Continue reading your story on the app
Continue reading your story in the magazine
रम जाइए 'कच्छ के रण में'
गुजरात की लोक संस्कृति और परंपरा का मेल देवना हो तो आइए कच्छ के रण महोत्सव में, जहां का प्रमुख आकर्षण है 'ग्रेट रण ऑफ कच्छ', जिसका नाम सुनते ही ऊंट, रेगिस्तान, रेत और रंग-बिरंगी पोशाकों से सजे-धजे स्थानीय निवासी और पर्यटकों का ध्यान आता है जो इस उत्सव को महोत्सव में बदलते हैं और इसे विश्व प्रसिद्ध बनाते हैं।
पक्षाघात में आयुर्वेदिक चिकित्सा
पक्षाघात या लकवा मारना एक बहुत ही तकलीफदेह बीमारी है। इसमें शरीर काफी पीड़ा से गुजरता है । पक्षाघात शरीर के जिस अंग पर होता है उस भाग में कोई हलचल नहीं होती। पक्षाघात क्या है, क्या हैं इसके कारण, लक्षण एवं निवारण? आइए जानते हैं।
भारतीय संस्कृति का महापर्व 'कुंम्भ'
कुम्भ हमारी भारतीय संस्कृति का अत्यंत प्राचीन महापर्व है, जो कि बारह साल में एक बार आता है। इस बार यह 15 जनवरी से 4 मार्च 2019 तक प्रयाग (इलाहाबाद) में मनाया जाएगा। कुम्भ हमारी संस्कृति के साथसाथ हमारी आस्था का भी प्रतीक है। महाकुम्भ का अर्थ क्या है? क्यों यह बारह साल में एक बार आता है तथा इसका सांस्कृतिक महत्त्व क्या है? जानिए इस लेख से।
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे? आइए जानें इस लेख से।
ब्रेन पॉवर कैसे बढ़ाएं
सारा खेल दिमाग का है विशेष तौर पर परीक्षाओं के समय यदि दिमाग दुरुस्त तो समझो सब ठीक है। परंतु परीक्षा के समय डर के कारण तो अच्छे-अच्छों के दिमाग को जंग लग जाती है और सब कुछ जानते हुए भी गलतियां हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने ब्रेन की पावर बढ़ाएं ताकि सही समय पर इसका सही व बेहतर उपयोग हो सके।
ज्ञान, कला और वाणी की देवी सरस्वती
वाग्देवी, वीणावादिनी तथा भारती, जैसे नामों से हमारी संस्कृति में विरव्यात देवी सरस्वती ज्ञान व विद्या की देवी हैं। उनकी आराधना से व्यक्ति परम ज्ञान प्राप्त कर सकता है। भारतीय संस्कृति में देवी सरस्वती का स्थान बहुत उच्च है। इन्हीं पूजनीय देवी सरस्वती के नाम का अर्थ, उनकी जन्म कथा तथा रूप-स्वरूप को विस्तारपूर्वक जानें इस लेख से।
क्या है आर.ओ.वॉटर का सच?
शुद्धता व स्वच्छता के नाम पर आजकल बाजार में फिल्टर पानी बेचा जा रहा है, जो हमारे सेहत के लिए ठीक नहीं है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या है। कैसे, जानें इस लेख से।
बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं
विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व बसंत पंचमी एक पवित्र हिन्दू त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है।
आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता
यूं तो हर इंसान का प्रेम अपने आप में सम्पूर्ण व अनुकरणीय होता है परन्तु कुछ लोगों का प्रेम इतिहास के पन्नों पर सदा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाता है। आइये नमन करें कुछ ऐसे ही प्रेम के प्रतीकों को।
सूर्य उपासना का महापर्व मकर संक्रांति
मकर संक्रांति सूर्य उपासना का विशेष पर्व है, इस दिन से सूर्य उत्तरायण होना शुरू होते हैं। इस पर्व को समस्त भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्या है इस पर्व का महात्म्य ? आइए लेव से विस्तारपूर्वक जानें।