Prøve GULL - Gratis
10 में से नौ सीट जीतने वाली आप के लिए इस बार चुनौती
Dainik Jagran
|January 10, 2025
आप के सभी प्रत्याशी घोषित, भाजपा व कांग्रेस का इंतजार
देश की राजधानी में चुनावी बिसात बिछने लगी है। अब तक कुछ मोहरे सामने आ चुके हैं और कुछ अभी बाकी हैं। उत्तरपश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 विधानसभा सीट की बात करें तो आम आदमी पार्टी अपने सभी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा पांच और कांग्रेस छह सीट पर अपने प्रत्याशी का चयन कर चुकी है। चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के सूरमाओं का अभी इंतजार है, इसके बावजूद इस बार कहीं आमने-सामने तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बनते दिख रहे हैं। वहीं 2020 के चुनाव में 10 में से नौ सीट जीतने वाली आप पार्टी पर अपनी इस ऐतिहासिक जीत कायम रखने की चुनौती होगी।
बादली, रिठाला, मंगोलपुरी (आरक्षित) व नांगलोई ही ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां तीनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। बादली में भाजपा ने इस बार नए चेहरे को मौका दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। आप के निवर्तमान विधायक अजेश यादव के सामने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव हैं। भाजपा ने नए चेहरे दीपक चौधरी को मौका दिया है। दीपक चौधरी पूर्व पार्षद हैं और उनकी पत्नी गायत्री यादव निगम पार्षद हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
दो बार विधायक रहे चुके देवेंद्र यादव पिछले चुनाव में 19.65 प्रतिशत वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार भगत को 28.84 प्रतिशत वोट मिले थे। तीनों ही प्रत्याशी यादव बिरादरी से हैं। पिछले पांच साल के दौरान देवेंद्र यादव को पार्टी हाइकमान ने कई अहम जिम्मेदारी दी हैं और इस समय वह दिल्ली में पार्टी के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।
Denne historien er fra January 10, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
121 मोहल्ला क्लीनिक के 605 कर्मचारियों की सेवा समाप्त की
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 121 मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत 605 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
प्रदूषण को लेकर जनता भी चेते
यदि आम जनता प्रदूषण को मुद्दा बनाने लगे और यह कहने लगे कि उसके वोट देने का आधार प्रदूषण नियंत्रण होगा तो स्थिति बदल सकती है।
4 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
गैंगवार में दो बदमाश हुए गिरफ्तार
दोनों ने हाशिम के शूटर की हत्या की थी
2 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
प्रदूषण से घुट रहा दम, फिर भी नहीं लगे वाटर मिस्टिंग सिस्टम
राजधानी प्रदूषण की मार झेल रही है, लोगों का दम घुट रहा है।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
दरबार मूव के पक्ष में अब उमर का भावनात्मक कार्ड
राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू : जम्मू- कश्मीर के राज्य के दर्जे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शनिवार को और आगे बढ़ गया।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
अवैध पोस्टर-बैनर पर सरकार, एमसीडी, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स पर रोक लगाने के लिए दाखिल जनहित याचिका (पीआइएल) पर दिल्ली सरकार, नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
सख्ती जरूरी
नगर निगम और पुलिस की लापरवाही से दिल्ली के प्रत्येक हिस्से में अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स मिल जाते हैं।
1 min
November 02, 2025
Dainik Jagran
चुनाव में चक्रवात 'मोचा' का असर, नेताओं के लिए मोबाइल बना माइक
ऐ, सुनो-सुनो अमित शाह बोल रहे हैं। हां-हां, ये दिल्ली की मुख्यमंत्री की आवाज है। ये तेजस्वी का गला बैठ गया है क्या, कुछ लालू यादव की तरह बोल रहे हैं। चक्रवात मोंथा का असर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पर भी देखने को मिल रहा है।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
हमले के आरोपित की जमानत याचिका खारिज
तीस हजारी स्थित सत्र अदालत ने करोल बाग में बुजुर्ग व्यवसायी प्रवीण गुलाटी पर रोडरेज के दौरान हमला करने के आरोपित ध्रुव शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Jagran
परमाणु जासूसी में गिरफ्तार भाई छह वर्ष में आठ बार गए थे पाक
एक भाई अख्तर हुसैनी से पाकिस्तान का सिमकार्ड भी बरामद
2 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
