Poging GOUD - Vrij
एशिया कपः दशक में पहली बार यंग स्टार वॉर
Dainik Bhaskar Mumbai
|September 09, 2025
आज से रोमांच... रात 8 बजे से अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के मुकाबले से होगा महाद्वीप के प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
-
- महाद्वीप के टॉप-4 टी20 बैटर्स इस टूर्नामेंट में नहीं
एशिया कप का 17वां सीजन मंगलवार से यूएई में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच अबु धाबी में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
पहली बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 3 एसोसिएट टीमें; हॉन्गकॉन्ग, ओमान, यूएई हैं। साथ ही 5 फुल मेंबर टीमें; भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। यह ऐतिहासिक सीजन कई युवा खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। यह दशक में पहली बार है, जब भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें अपने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर बढ़ रही हैं। भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे सितारे टी20 से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों को इस बार टीम में शामिल नहीं किया है। नतीजतन, टी20 में एशिया के शीर्ष-4 रन स्कोरर इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। भास्कर की विशेष एशिया कप प्रीव्यू सीरीज के पहले भाग में आपने एसोसिएट टीमों के बारे में जाना। आज पढ़िए फुल मेंबर टीमों की ताकत, कमजोरी, हालिया फॉर्म और खिताब की दावेदारी के बारे में...
भारत: रोहित-विराट के जाने के बाद सूर्या शुभमन पर जिम्मा; सर्वाधिक जीत पर नजरें
- 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भारत का पहला बड़ा टी20 टूर्नामेंट है, जिसमें टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ उतर रही है । विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार कप्तान हैं, जबकि युवा प्रतिभा शुभमन गिल उपकप्तान हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद यह टूर्नामेंट युवा भारतीय टीम के लिए पहली बड़ी चुनौती है।
- सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और सबसे बड़ी दावेदार है। पिछले एक साल में खेले 20 टी20 मैचों में भारत ने 17 में जीत हासिल की, जो सभी फुल मेंबर टीमों में सर्वाधिक है। इस दौरान भारत ने 9.90 रन प्रति ओवर की आक्रामक बल्लेबाजी के साथ एशिया की सबसे धाकड़ टीम होने का दम दिखाया है।
Dit verhaal komt uit de September 09, 2025-editie van Dainik Bhaskar Mumbai.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
ट्रम्प 2.0; भारतवंशियों के खिलाफ हेट क्राइम 91% बढ़ा, एच-1 बी वीसा पर धमकियां भी
रिपोर्ट में दावा • ट्रम्प की नीतियों से भारतीयों पर नस्लभेदी पोस्ट, ऑनलाइन ट्रोलिंग भी बढ़ी
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
मनपा कर्मियों को देना होगा सीटी स्कैन-एमआरआई का शुल्क
नागरिक स्वास्थ्य सहयोग योजना के टेंडर की शर्त और मशीनों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
हर महीने 200-300 खत लिखते हैं अमेरिकी बास्केटबॉल कोच बज विलियम्स, कहते हैं- कोचिंग का मूल ही है रिश्ते संभालना
विलियम्स कहते हैं- किसी के लिए 7 मिनट निकालना उसे सर्वश्रेष्ठ एहसास देता है
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
'जहं-जहं चरण पड़े रघुवर के...' रामेश्वरम पहुंची रामयात्रा, रामसेतु को मोरारी बापू ने बताया समन्वय और सभी को स्वीकारने का प्रतीक
तमिलनाडुः कथा यात्रा का 7वां पड़ाव अग्नि तीर्थम में, धनुषकोडी भी गए मोरारी बापू
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
कार्तिकी एकादशीः सिद्धिविनायक में पंचसूक्त जप, मुंबा देवी में तुलसी विवाह
शहर के प्रमुख मंदिरों में रविवार को श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल रहेगा।
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
मोहल दें मंत्री पद से इस्तीफा, मामले की हो जांच : लोंढे
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मोहोल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
मध्यवर्ती अस्पताल में प्रतिबंध के बावजूद गुटखा खाने-शराब पीने वाले रंगेहाथ पकड़े गए
मध्यवर्ती अस्पताल में प्रशासन की सतर्कता रंग लाई है। अस्पताल परिसर में गुटखा, तंबाकू और शराब जैसे मादक पदार्थों पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद कई लोग इन्हें भीतर लेकर जाने या सेवन करने की कोशिश कर रहे थे।
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
टिप्स निर्णय लेने में मदद करने वाले 4 सुझाव
टालना ठीक नहीं...
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
पालक-पनीर सूप के साथ करें सर्दी का स्वागत
शीत ऋतु की दस्तक के साथ ही अब सूप के मौसम की भी आमद हो गई है। सूप अगर स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी हो तो इसे पीने का मजा दोगुना हो जाता है। पालक, चुकंदर, मखाना और पनीर से बना यह सूप विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम और पनीर से भरपूर है।
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
न्यूजीलैंड ने लगातार 10वीं घरेलू सीरीज जीती; इंग्लैंड क्लीन स्वीप
क्रिकेट • एशेज के महीने में इंग्लैंड की खराब शुरुआत
1 min
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
