Poging GOUD - Vrij
संस्कृति एवं अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक अक्षय नवमी (02 नवम्बर, 2022)
Jyotish Sagar
|November 2022
भारतीय संस्कृति को संसार की अत्यधिक विलक्षण और ज्ञानात्मक संस्कृति मानी जाती है। इस संस्कृति में तमाम मौके इस तरह बताए गए हैं, जो मानवीय जीवन में समग्र दृष्टि से अत्यन्त उपयोगी हैं। इन्हीं मौकों में से एक है 'अक्षय नवमी।
'कार्तिक शुक्ल नवम्यां तु अक्षय नवमी व्रतम्' के मुताबिक प्रत्येक वर्ष की कार्तिक मास की शुक्लपक्ष नवमी तिथि को अक्षय नवमी कहा जाता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस तिथि पर किए जाने वाले कर्मों का फल 'अक्षय' हो जाता है। अक्षय का अर्थ है, जिसका क्षय नहीं होता अर्थात् कभी नहीं घटता।
इस अक्षय नवमी को सौभाग्यवती महिलाएँ अखण्ड सौभाग्य तथा तेजोमयी सन्तान के लिए व्रत रखती हैं। इसे 'आँवला नवमी' तथा 'कूष्माण्डा नवमी' भी कहते हैं। ओडीशा में इसे 'कृत युगसदि' अर्थात् 'कलियुग की स्थापना की नवमी' भी कहा जाता है। मध्य तथा दक्षिण भारत में इस नवमी को जगत्माता पार्वती की भी पूजा होती है। वृन्दावन में जुगल जोड़ी राधाकृष्ण की परिक्रमा का भी विधान है। समस्त भारत में अक्षय नवमी किसी न किसी रूप में मनाई जाती है। ज्यादातर स्थानों पर आँवले के वृक्ष की पूजा की जाती है या फिर मृत्तिका के विष्णु भगवान् बनाकर उसे आँवले के लेप के पश्चात् धूप, दीप, दूब आदि से उपासना की जाती है। साथ ही अक्षय सौभाग्य के लिए वरदान माँगा जाता है।
ब्रह्मपुराण के अनुसार द्वापर युग में सती ने अखण्ड सौभाग्य तथा यशस्वी सन्तान के लिए भगवान् विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आँवले के पेड़ के नीचे तप किया था। तब भगवान् विष्णु सती के तप से प्रसन्न होकर वहाँ प्रकट हुए थे। सती के चहुँओर आँवले के ढेर लगे हुए थे। उन सारे आँवलों को तपोबल से लुगदी बनाकर भगवान् विष्णु का लेप कर दिया। आँवले के प्रभाव को देखकर भगवान् ने सती को अखण्ड सौभाग्य तथा उनकी कोख से राजा हरिश्चन्द्र जैसे महादानी पुत्र का वरदान दिया। साथ ही आँवले के फल को औषधीय गुणों का वरदान मिला। धर्मपुराणों में लिखा है कि आँवले के वृक्ष में आमलकी देवी का पूजन करना चाहिए। इससे भगवान् विष्णु प्रसन्न होते हैं। आँवले के गुणों तथा महत्ता को बनाए रखने के लिए हमारे धर्मशास्त्रों में अत्यधिक पूज्यभाव प्रदर्शित किए गए हैं। उसकी महत्ता के बारे में पुराणों में रोचक चर्चा है।
Dit verhaal komt uit de November 2022-editie van Jyotish Sagar.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jyotish Sagar
Jyotish Sagar
तन्त्र में पुरश्चरण विधान
मन्त्र का पुरश्चरण सामान्य क्रिया नहीं है, वरन् विशेष क्रिया है, जो गुरु की आज्ञा एवं उनकी कृपा पर निर्भर करती है। यह दीर्घकालिक और श्रमसाध्य प्रक्रिया है । इस सम्बन्ध में जानकारों का कहना है कि पुरश्चरण के आरम्भ में अनेक प्रकार की विघ्न और बाधाएँ आती हैं।
8 mins
November 2025
Jyotish Sagar
नवांश से विवाह विवेचन
विहंगमः पक्षद्वयेन भूषितः उड्डीयते व्योम्नि सुखेच्छ्या यथा। तथा गृहस्थस्य गृहस्य शोभा प्रजायते यत्र द्वयो अस्ति सौहृदः॥ अर्थात् जिस प्रकार एक पक्षी अपने दोनों पंखों के सहारे आकाश में सुखपूर्वक उड़ता है, उसी तरह पति और पत्नी दोनों के परस्पर प्रेम और सहयोग से ही गृहस्थ जीवन शोभायमान होता है।
14 mins
November 2025
Jyotish Sagar
गुलजार जीवन यात्रा, ग्रह-योगों और दशाओं का साथ
समान्यतः माना जाता है कि परिवार का जैसा माहौल होता है, वैसा ही व्यक्ति का आचार-विचार, व्यवहार और यहाँ तक कि कॅरिअर भी बनता है।
13 mins
November 2025
Jyotish Sagar
ज्योतिष की प्रमुख अवधारणा 'तिथि'
एकादशी का व्रत करने से क्रोध पर काबू पाया जा सकता है, क्योंकि मंगल क्रोध देने वाला ग्रह होने के साथ-साथ एकादशी का स्वामी भी है।
8 mins
November 2025
Jyotish Sagar
सिंह लग्न के नवम भाव में स्थित बुध एवं गुरु के फल
प्रस्तुत लेखमाला 'कैसे करें सटीक फलादेश?' के अन्तर्गत विगत दो अंकों से सिंह लग्न के नवम भाव में स्थित ग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से मंगल तक के फलों का विवेचन कर चुके हैं। अब उसी क्रम में प्रस्तुत आलेख में सिंह लग्न के नवम भाव में स्थित बुध एवं गुरु के भावजन्य, राशिगत, नक्षत्रगत, दृष्टिजन्य एवं युतिजन्य फलों का विवेचन किया जा रहा है।
8 mins
November 2025
Jyotish Sagar
जानें वह गुप्त हनुमत्साधना, जिसे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया
महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण जानते थे कि पाण्डवों का पक्ष निर्बल है, क्योंकि कौरवों के पक्ष में अजेय योद्धा भीष्म और द्रोणाचार्य के अलावा महारथी कर्ण, कृपाचार्य आदि भी थे, जिन्हें सामान्य शस्त्रों से पराजित करना सम्भव नहीं था।
2 mins
November 2025
Jyotish Sagar
नीचराशिस्थ मंगल के फल
जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन
9 mins
November 2025
Jyotish Sagar
सूक्ष्म शरीर एवं उसकी असीम शक्ति
भारतीय दर्शन के अनुसार देह के तीन भेद हैं—(1) स्थूल देह, (2) सूक्ष्म देह और (3) कारण देह। दिखाई देने वाला पार्थिव शरीर ही स्थूल शरीर है। इससे परे सूक्ष्म शरीर है। सूक्ष्म शरीर कैसा है? किन तत्त्वों से बना हुआ है और उनमें क्या विशेषताएँ हैं? उसके चारों ओर फैला आभामण्डल कैसा है? आदि विषयों पर विद्वानों ने विभिन्न मत प्रस्तुत किए हैं। विश्व के प्रायः सभी धर्म और सम्प्रदाय सूक्ष्म शरीर के अस्तित्व पर विश्वास करते हैं।
4 mins
November 2025
Jyotish Sagar
॥ आत्मदीपो भव ।।
दीपक ज्ञान एवं प्रकाश का सदैव से प्रतीक रहा है। दीपोत्सव पूर्व वैदिक काल से भारत ही नहीं, वरन् विश्व के अधिकांश भागों में मनाया जाता रहा है। आज से लगभग 3,000 वर्षों पूर्व विश्व की आदिम जातियाँ प्रकृति पूजक ही रही हैं। अग्नि ऊर्जा का रूप है, जिसका अधिदेवता सूर्यदेव को माना गया है। दीपोत्सव प्रकाशमय पर्व है। ज्योति अर्थात् प्रकाश की उपासना का उल्लेख भारतीय वाङ्मय वेदों में भी हुआ है। यथा;
2 mins
November 2025
Jyotish Sagar
गुजरात की आस्था का अद्भुत तीर्थ डाकोर का रणछोड़राय मन्दिर
भारत भूमि पर अनगिनत तीर्थस्थल हैं, जहाँ केवल दर्शन ही नहीं वरन् आत्मा का शुद्धिकरण और आस्था का साक्षात्कार होता है। ऐसा ही एक पवित्र धाम है गुजरात के खेड़ा जिले में स्थित डाकोर का श्री रणछोड़राय जी मन्दिर। भगवान् श्रीकृष्ण को 'रणछोड़राय' के रूप में यहाँ पूजित किया जाता है। इसलिए इस धार्मिक स्थल का इतिहास भक्ति और लोकजीवन का अनूठा संगम है। मान्यता है कि श्री रणछोड़राय जी मन्दिर के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
2 mins
November 2025
Translate
Change font size

