試す 金 - 無料
हिमाचल से पानी दिल्ली लाने में नहीं कोई कठिनाई
Dainik Jagran
|June 08, 2024
मूनक नहर की पूरी क्षमता का उपयोग कर दिल्ली तक पहुंचाया जा सकता है पानी, 369 एमजीडी क्षमता वाली नहर से 263 एमजीडी पानी ही मिल रहा
दिल्ली में जल संकट दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार ने हिमाचल के साथ पहले अतिरिक्त पानी लेने के लिए समझौता किया था, लेकिन हरियाणा सरकार नहर की क्षमता कम होने को आधार बनाकर इसका विरोध करती रही है। उसका तर्क है कि अतिरिक्त पानी से नहर को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस समय हरियाणा से आने वाली नहरों से क्षमता से कम पानी राजधानी पहुंच रहा है। कैरियर लाइन नहर (सीएलसी-पक्की मूनक नहर) से 369 की जगह मात्र 263 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी मिल रहा है, जो क्षमता से 106 एमजीडी कम है। इस स्थिति में हिमाचल से मिलने वाले 137 क्यूसेक (73.72 एमजीडी) पानी को इस नहर से लाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अब शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद हिमाचल का दावा है कि उसने अतिरिक्त पानी देना शुरू कर दिया है और हरियाणा के जल संसाधन मंत्री डा. अभय सिंह यादव भी अदालत के आदेश का पालन करने की बात कह रहे हैं।
केंद्रीय जल आयोग पांवटा साहिब के गेज एंड डिस्चार्ज साइट प्रभारी नंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल के पांवटा साहिब से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के लिए 33 हजार लीटर पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। वहीं, हिमाचल सरकार ने हरियाणा को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि हम बिना किसी व्यवधान के पानी दे रहे हैं। हथनीकुंड बैराज से पानी दिल्ली तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार निभाए। हिमाचल सरकार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 जून को अनुपालन शपथपत्र दाखिल करना है । शपथपत्र में सरकार पक्ष रखेगी कि हिमाचल पानी दे रहा है, लेकिन वह कहां जा रहा है, यह हरियाणा सरकार को देखना है। हिमाचल में यमुना नदी सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पास से गुजरती है जो हरियाणा की सीमा के साथ लगता है।
このストーリーは、Dainik Jagran の June 08, 2024 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、10,000 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Dainik Jagran からのその他のストーリー
Dainik Jagran
सुकून के पल बिताने हैं तो तीर्थन घाटी आएं
प्रकृति की अद्भुत छटा व सुंदर वादियों में आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी आएं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति का माहौल अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
हम ही हैं अपने आकाशदीप
कार्तिक पूर्णिमा आते ही वातावरण में अद्भुत उजास भर जाता है। दीपावली के दीपों की लौ जब तक बुझती है, तब तक आकाशदीपों का उजाला मन में एक नई चमक जगा देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
हेजलवुड ने ठंडा किया भारत का जोश
हेजलवुड ने तहस-नहस किया शीर्षक्रम चार विकेट से हारा भारत अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली
3 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आइसीसी बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा बीसीसीआइ
बीसीसीआइ उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी एक या दो दिन में मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मामले को चार नवंबर को होने वाली आइसीसी की बैठक में उठाएगा।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सत्ता हुकूमत नहीं, सेवा करती है, बताएगा 'चाणक्य'
आज राजनीति शब्द सुनते ही मन में जोड़-तोड़, लालच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का कोलाहल सुनाई देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आधार को भविष्य के लिए तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार प्रौद्योगिकी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
निगम के अस्पतालों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा इलाज: मुकेश
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता मुकेश गोयल एमसीडी अस्पतालों में दवाइयों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताई है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सुपरवुमन की छवि पड जाती भारी
घर और काम संभालने वाली महिलाओं को अक्सर सुपरवुमन कहा जाता है। हालांकि सन नियों के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' धारावाहिक की अभिनेत्री मेघा रे सुपरवुमन जैसे शब्दों से बचने की बात करती हैं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री के रूप में शपथ ली
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
1 min
November 01, 2025
Listen
Translate
Change font size
