मशहूर शायर मीर तकी मीर कह गए हैं-दिल की बस्ती भी शहर दिल्ली है, जो भी गुजरा उसी ने लूटा। बात तो सही है, ना जाने कितनी बार उजड़ी और कितनी बार बसी है दिल्ली। लुटेरों ने इसे जी भर कर लूटा और दिलवालों ने पूरे दिल से बसाया है दिल्ली को। फिर भी जो लोग दिल्ली से बाहर रहते हैं, उनके मन में यह चाह जरूर होती है कि वे कम से कम एक बार तो दिल्ली घूम लें। यह बात और है कि सच्चे दिल्लीवाले भी यह दावा नहीं कर सकते कि उन्होंने पूरी दिल्ली घूम ली है। ना जाने कितने रत्न छुपे हैं इस भानुमति के पिटारे में कि जितनी बार हाथ डालो, हर बार कोई अनदेखा रत्न निकल आता है। उस पर सितम यह कि आए दिन कोई ना कोई नया पर्यटन स्थल भी यहां विकसित होता रहता है। यही तो खूबी है भारत की राजधानी दिल्ली की, जिसकी वजह से यह हरदिल अजीज बनी रहती है। दिल्ली के धूप-छांव के मौसम की ही तरह यहां का रंग रूप है। इतिहास, परंपरा और आधुनिकता को एक साथ मिलाने से जो शै बनती है, उसका नाम दिल्ली है। हर रुचि और हर उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ ना कुछ मौजूद है।
घुमक्कड़ों की पहली पसंद
दिल्ली में घूमने की जगहों के बारे में बात करें, तो यहां पर एक से बढ़ कर एक टूरिस्ट और पिकनिक स्पॉट्स मौजूद हैं। यूनेस्को द्वारा यहां की कई जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है। इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद, लाल किला, जंतर मंतर, चिड़ियाघर, तुगलकाबाद फोर्ट, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, मिलेनियम पार्क, अक्षरधाम, बिड़ला मंदिर, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन, गुरुद्वारा बंगला साहिब, लोधी गार्डन, इस्कॉन टेंपल, नेहरू तारामंडल, लोटस टेंपल, राजघाट, शांतिवन, समता स्थल, शक्ति स्थल, 30 जनवरी मार्ग, एडवेंचर आइलैंड, प्रगति मैदान, नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम, रेल म्यूजियम, शंकर्स डॉल म्यूजियम के अलावा और भी बहुत कुछ देखने को है। अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो अपनी लिस्ट में ऐतिहासिक जगहों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, महरौली, गुरुद्वारा बंगला साहिब, वॉर मेमोरियल, लोधी गार्डन, तुगलकाबाद फोर्ट, रोशनआरा की मजार, सफदरजंग का मकबरा, उग्रसेन की बावली, नेशनल म्यूजियम जैसी जगहों को लिस्ट में ऊपर रखें। वहीं ज्ञान-विज्ञान आपको आकर्षित करता हो, तो साइंस म्यूजियम और नेहरू तारामंडल देखे बिना घर वापस ना लौटें।
पुरानी दिल्ली मेरी जान
पुरानी दिल्ली ही असली दिल्ली है, इसी के बारे में मशहूर शायर जौक ने कहा था, कौन जाए जौक पर ये दिल्ली की गलियां छोड़ कर। आज भी देश के छोटे-बड़े तमाम शहरों के दुकानदार व आम लोग सामान की खरीदारी करने पुरानी दिल्ली आना पसंद करते हैं। शादी की खरीदारी तो चांदनी चौक आए बिना पूरी हो ही नहीं सकती। हां, यह बात जरूर है कि फिल्मों में आप जो चांदनी चौक देखते हैं, वह इसके असली रूप से बहुत अलग है। पुरानी दिल्ली आना निश्चित रूप से थका देनेवाला अनुभव होगा, पर ना जाने क्यों, रिक्शा और ठेलों की रेलमपेल, रंगबिरंगी दुकानों पर ठहरी हुई भीड़ देखनेवालों के लिए किसी दावत से कम नहीं।
Continue reading your story on the app
Continue reading your story in the magazine
सेलेब्रिटीज की मॉम्स
मां तो आखिर मां होती है, इस रिश्ते की बराबरी कोई नहीं कर सकता ! इस बार मदर्स डे पर जानते हैं कुछ सेलेब्रिटीज की जबानी, उनकी मांओं की कहानी।
फ्रूट लास्ट फेस मास्क
फलों की ताजगी गरमियों में बॉडी और स्किन दोनों के लिए अच्छी है। फलों से बननेवाले हर फेस मास्क के अलग गुण हैं और अलग फायदे।
नेल केअर
नेल केअर को अपने सेल्फ केअर रुटीन का हिस्सा बनाएं और पाएं लंबे और हेल्दी नेल्स।
भाषा सुंबली यह प्यार बेशकीमती और अनमोल है!
द कश्मीर फाइल्स में भाषा सुंबली ने जिस तरह अपना किरदार निभाया, वह काबिलेतारीफ है। मिलते हैं उनसे।
मिनिमलिस्टिक Home Decor
आजकल मिलेनियल जेनरेशन होम डेकोर के मामले में मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना रही है। यह ट्रेंड सस्ता और आसान तो है ही, व्यवस्थित रहने में भी मददगार है।
नाम बदलिए भाग्य बदलिए
नाम हमारी पहचान है, लेकिन कई बार व्यक्ति जीवन में सफलता पाने के लिए न्यूमेरोलॉजी या एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से नाम बदल लेता है। क्या नाम बदलने से वाकई भाग्य बदलता है?
दिल्ली विश्वविद्यालय 1922 से 2022
गरिमामयी शिक्षण संस्थान के 100 वर्ष के गौरवपूर्ण इतिहास की एक झलक
चटोरों का अड्डा सर्राफा बाजार
खाने-पीने के शौकीनों को साल में कम से कम एक ट्रिप ऐसा जरूर करना चाहिए, जिसमें वे अपनी स्वाद ग्रंथियों को संतुष्ट कर सकें। इंदौर का सर्राफा बाजार ऐसे ही चटोरों के लिए है।
UTI इन्फेक्शन बचना जरूरी है
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने की कई वजहें हैं, लेकिन इसे ना होने देना भी आपके हाथ में है। विशेषज्ञ से जानिए यूटीआई से संबंधित पूरी जानकारी, ताकि आप इसकी चपेट में आने से पहले ही सावधान हो जाएं।
Mens Facial Kit
साथी स्मार्ट, सुंदर और साफ-सुथरा रहे, इसके लिए उन्हें फेशियल किट गिफ्ट करें या होम फेशियल के लिए उत्साहित करें। शुरू-शुरू में अटपटा लगेगा, पर साफ और चमकता चेहरा उन्हें खुशी देगा | चाहें, तो फेशियल करने में आप भी हेल्प कर सकती हैं।