Prøve GULL - Gratis
बच्चों का दिल रहे सलामत
Hindustan Times Hindi
|July 25, 2025
छोटे-छोटे बच्चों के हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट से जान गंवाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। माता-पिता परेशान हैं कि छोटे बच्चों के दिल की धड़कनें अचानक क्यों थम रही हैं? इस सवाल का जवाब बच्चों के गलत खानपान, बढ़ते तनाव और शारीरिक सक्रियता की कमी में ढूंढ़ा जा सकता है। अपने अबोध बच्चों के दिल को कैसे रखें दुरुस्त? बता रही हैं शमीम खान
-
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार, पिछले 15 सालों में बच्चों में मोटापे की समस्या 126 प्रतिशत तक बढ़ी है। वर्ष 2022 में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन में 10 प्रतिशत बच्चों में उच्च रक्तदाब और बुरे कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर पाया गया। अमेरिकन हार्ट असोसिएशन द्वारा हाल में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, विश्वभर में हर साल 6-18 साल के करीब 2,000 बच्चों की मौत अचानक कार्डिएक अरेस्ट से हो रही है।
बच्चों में दिल की प्रमुख समस्याएं
बच्चों में दिल की बीमारियों को जन्मजात और जन्म के बाद होनेवाली समस्याओं के रूप में बांटते हैं-
जन्मजात समस्याएं : बच्चों में हृदय की जन्मजात विकृतियों को कन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट्स कहते हैं। गर्भावस्था के छठे सप्ताह में गर्भस्थ शिशु का हृदय आकार लेना और धड़कना शुरू कर देता है। रक्त नलिकाएं भी विकसित होने लगती हैं। इसी समय हृदय में विकृतियां आनी शुरू हो सकती हैं। गर्भवती महिला से संबंधित आनुवंशिक कारक, कुछ निश्चित स्वास्थ्य स्थितियां, कई दवाइयां और धूम्रपान गर्भस्थ शिशु में हृदय की जन्मजात विकृति का कारण बन सकते हैं। कन्जेनिटल हार्ट डिजीज, बच्चों में पाई जानेवाली सबसे प्रमुख जन्मजात विकृति है। कई बारे बच्चे एक से अधिक कन्जेनिटल हार्ट डिजीज के साथ पैदा होते हैं। अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के अनुसार, विश्वभर में जन्म लेनेवाले हर 1000 बच्चों में से 8 हृदय की किसी विकृति के साथ जन्म लेते हैं। इनका निदान गर्भावस्था के दौरान या बच्चे के जन्म के बाद हो सकता है। मामूली विकृति होने पर तुरंत उपचार की जरूरत नहीं होती, पर गंभीर मामलों में उपचार जरूरी हो जाता है।
Denne historien er fra July 25, 2025-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
डंपर की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत
दादरी कोतवाली क्षेत्र में हायर कंपनी के समीप शनिवार की दोपहर एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
देश का हर कोना नक्सलवाद से मुक्त होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में कहा, नक्सलवाद से 50-55 साल तक आपने जो झेला वह पीड़ादायक है
2 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
'हॉटस्पॉट की हो रही निगरानी'
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
भारत के 'त्रिशूल' से सहमा पाक सैन्य अभ्यास करेगा
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पश्चिमी तट पर तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' शुरू होते ही पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे ₹ 10 हजार: नीतीश
जंदाहा। संवाद सूत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी गई 10 हजार की राशि किसी महिला को नहीं लौटानी है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
फ्लैट मिलने में देरी पर प्रदर्शन किया
आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट के सैकड़ो खरीदारों ने शनिवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन किया।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
जेएनयू में प्रेसिडेंशियल डिबेट आज
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गलियारों में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
1 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
नेपाली नागरिक को जर्मनी जाने से नहीं रोका : भारत
नई दिल्ली। नेपाल की एक नागरिक को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जर्मनी के बर्लिन जाने से रोकने में भारतीय आव्रजन अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं थी।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
सीलमपुर में गैंगवार मामले में छेनु का करीबी शूटर धरा
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीलमपुर में गुरुवार रात हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर छेनू के करीबी शूटर को गिरफ्तार किया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
एनडीए सरकार बिहार से सभी घुसपैठियों को निकालेगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने गोपालगंज, हाजीपुर में जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया
2 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
