Prøve GULL - Gratis
मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए वरदान है योगःसांसद
Dainik Bhaskar Satna
|June 22, 2025
जिला मुख्यालय में स्थित मानस भवन सहित जिले के विभिन्न स्थानों में ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सीधी रीती पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागी रहे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया तथा योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में योग की अनिवार्यता के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री निवास भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री का उद्बोधन दिखाया एवं सुनाया गया। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि योग शरीर की शक्ति और मन की शांति बढ़ाता है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प करें। विधायक सीधी श्रीमती पाठक ने कहा कि योग सिर्फ एक योगाभ्यास ही नहीं है बल्कि एक जीवन पद्धति भी है। योग हमारी हजारों वर्ष पुरानी विधा होने के साथ कला और संस्कृति का प्रमुख संगम भी है। योग सम्पूर्ण विश्व को भारत की ओर से एक उपहार है, यह स्वस्थ जीवन तथा मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि स्वस्थ जीवनए शांत मन और निरोगी शरीर के लिए योग को दिनचर्या का अटूट हिस्सा बनाएं।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, पार्षद आनंद परियानी, बाबूलाल कुशवाहा, कृष्णकांत द्विवेदी, के के तिवारी, देवेंद्र त्रिपाठी, इंद्रशरण सिंह चौहान, विश्वबंधुधर द्विवेदी, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज सहित अन्य अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
सभी को करना चाहिए योगाभ्यास: प्राचार्य
Denne historien er fra June 22, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Satna.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
खूब मेहनत करें, लेकिन सबसे जरूरी यह है कि खुद से कभी झूठ मत बोलें
मेरा बचपन पंजाब रोडवेज की बसों के बीच बीता। पिता वहीं काम करते थे और मां घर संभालती थीं। हमारे हालात आसान नहीं थे। पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। मेरे माता-पिता ने मुझे दो सबसे कीमती बातें सिखाईं... मेहनत और विनम्रता। यही वो चीजें हैं, जो मेरी जिंदगी की जड़ हैं। लुधियाना, ये शहर मेरे दिल के बहुत करीब है।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
उत्तराखंड; इंडस्ट्रीज से 44% कमाई हो रही, कर्ज भी कम
उत्तराखंड भारत का 27वां राज्य है, जो 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी और सीमान्त जिलों को मिलाकर बना। अलग राज्य की मांग की प्रमुख वजहें थीं- कम विकास, आर्थिक पिछड़ापन, सांस्कृतिकभौगोलिक अलगाव और स्थानीय प्रतिनिधित्व की कमी।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
'जहं-जहं चरण पड़े रघुवर के...' रामेश्वरम पहुंची रामयात्रा, रामसेतु को मोरारी बापू ने बताया समन्वय और सभी को स्वीकारने का प्रतीक
भारत गौरव विशेष ट्रेन के जरिए राम वनवास पथ पर चित्रकूट से निकली मोरारी बापू की रामयात्रा शनिवार को रामेश्वरम पहुंची।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
'जादुई आविष्कार' सिनेमा में क्यों नहीं लग पाया था प्रेमचंद का मन?
'जिन हाथों में फिल्म की किस्मत है, वे बदकिस्मती से इसे इंडस्ट्री समझ बैठे हैं। इंडस्ट्री को न तो प्रयोग से वास्ता है और न ही सुधार से। वह तो एक्सप्लाइट करना जानती है और यहां इंसान के मुकद्दसतरीन (पवित्रतम) जज्बात को एक्सप्लाइट कर रही है।'
3 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
गॉल ब्लैडर की सर्जरी का नहीं किया स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने भुगतान
सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी बीमितों को क्लेम नहीं दे रही है। यहां तक कि अनेक प्रकार की खामियां निकालकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
क्रिकेट • एशेज के महीने में इंग्लैंड की खराब शुरुआत न्यूजीलैंड ने लगातार 10वीं घरेलू सीरीज जीती; इंग्लैंड क्लीन स्वीप
एशेज सीरीज के महीने की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद खराब रही है।
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर हुए हादसों का जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर होगा
नेशनल हाईवे अथॉरिटी का फैसला, जल्दी जारी होगी अधिसूचना
1 min
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
विशालकाय मंदिरों में आज भी सजीव है चोल राजवंश की महिमा
छ वर्ष पहले मणिरत्नम ने चोल साम्राज्य पर आधारित 'पोन्त्रियिन सेलवन' नामक दो फिल्में बनाई थीं। भव्य सेट, प्रभावशाली दृश्य और समीक्षकों की प्रशंसा के बावजूद अधिकांश गैर-तमिल दर्शक उनसे जुड़ नहीं पाए। कारण सरल था- वे चोलों के गौरवशाली इतिहास से अपरिचित थे। इसलिए दर्शकों का फिल्म से भावनात्मक जुड़ाव बहुत कम रहा।
2 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
क्रेडिट स्कोर सुधरा तो लोन की ईएमआई घटेगी
रिजर्व बैंक ने एक नया नियम लागू किया है। इसके प्रावधानों के चलते लोन लेने वालों को अब ब्याज दरों में कटौती और बेहतर क्रेडिट स्कोर के फायदे पहले से कहीं अधिक तेजी से मिलेंगे। आपकी ईएमआई पहले की तुलना में तेजी से घट सकती है।
1 mins
November 02, 2025
Dainik Bhaskar Satna
सबरीमाला... सोने की परत तांबे की बताई, गिरफ्तार
केरल के विश्व विख्यात सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी ने शनिवार को 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंदिर के पूर्व कार्यकारी अफसर सुधीश कुमार को गिरफ्तार किया है।
1 mins
November 02, 2025
Listen
Translate
Change font size
