मौसम सुहाना हो गया है, हल्की-हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है। दिन छोटे होने लगे हैं औ रातें लम्बी। लोगों ने पूरी बांहों के कपड़े पहनने शुरू कर दिये हैं। कुछ लोगों को यह मौसम पसंद होता है, जबकि कुछ लोगों को नहीं पर ज्यादातर लोगों का मन ऐसे में काम करने में नहीं लगता। इसी वजह से कुछ लोगों में इस मौसम में अवसाद के लक्षण दिखने लगते हैं। सर्दियों में होने वाले इसी अवसाद को विंटर ब्लूज कहा जाता है।
सर्दियों का अवसाद यानी विंटर ब्लूज बदलते पर्यावरणीय तापमान और प्रकाश से कुछ न्यूरो हार्मोन में होने वाले परिवर्तन के कारण होता है। विंटर ब्लूज की शुरुआती अवस्था में मूड में उतार-चढ़ाव, चिड़चिड़ा व्यवहार और उदासी के लक्षण होते हैं। अगर यह लक्षण बढ़कर गंभीर रूप ले लें तो इसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर यानी एसओडी कहा जाता है। सर्दियों में रोशनी के सम्पर्क में कम आने के कारण मस्तिष्क के न्यूरो हार्मोन में परिवर्तन होता है। विंटर ब्लूज को हल्की उदासी के साथ स्फूर्ति, ऊर्जा, और फुर्ती यानी सक्रियता की कमी से भी पहचाना जा सकता है। सर्दी में ऐसे लक्षण अनेक लोगों में देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों के नजदीक रहने वाले लोगों का कर्तव्य है कि वे अवसाद ग्रसित लोगों को चुस्ती और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा यदि ऐसे लोग स्वयं जागरूक हैं तो वे कुछ उपाय अपनाकर विंटर ब्लूज यानी अवसाद को दूर कर सकते हैं।
व्यायाम करें
व्यायाम सिर्फ वजन को नियंत्रित रखने के लिए ही नहीं किया जाता है। जहां फिट और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है वहीं जिंदगी के तनावों से राहत पाने के लिए भी व्यायाम बेहद कारगर है। इसके अलावा अच्छे ढंग से किया गया व्यायाम नहाने के बाद कई घंटों तक आपको चुस्त- तदुरुस्त बनाए रखता है। इसकी वजह से आप पूरे दिन बेहद ऊर्जावान महसूस करते हैं। व्यायाम बेहतर महसूस करने वाले रसायनों का स्राव करता है, जो आपके मूड को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक होते हैं। व्यायाम से आपके शरीर में सिरेटोनिन स्तर बढ़ता है जो विंटर ब्लूज के समय आमतौर पर कम हो जाया करता है।
स्वस्थ आहार लें
この記事は Grehlakshmi の December 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Grehlakshmi の December 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
डिटॉक्स डाइटिंग नहीं करें डिजिटल डाइटिंग
वजन कम करने के लिए आप डाइटिंग करते हैं, ठीक उसी तरह मस्तिष्क को सेहतमंद रखने के लिए हमें डिजिटल डाइटिंग की जरूरत होती है। आइए जानें आखिर ये किस बला का नाम है।
सेहतमंद रहना है तो मोबाइल से रहें दूर
मोबाइल और सोशल मीडिया हमारी शारीरिक और मानसिक दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक हैं, इसलिए समय रहते इनसे दूरी बना लें।
गर्मियों में दूध नहीं, पीएं छाछ
गर्मियों में दूध के स्थान पर छाछ पीना चाहिए क्योंकि यह पेट की गर्मी को दूर करने में सहायक होता है।
जानिए क्या है असल मायनों में सुंदरता
आमतौर पर हम सौंदर्य से संबंधित कई धारणाएं अपने दिमाग में बना लेते हैं, जो कई बार गलत भी साबित हो सकती है।
बच्चे की आंखें खराब कर सकती है मोबाइल फोन की लत
आजकल परिवार में जितने लोग हैं उतने ही मोबाइल फोन। बड़ों से लेकर बच्चों तक के हाथ स्मार्ट फोन दिन-रात रहता है। बच्चों में स्मार्टफोन की आदत उनके बचपन को शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
पुनर्जन्म की कहानियां सुनाती हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, आज भी हैं लोकप्रिय
बॉलीवुड में हमें न जाने कितनी ही ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं जो प्रेम कहानी, देशभक्ति, डरावनी या पुनर्जन्म पर आधारित हो। इन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। इनमें भी पुनर्जन्म की कहानियों को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन कहानियों के बारे में -
जानिए अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना चांदी
साल 2024 में अक्षय तृतीया का त्यौहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है। अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। भक्तजन इस दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने से पहले ये बातें जरूर जान लें
रोमांच और जंगल दोनों का मेल बहुत अद्भुत होता है, यदि आप इसका आनंद उठाना चाहते हैं तो मई और जून की छुट्टियों में परिवार के साथ यहां जरूर जाएं। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित यह 1318 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
बच्चों का टिफिन हो सेहत और स्वाद वाला
रोज-रोज अपने गोलू को टिफिन में पराठा और सब्जी देंगे, तो वो नाक-मुंह सिकोड़ेगा ही। बच्चे अक्सर एक ही तरह की चीज से ऊब जाते हैं, तो आप परेशान नहीं। चलिए आपको बताएं अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक टिफिन।
अनियमित पीरियड्स से इस तरह पाएं छुटकारा
आजकल लगभग हर महिला अपने पीरियड्स से परेशान है, उनके मन में सवाल आता है कि ऐसा क्यों होता है। तो चलिए आपकी इस समस्या के बारे में ठीक तरह से जानते हैं।