Prøve GULL - Gratis

धरती से नाता

Dainik Jagran

|

June 22, 2025

जीवन की सक्रियता को उम्र या मौसम नहीं बल्कि सबसे ज्यादा प्रभावित करती है मानसिकता । तमाम विचारों की गांठ के खुलते-बंद होते सिरों से जीवन का सार सुनाती मोतीलाल जोतवानी की सिंधी भाषा से अनूदित कहानी का अंश...

धरती से नाता

बस स्टाप पर चढ़नेवालों की भारी भीड़ थी और बस के आते ही दरवाजे पर लोगों ने जमघट लगा दिया। बसंतानी को उतरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नीचे उतर उसने जरा पीछे नजर घुमाकर देखा, भीड़ में पुरुष और स्त्रियां ही नहीं, बल्कि बेमतलब, बेमानी शारीरिक वासना में डूबे हुए जानवर भी थे। आसमान से शाम उतर आई थी। महानगरों की शाम गांवों की शाम से अलग होती है- ग्रामीण संध्या, जो क्षितिज से धीरे-धीरे पहले खेतों पर फिर घरों में उतरती है, किंतु शहरी शाम में जल्दी घर जाने की इच्छा नहीं, अपनत्व नहीं, चैन नहीं होता है। यहां बिजली-बत्तियों के तेज उजाले में निजी संवेदनाओं के ऊपर कोई भी चादर लिपटी नहीं होती, यहां सब बेपरदा और नंगा है। बसंतानी आगे बढ़ा, फेडरेशन हाउस अभी कुछ दूरी पर है। शहर के बीचोबीच रीगल सिनेमाहाल के पास ही फेडरेशन हाउस नामक एक बड़ी इमारत है। यह भवन मानो भारत का लघुरूप है। इसमें इस शहर के रहवासियों, भारत के सभी सूबों के लोगों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक संस्थाओं के दफ्तर खोलकर रखे हैं। जब यह इमारत बनकर तैयार हुई थी, तब ऐसी संस्थाओं से इसके सभी हिस्से भर गए थे। बसंतानी ने सोचा, उस समय स्वजातीय लोगों का ध्यान रोटी कपड़ा और मकान के मूलभूत मसलों की ओर था, वरना निश्चित रूप से हमारी संस्था को भी इस इमारत में उपयुक्त स्थान मिल जाता। हमारी संस्था को अभी हाल में वर्ष 1967 में जाकर इस इमारत की छत पर एक छोटे से कमरे की शक्ल में खुरचन सी डाली गई थी। वह तभी से प्रत्येक रविवार को बिना नागा किए अपनी संस्था की बैठक में सम्मिलित होता रहा है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सुकून के पल बिताने हैं तो तीर्थन घाटी आएं

प्रकृति की अद्भुत छटा व सुंदर वादियों में आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी आएं।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति का माहौल अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

हम ही हैं अपने आकाशदीप

कार्तिक पूर्णिमा आते ही वातावरण में अद्भुत उजास भर जाता है। दीपावली के दीपों की लौ जब तक बुझती है, तब तक आकाशदीपों का उजाला मन में एक नई चमक जगा देता है।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हेजलवुड ने ठंडा किया भारत का जोश

हेजलवुड ने तहस-नहस किया शीर्षक्रम चार विकेट से हारा भारत अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली

time to read

3 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

आइसीसी बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा बीसीसीआइ

बीसीसीआइ उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी एक या दो दिन में मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मामले को चार नवंबर को होने वाली आइसीसी की बैठक में उठाएगा।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

सत्ता हुकूमत नहीं, सेवा करती है, बताएगा 'चाणक्य'

आज राजनीति शब्द सुनते ही मन में जोड़-तोड़, लालच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का कोलाहल सुनाई देता है।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

आधार को भविष्य के लिए तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार प्रौद्योगिकी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

निगम के अस्पतालों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा इलाज: मुकेश

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता मुकेश गोयल एमसीडी अस्पतालों में दवाइयों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताई है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

सुपरवुमन की छवि पड जाती भारी

घर और काम संभालने वाली महिलाओं को अक्सर सुपरवुमन कहा जाता है। हालांकि सन नियों के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' धारावाहिक की अभिनेत्री मेघा रे सुपरवुमन जैसे शब्दों से बचने की बात करती हैं।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री के रूप में शपथ ली

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।

time to read

1 min

November 01, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size