बड़े-बड़े फाइव स्टार होटल में पैसों की चमक- दमक के आगे परंपराएं दम तोड़ते दिखती हैं। एक छोटे से गिलास को ओखली और एक छोटी-सी लकड़ी को मूसल का प्रतीक मानकर परंपरा को निभाया जाता है। चक्की का काम भी दो प्लेटो को आपस में जोड़कर निभा लिया जाता है। तब भी यह सोच कर मन में संतोष कर लेते हैं, चलो किसी ना किसी रूप में परंपराएं जिंदा तो हैं। बहुत पुरानी बात नहीं है, महज आज से पच्चीस से तीस साल पहले की शादियों को याद कीजिए। लड़की का पिता दूर से ही समझ में आ जाता था, चेहरे पर एक अलग सी बेचारगी, काम के बोझ का मारा दोनों हाथों को जोड़े बारातियों के स्वागत में लगा रहता।
समय ने करवट ली, लड़की का पिता एक्सक्लूसिव सूट के सहारे, आत्मविश्वास की चमक के साथ दरवाजे पर आपका स्वागत करता है। लड़की की मां भी नामी-गिरामी ब्यूटी पार में गोल्ड फेशियल करा कर लहंगे की लकदक के साथ आपका स्वागत करने के लिए खड़ी रहती है।
दूल्हे मियां के भी क्या कहने होते थे, भाभियों और बहनों की छेड़छाड़ और मनुहार के बीच दूल्हे राजा शान से इठलाते रहते थे। भाभियों का सारा प्यार उनकी आंखों में काजल लगाने और शगुन के लिए मीठी नोक-झोंक में ही बीत जाता था, पर आजकल मजाल है कि कोई भाभी इतनी हिम्मत कर सके कि वो दूल्हे की आंखों में काजल लगा सके, क्योंकि दूल्हे के चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए महीनों से ब्यूटी पार्लर में ट्रीटमेंट लिया जा रहा होता है। अब तो दूल्हे मियां के लिए शेरवानी, पगड़ी और जूती तक मैचिंग खरीदी जाती है। मैचिंग भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि दुलहन के ऑउटफिट से मैच करती हुई होनी चाहिए।
आजकल की शादियों के बजट आसमान छू रहे हैं। बैचलर पार्टी, महिला संगीत और रिसेप्शन की पार्टी, ये तो सब आम बात है। आइये, आपको एक नए चलन से रूबरू कराते हैं - इसे कहते हैं 'प्री वेडिंग शूट'।
この記事は Grehlakshmi の December 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Grehlakshmi の December 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
खीरे से बनाएं ये मजेदार डिशेस
रवीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है इसलिए इसकी अलग-अलग रेसिपीज बनाकर रोज खाएं। आइए सीखते हैं न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन से खीरे की मजेदार रेसिपी।
हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स
अगर आप अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कुर्ती सेट्स लेना चाहती हैं या दर्जी से बनवाना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए सुन्दर डिजाइन दिए जा रहे हैं।
गर्मियों में रोमांच का मजा है केवल यहां
हमारे देश में गर्मी का मौसम बहुत ही खास होता है। इस दौरान बच्चों की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में घूमने के साथ-साथ एक ऐसा मौका मिल जाता है, जहां पर लोग स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप का भरपूर मजा ले सकें।
वट सावित्री व्रत से पाएं सावित्री जैसा सौभाग्य
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि एक स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत-उपवास रखती है तो उसका सुहाग अमर हो जाता है। सावित्री की तरह उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। ऐसा ही एक व्रत है जिसे करने से पति के भाग्य में वृद्धि होती है। उस व्रत का नाम है - वट सावित्री।
मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी से लेकर आलिया तक सभी ने ढाया कहर
फैशन की दुनिया में खलबली मची हुई है, क्योंकि कुछ खास सेलेब्स ने जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना। जलवा बिखेरा तो सभी दंग रह गए। इन खास अभिनेत्रियों के खूबसूरत लुक्स को देखकर सबके दिलों की धड़कनें अचानक बढ़ गई। ब्यूटीफुल आउटफिट्स और अमेजिंग स्टाइलिंग के साथ इन सेलेब्स ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। जानते हैं कुछ खास और बेहतरीन मेट गाला लुक्स के बारे में।
सितारों का खूबसूरत आशियाना
आप अपने शहर में एक खूबसूरत आशियाना तलाश रहे हैं तो फिल्मी सितारों से टिप्स ले सकते हैं। यह घर देखने में जितने शाही हैं, उतने पर्यावरण अनुकूल भी। आइए एक नजर डालें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घरोंदों पर-
यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड स्टार गर्मियों में अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों पर घूमने गए हैं। जहां वे अपने परिवार के साथ कुछ पल सुकून के साथ बिता रहे हैं।
इन 8 एप्लाइंसेस से किचन काउंटर टॉप को सजाएं
रसोईघर को सजाने के लिए और आपके काम को आसान बनाने के लिए कुछ खास मशीन आपके पास जरूर होनी चाहिए। ये मशीन न सिर्फ आपकी कुकिंग लाइफ आसान कर देंगी बल्कि साथ ही आपके घरवाले भी आपसे बेहद खुश हो जाएंगे।
सीखिए खाना परोसने की कला
रवाना कितना ही स्वादिष्ट क्यों न हो अगर उसे डाइनिंग टेबल पर अच्छी तरीके से पेश न किया जाए, तो उसका स्वाद थोड़ा फीका पड़ जाता है और अगर सामान्य खाने को भी डाइनिंग टेबल पर सही तरीके से परोसा जाए, तो खाने वाले की तरफ उसका आकर्षण बढ़ जाता है।
शेफ शिवेश के साथ लें मैंगो रेसिपीज का मजा
इंस्टाग्राम में छाए रहने वाले मशहूर बेकर शिवेश भाटिया यूं तो आपको हमेशा बेक करने के टिप्स देते रहते हैं लेकिन इस गर्मी वह आपके लिए लेकर आए हैं स्मूदी और पुडिंग्स।