Prøve GULL - Gratis
ग्यारह मोदी-वर्षों का हासिल
Hindustan Times Hindi
|June 01, 2025
'चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये शब्द देश के सीमावर्ती जिले भुज से निकले और लाइव प्रसारण के जरिये देश-दुनिया में समा गए।
उनके विरोधी भले इसे सिनेमाई संवाद कहें, पर ऐसे संदेश भारतीयों के बड़े वर्ग को गर्व का एहसास कराते हैं।
क्या यह निरा संयोग है कि उसी दिन नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के सत्ता-सदन में बतौर प्रधानमंत्री 11 वर्ष पूरे किए थे? वह अपने तीसरे कार्यकाल का पहला साल भी अगले हफ्ते पूरा करने जा रहे हैं।
पिछले बरस 9 जून को जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, तब उनके विरोधी कैसे आह्लादित थे? उन्हें लगता था, बहुमत विहीन भाजपा की बैसाखियों को खींच लेने का सुअवसर उन्हें हासिल हो सकता है। एक बरस बाद यह विचार कितना थोथा लगता है? वक्फ बिल को याद करें। जद (यू) और तेलुगुदेशम के अनमनेपन के बावजूद न सरकार ने अपने कदम पीछे खींचे, न लहजे में कोई बदलाव किया। दिल्ली के सत्तानायक पहले ऐसा करने से बचते थे। लगता था कि सत्ता का साझापन उनकी रफ्तार रोक रहा है।
क्या मौजूदा प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा कहा जा सकता है? यकीनन नहीं। आप 2001 से 2025 तक उनके सत्ता-वर्षों को परखकर देख लीजिए। वह शुरू से उस भाषा का इस्तेमाल करते आए हैं, जिसे उनके मतदाता उनकी सुदृढ़ता और साफगोई मानते हैं। परंपरावादी भले इसका बुरा मानें, पर लोकतंत्र में वोटर ही स्वीकार या अस्वीकार करते हैं। वह आज तक कोई चुनाव नहीं हारे, इससे बड़ी स्वीकारोक्ति और क्या हो सकती है ?
यहां यह मानने की भूल मत कर बैठिएगा कि मोदी सिर्फ आत्म-प्रदर्शन के भरोसे कायम हैं।
Denne historien er fra June 01, 2025-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
डंपर की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत
दादरी कोतवाली क्षेत्र में हायर कंपनी के समीप शनिवार की दोपहर एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
देश का हर कोना नक्सलवाद से मुक्त होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में कहा, नक्सलवाद से 50-55 साल तक आपने जो झेला वह पीड़ादायक है
2 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
'हॉटस्पॉट की हो रही निगरानी'
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
भारत के 'त्रिशूल' से सहमा पाक सैन्य अभ्यास करेगा
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पश्चिमी तट पर तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 'त्रिशूल' शुरू होते ही पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे ₹ 10 हजार: नीतीश
जंदाहा। संवाद सूत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी गई 10 हजार की राशि किसी महिला को नहीं लौटानी है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
फ्लैट मिलने में देरी पर प्रदर्शन किया
आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट के सैकड़ो खरीदारों ने शनिवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन किया।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
जेएनयू में प्रेसिडेंशियल डिबेट आज
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गलियारों में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
1 mins
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
नेपाली नागरिक को जर्मनी जाने से नहीं रोका : भारत
नई दिल्ली। नेपाल की एक नागरिक को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जर्मनी के बर्लिन जाने से रोकने में भारतीय आव्रजन अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं थी।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
सीलमपुर में गैंगवार मामले में छेनु का करीबी शूटर धरा
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीलमपुर में गुरुवार रात हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर छेनू के करीबी शूटर को गिरफ्तार किया है।
1 min
November 02, 2025
Hindustan Times Hindi
एनडीए सरकार बिहार से सभी घुसपैठियों को निकालेगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने गोपालगंज, हाजीपुर में जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया
2 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
