चहारदीवारी के साथ लगभग 50 एकड़ में फैला कन्नौज का परफ्यूम पार्क करीब एक दशक से गैस पाइपलाइन मिलने का इंतजार कर रहा है। इस पार्क में गैस पाइपलाइन बिछे तो स्थानीय कारोबारी यहां परफ्यूम और इत्र बनाने की इकाइयां लगा पाएं। हालांकि योगी आदित्यनाथ सरकार ने यहां सड़कें नवा दी हैं और एक बिजली उपकेंद्र भी तैयार कराया। लगभग दस साल पहले तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार शुरू की गई परफ्यूम पार्क की इस परियोजना पर काम बहुत धीमी गति से चल रहा है।
परफ्यूम पार्क में अपना प्लॉट खरीदने की हसरत पाले कन्नौज के कारोबारी इस समय दो खेमों में बंटे हुए हैं। कोई इस परियोजना के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्रेय दे रहा है तो कोई यहां निर्माण कार्य कराने के लिए योगी सरकार का एहसानमंद है। कन्नौज में मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक बहसें तेज होती जा रही है। अखिलेश यादव द्वारा अपनी पत्नी की जगह भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को यहां से टिकट देने के बाद से तो राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
डिंपल 2012 में इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुईं थीं, लेकिन 2014 के चुनाव में उन्हें भाजपा के सुब्रत पाठक के सामने जीतने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थीं और वह केवल 20,000 वोटों के अंतर से ही इस सीट को बचा पाई थीं। वर्ष 1998 से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की इस पारंपरिक सीट पर भाजपा ने 2019 में कब्जा कर लिया था। पिछले लोक सभा चुनाव में यहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने 12,353 वोटों से हरा दिया था।
この記事は Business Standard - Hindi の May 11, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Business Standard - Hindi の May 11, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
चार चरणों में पुरुष और पांचवें में महिलाएं आगे
लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को हुए मतदान में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वर्ष 2019 के आम चुनाव में इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। इस बार चुनाव के पहले चार चरणों में मतदान करने में पुरुषों ने बाजी मारी, लेकिन पांचवें चरण में वोट डालने में महिलाएं आगे निकल गईं।
रोहतक में पिछली बार मामूली अंतर से हारी थी कांग्रेस
रोहतक लोक सभा क्षेत्र में इस बार का चुनावी मुकाबले पांच साल पहले जैसा ही है, जिसमें कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद शर्मा ने महज 7,503 मतों से हरा दिया था।
हरियाणा का विकास रुकने नहीं देंगे: मोदी
कहा, जब तक जिंदा हूं, दलितों-आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पार होगी कन्हैया की नैया?
कन्हैया की टक्कर मशहूर भोजपुरी गायक और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से
सड़क से ढुलाई करने वालों का बढ़ेगा राजस्व
सुस्त निर्यात के बावजूद सड़क मार्ग से ढुलाई करने वाले फ्लीट ऑपरेटरों का राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 9 से 11 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
मई में कंपोजिट पीएमआई बढ़कर 61.7 पर
विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में लगातार 34वें महीने में तेजी आई
चक्रवात रेमल रविवार शाम बंगाल पहुंचेगा
26-27 मई को प. बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भारी बारिश संभव
रिजर्व बैंक के धन से घटेगी कुल उधारी
रिजर्व बैंक द्वारा रिकॉर्ड अधिशेष दिए जाने से सरकार की उधारी 1 लाख करोड़ रुपये तक कम होने की संभावना
भाजपा की सीटें 270 से कम रह गईं तो क्या गिरेगा बाजार
लोक सभा चुनाव समाप्ति की ओर हैं और अब सात में से सिर्फ दो चरण का मतदान बचा है। इस वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी50 ऊंचे स्तरों पर टिके रहने में असमर्थ हैं।
गिफ्ट में नहीं मिला साथ तो विलय पर भी नहीं बनी बात
स्वैप अनुपात पर असहमति के कारण दोनों एक्सचेंजों के बीच नहीं बन पाई बात