बच्चे रहेंगे स्वस्थ और मस्त
Rupayan|March 29, 2024
घर में बच्चों के साथ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होना स्वाभाविक है, लेकिन कई बार उन्हें तत्काल डॉक्टर के पास ले जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचार हैं, जिनसे उनकी समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
विनीता
बच्चे रहेंगे स्वस्थ और मस्त

ई बार अचानक आधी रात को बच्चों की तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में माता-पिता समझ नहीं पाते कि क्या किया जाए? जरा याद कीजिए, पुराने समय में जब भी कोई बच्चा बीमार होता था तो उसे तात्कलिक रूप से राहत पहुंचाने के लिए नानी-दादी के पास सैकड़ों घरेलू नुस्खे मौजूद होते थे। समय के साथ इन नुस्खों को लोगों ने अपनाना छोड़ दिया, जो कि सही भी है, क्योंकि सही जानकारी न होने के कारण यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं और कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को परेशानी में नहीं देखना चाहता है। लेकिन सही जानकारी से बच्चों की मामूली स्वास्थ्य समस्याओं से घर पर ही आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

खांसी-जुकाम : अगर बच्चे की उम्र एक साल से अधिक है और उसे सूखी खांसी है तो अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर गुनगुना करके पिलाएं। इससे उसके गले में जमा सूखा कफ बाहर निकल जाएगा। नाक बंद होने की स्थिति में सादे पानी से स्टीम दिलाने से भी राहत मिलती है। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बगैर अपने मन से स्टीम लेने वाले पानी में कोई दवा न मिलाएं। आजकल बढ़ते प्रदूषण की वजह बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। अगर सोते समय बच्चे की सांस से घरघराहट की आवाज सुनाई दे तो सचेत हो जाएं, यह अस्थमा का संकेत हो सकता है। इसके लिए बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसी स्थिति में बच्चों को नेबुलाइजर से दवा देने की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों को खांसी-जुकाम से बचाने के लिए घर में सफाई का विशेष ध्यान रखें। आस-पास के वातावरण में धुआं और धूल-मिट्टी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में घर में बना ताजा गरम सूप देना भी फायदेमंद साबित होता है। खांसी-जुकाम के समय बच्चों को ठंडी और खट्टी चीजों से दूर रखें।

This story is from the March 29, 2024 edition of Rupayan.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the March 29, 2024 edition of Rupayan.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM RUPAYANView All
उसे जानने दें बॉडी हाइजीन हैबिट्स
Rupayan

उसे जानने दें बॉडी हाइजीन हैबिट्स

माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों में साफ-सफाई की अच्छी आदतें डालें, क्योंकि ये उनकी सेहत और लाइफस्टाइल, दोनों से जुड़ी हैं।

time-read
2 mins  |
April 26, 2024
हाइड्रेटिंग फ्रूट सोच-समझकर
Rupayan

हाइड्रेटिंग फ्रूट सोच-समझकर

भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए हाइड्रेटिंग फलों का सेवन बेहद लाभकारी होता है, लेकिन अगर ज्यादा ले रहे हों तो फिर डॉक्टर से पूछें।

time-read
2 mins  |
April 26, 2024
गरम मौसम में कूल-कूल
Rupayan

गरम मौसम में कूल-कूल

आप अपने आउटफिट को लेकर परेशान हैं कि क्या पहनें, जो फैशनेबल भी हो और आपको तपती गर्मी में ठंडक का अहसास भी कराए। ऐसे में आपको उन रंगों और फैब्रिक के बारे में पता होना चाहिए, जो आपको गरमी में ठंडक महसूस कराएं।

time-read
3 mins  |
April 26, 2024
पूछकर तो देखें
Rupayan

पूछकर तो देखें

शादी जीवन भर निभाए जाने वाला रिश्ता है। इसमें परेशानियां भी आती हैं। लेकिन शादी से पहले आपने कितने सवाल पूछे और आपसे कुछ पूछा गया या नहीं?

time-read
2 mins  |
April 26, 2024
पुरानी चीजों से आपको भी है मोह?
Rupayan

पुरानी चीजों से आपको भी है मोह?

घर का कोना हमारी यादों को सहेजे रखता है। हमारा मन घर की टूटी हुई कुर्सी से भी जुड़ा रहता है, क्योंकि गृहस्थी का पहला फर्नीचर यही तो था। हम उस फटे हुए कंबल को भी बस इसलिए नहीं फेंक पाते, क्योंकि वह मां का दिया गया तोहफा है। लेकिन यह जुड़ाव आपके घर को अस्त-व्यस्त तो नहीं करता जा रहा?

time-read
5 mins  |
April 26, 2024
स्वाद सेहत के साथ क्लासी लुक
Rupayan

स्वाद सेहत के साथ क्लासी लुक

रसोई किसी भी घर का दिल होती है और यदि रसोई घर में लकड़ी के खूबसूरत बर्तन हों तो सोने पर सुहागा है, क्योंकि वे आपकी रसोई की शान को और बढ़ा देते हैं।

time-read
2 mins  |
April 19, 2024
वह फंस गया झूठ के भंवर में तो...
Rupayan

वह फंस गया झूठ के भंवर में तो...

अगर आपको अचानक पता लगे कि आपका बच्चा झूठ बोलता है तो आप बेहद परेशान जाएंगी। ऐसे में उसकी इस आदत को छुड़ाने के लिए आप क्या करेंगी?

time-read
2 mins  |
April 19, 2024
कैसे-कैसे हैं आपके दोस्त?
Rupayan

कैसे-कैसे हैं आपके दोस्त?

स्कूली शिक्षा पूरी कर अब आप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जा रही हैं। इस नई राह में सही विषय और कॉलेज चुनने के साथ ही जरूरी है सही दोस्तों का चुनाव, क्योंकि इनका असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ता है।

time-read
4 mins  |
April 19, 2024
इस मौसम में हैवी मेकअप?
Rupayan

इस मौसम में हैवी मेकअप?

गर्मियों में आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में हैवी मेकअप और उसके तत्व आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

time-read
2 mins  |
April 19, 2024
जंक फूड़ से नींद में 'जंग'
Rupayan

जंक फूड़ से नींद में 'जंग'

स्वाद ठीक लगा तो बार-बार बाहर से मंगाया। घर से बाहर निकले तो 'जंक फूड' जरूर खाया। सहेलियों के साथ पार्टी की तो भी जंक फूड आया। जंक फूड से दोस्ती कहीं आपकी नींद में जंग न लगा दें, क्योंकि पूरी दुनिया में वैज्ञानिक इस बात पर एकमत हैं कि जंक फूड लोगों की नींद छीन रहा है।

time-read
5 mins  |
April 19, 2024