Prøve GULL - Gratis
शतायु संघ का एक ही प्रण : राष्ट्र प्रथम
Hindustan Times Hindi
|October 02, 2025
ठी क 100 वर्ष पूर्व विजयादशमी के महापर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। यह हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनर्स्थापन था, जिसमें राष्ट्र-चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए-नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र-चेतना का पुण्य अवतार है।
यह हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है। मैं इस अवसर पर राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं संघ के संस्थापक और हम सभी के आदर्श परम-पूज्य डॉक्टर हेडगेवार के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे सैकड़ों जीवन पुष्पित-पल्लवित हुए हैं। जैसे नदी जिन रास्तों से बहती है, उन क्षेत्रों को अपने जल से समृद्ध करती है, वैसे ही संघ ने इस देश के हर क्षेत्र, समाज के हर आयाम को स्पर्श किया है। इसके अलग-अलग संगठन जीवन के हरेक पक्ष से जुड़कर राष्ट्र की सेवा करते हैं। शिक्षा, कृषि, समाज-कल्याण, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तीकरण जैसे कई क्षेत्रों में संघ निरंतर कार्य करता रहा है। विविध क्षेत्रों में काम करने वाले इसके हर संगठन का उद्देश्य एक ही है, भाव एक ही है .... राष्ट्र प्रथम !
अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र-निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चला। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उसने व्यक्ति-निर्माण से राष्ट्र-निर्माण का रास्ता चुना और इस पर चलने के लिए जो कार्यपद्धति चुनी, वह थी नित्य-नियमित चलने वाली शाखाएं। संघ शाखा का मैदान, एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की 'अहम् से वयं' की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं, व्यक्ति-निर्माण की यज्ञ वेदी हैं। राष्ट्र-निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति-निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल, जीवंत कार्यपद्धति संघ की सौ वर्षों की यात्रा के आधार बने। इन्हीं स्तंभों पर खड़े होकर संघ ने लाखों स्वयंसेवकों को गढ़ा, जो विभिन्न क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
Denne historien er fra October 02, 2025-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
रिश्तों की राह में बढ़ता जाए प्यार
जिंदगी के सफर में जब हम बीच रास्ते पर पहुंचते हैं, खासकर चालीस की उम्र के बाद, तो कई बार हमें अहसास होता है कि रिश्ते में पहले जैसी आत्मीयता और आपसी समझ कहीं खो गयी है। अगर आप भी इसी अनुभव से गुजर रहे हैं तो पहले खुद से पूछें कि क्या आप अपने रिश्ते को वह समय और ध्यान दे रहे हैं, जिसकी उसे जरूरत है? इस बारे में क्या कहना है विशेषज्ञों का, जानिए
3 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
शिव की भूमिका में मोहेंगे मोहित
मोहित मलिक इन दिनों टीवी शो ‘गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकय' में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। एक बातचीत में उन्होंने इस बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं
2 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
पशु आहार की खरीद में बड़ी गड़बड़ी
यूपी में निराश्रित पशुओं के आहार खरीद में बड़ी गड़बड़ी हो रही है।
1 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
सरकार बनते ही अगड़े खुद जुड़ जाते हैं : मायावती
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी में अगड़ी जातियां राजनीतिक तौर पर काफी जागरूक समाज हो चुका है।
1 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
चिकित्सक खुदकुशी पर एसआईटी जाँच
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह सतारा जिले के फलटन में एक महिला चिकित्सक की आत्महत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
यात्रा अंतरिक्ष की
द्वितीय विश्व युद्ध और कोरियाई युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जॉन हर्सेल ग्लेन जूनियर यानी जॉन ग्लेन एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, सैन्य पायलट और राजनेता थे।
3 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
डंपर की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत
दादरी कोतवाली क्षेत्र में हायर कंपनी के समीप शनिवार की दोपहर एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
देश का हर कोना नक्सलवाद से मुक्त होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में कहा, नक्सलवाद से 50-55 साल तक आपने जो झेला वह पीड़ादायक है
2 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
हिंद-प्रशांत क्षेत्र को दबाव से मुक्त रहना चाहिए: राजनाथ
नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, समावेशी और किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त रहना चाहिए।
2 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
'हॉटस्पॉट की हो रही निगरानी'
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
1 min
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
