरदान दिया था। सुहागिनें व्रत धारण करने से पहले रेणुका (मिट्टी) की गौरी की स्थापना करती हैं एवं उनका पूजन करती हैं।

time-read
4 mins  |
April 2024
चैत्र नवरात्रि पर भगवान श्रीराम की पूजा का क्या है महत्व
Sadhana Path

चैत्र नवरात्रि पर भगवान श्रीराम की पूजा का क्या है महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को रामनवमी कहते हैं और मानते हैं इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था इसीलिए यह पर्व रामनवमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

time-read
5 mins  |
April 2024
आंखों का दुश्मन ग्लूकोमा
Sadhana Path

आंखों का दुश्मन ग्लूकोमा

ग्लूकोमा एक नेत्र रोग है, जो आंख के अंदर के द्वव्य का दबाव बढ़ने से होता है । इलाज न करवाने पर इंसान अंधा भी हो सकता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा
Sadhana Path

लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा

लगातार बैठना आज वजह बन रहा कई स्वास्थ्य समस्याओं की । इन्हें नज़र अंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही परिणामों के बारे में-

time-read
4 mins  |
April 2024
गर्भावस्था के दौरान दांतों का रखें ऐसे ख्याल
Sadhana Path

गर्भावस्था के दौरान दांतों का रखें ऐसे ख्याल

गर्भावस्था के दौरान दांतों की समस्या गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था में दांतों की ख़ास देखभाल की जरूरत होती है।

time-read
3 mins  |
April 2024