इस साल कहा लिखेगी अपना नाम?
Rupayan|January 05, 2023
ढेर सारे वादे। कई तरह की उम्मीदें। जिंदगी में एक कोरे पन्ने की तरह खुलता है नया साल। लेकिन इस कोरे पन्ने पर आपकी उपस्थिति किस रूप में है?
शिखा सिंह
इस साल कहा लिखेगी अपना नाम?

सुमि की सभी सहेलियों नए साल के आगमन से अति उत्साहित थीं, मगर सुमि को समझ नहीं आ रहा था कि इसमें इतनी उत्साहित होने की क्या बात थी। जो हर साल होता है, वही तो इस बार भी होगा। फिर क्यों इतना हल्ला मचाया जा रहा है इस विषय को लेकर। ये सब सोचतेसोचते वह ख्यालों में गुम हो गई कि इस नए वर्ष में हमारी जिंदगी कितनी नई होगी?

सबसे पहले विचार सुमि के मन में आया कि हम सभी को जिंदगी की अहमियत समझनी चाहिए। हम सभी अपना जीवन जी रहे हैं, मगर क्या हम ईश्वर की दी हुई इस खूबसूरत जिंदगी की कीमत करते हैं? ईश्वर के कीमती तोहफे को कहीं हम टेकन फॉर ग्रांटेड तो नहीं लेते? क्या कभी दो मिनट भी हम इस बात पर विचार करते हैं कि हम जिंदा हैं, तभी उससे जुड़ी हर बात का आनंद ले पा रहे हैं? अगर हम इस अनमोल जीवन का मोल समझते हैं तो फिर हमें इस नव वर्ष पर जैसे हम किसी काम को किसी भी हाल में करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं, ठीक उसी तरह हमको अपनी जिंदगी संवारने के लिए भी कुछ संकल्प लेने होंगे।

सबसे पहले तो हमें मान लेना चाहिए कि कुछ भी बिना मेहनत किए नहीं मिलता। इस तरह अगर हम चाहते हैं कि हमारे जीवन में इस नए साल में बीते हुए साल से कुछ अलग और बेहतर हो तो इसके लिए हमें पूरे मनोयोग से प्रयास करना होगा। अगर हम लंबे समय से कोई सपना देख रहे हैं तो हम इस दिशाहीन सपने को एक नई मंजिल देने का काम करें, जिससे कि इस साल जीवन में नयापन आ सके।

अगर हम अपनी जिंदगी को नई दिशा देना चाहते हैं तो हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने का संकल्प लेना होगा। सबसे पहले तो यह विचार करें कि हमने बीते वर्ष में अपने शरीर के साथ क्या-क्या ज्यादतियां कीं और उसके साथ क्या-क्या अन्याय किया। अगर हमें यह समझ आ गया तो हम अपनी सेहत को सुधार लेंगे। अगर हमारी दिनचर्या सही नहीं है तो उसे इस साल सही कीजिए। समय पर सोएं, समय पर जागें। नियमित व्यायाम करें। व्यायाम दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा होना चाहिए। अगर कोई भी अंग तकलीफ में है तो उसे नजरअंदाज न करें। चिकित्सक के पास जाकर उसका इलाज कराएं। जैसे अगर आंखें थकी-थकी रहती हैं या कमर अथवा पैर में दर्द है तो इन तकलीफों के साथ जिंदगी को घसीटिए मत। अंगों को दुरुस्त करने का प्रयास कीजिए, क्योंकि अगर स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तो जिंदगी भी कष्टों से भर जाएगी।

This story is from the January 05, 2023 edition of Rupayan.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the January 05, 2023 edition of Rupayan.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM RUPAYANView All
प्रकृति की चीजों से पौधों की देखभाल
Rupayan

प्रकृति की चीजों से पौधों की देखभाल

भीषण गरमी में छत और बालकनी में रखे पौधे सूख रहे हैं। पानी और खाद भी कोई असर नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पौधों में नई जान डाल सकता है।

time-read
2 mins  |
June 14, 2024
पिता को प्रेम का उपहार
Rupayan

पिता को प्रेम का उपहार

जिन्होंने जिंदगी भर आपकी जरूरतों को पूरा किया, उन्हें इस बार फादर्स डे पर क्यों न अपनी भावनाओं और प्रेम से भरा एक प्यारा-सा उपहार दिया जाए।

time-read
2 mins  |
June 14, 2024
फेस को मैप किया क्या?
Rupayan

फेस को मैप किया क्या?

आपके चेहरे पर मुंहासे निकलते होंगे, मगर इसकी वजह आपकी समझ यदि आप बार-बार निकलने वाले मुंहासों से निजात पाना चाहती हैं तो फेस कैंपिग इसमें आपकी मदद कर सकती है।

time-read
4 mins  |
June 14, 2024
गजब की खूबसूरती
Rupayan

गजब की खूबसूरती

गरमी की तपिश आपको हल्के कपड़ों की ओर ले जाती है। ऐसे रामदायक कपड़ों में फ्लोरल आउटफिट्स न केवल सुकून देंगे, बल्कि आप खूबसूरत भी दिखेंगी।

time-read
1 min  |
June 14, 2024
खुद के लिए कितना स्पेस!
Rupayan

खुद के लिए कितना स्पेस!

खुद के साथ बिताया गया समय सबसे अहम होता है। यह आपको खुद से जोड़ता है और कलात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को करने के लिए आपके मन-मस्तिष्क को ऊर्जा देता है, जिससे आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाती हैं। लेकिन रचनात्मक कार्य करने के लिए आप अपना यह समय कहां बिताती हैं?

time-read
5 mins  |
June 14, 2024
पढ़ते-पढ़ते, हाथ में पैसे
Rupayan

पढ़ते-पढ़ते, हाथ में पैसे

क्या आप भी चाहती हैं कि पढ़ाई के साथ कुछ पैसे भी आ जाएं! लेकिन इसके लिए आपको पढ़ाई और जॉब के बीच सही संतुलन बिठाना होगा।

time-read
2 mins  |
June 14, 2024
फूड कॉर्नर
Rupayan

फूड कॉर्नर

ड्राईफ्रूट कुल्फी, मूंग दाल कबाब

time-read
1 min  |
June 07, 2024
बनारसी साड़ी का राज
Rupayan

बनारसी साड़ी का राज

चाची को अलका को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं मिला, बल्कि उनकी बड़ी बहू ने अलका से कहा कि वह ऐसी ही साड़ी उसके लिए भी मंगवा दे।

time-read
2 mins  |
June 07, 2024
रसोई-घर में रंग ही रंग
Rupayan

रसोई-घर में रंग ही रंग

रोजाना हर चीज में नए ट्रेंड आ रहे हैं तो किचन क्यों पीछे रहे? कांच के रंगीन बर्तन इस समय ट्रेंड में हैं। ऐसे में क्यों न आप भी अपने किचन में कुछ नए रंगों को जोड़ें?

time-read
2 mins  |
June 07, 2024
कार्टून कैरेक्टर की करता है नकल?
Rupayan

कार्टून कैरेक्टर की करता है नकल?

बच्चे कार्टून देखना पसंद करते हैं। वे उन कैरेक्टर्स के पेन-पेंसिल, टिफिन और अन्य सामान लेना भी पसंद करते हैं। लेकिन अगर वे उनकी नकल कर रहे हैं तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

time-read
2 mins  |
June 07, 2024