पहले हम 27 देशों से तेल आयात करते थे, अब यह संख्या 39 हो चुकी है। यदि एक देश या दिशा से आपूर्ति बाधित होती है तो हम दूसरी तरफ से इसे बढ़ा देंगे
एक समय में दो युद्ध चल रहे हैं। एक भारत के दिल और दिमाग के लिए तो दूसरा ईरान एवं इजरायल के बीच। इसका प्रभाव तेल व्यापार पर पड़ सकता है। यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो तेल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो सकती है। इससे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, जो सीधे तौर पर आम चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल को प्रभावित करेगा। ऐसे हालात से निपटने के लिए आपकी क्या रणनीति है?
दो अलग-अलग तरह के सवाल हैं। मैं अपने शब्द बहुत सावधानीपूर्वक चुनता हूं। लेकिन, गर्भनाल की तरह एक कड़ी है, जो दोनों सवालों को एक साथ जोड़ती है। यह चुनाव भारत के 2014 से 2024 तक विकास को बहुत अच्छी तरह दर्शाता है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बहुत अच्छी तरह से वर्णित भी किया है जब उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव उम्मीदों पर लड़ा गया था, 2019 भरोसे का चुनाव था यानी जो कहा, वही किया और अब यह 2024 का चुनाव सरकार के पिछले दोनों कार्यकाल में जनता पर पड़े प्रभाव का चुनाव है।
आज आप केवल इस बारे में बात नहीं कर रहे कि 2029 में क्या होने जा रहा है, लेकिन मुद्दा यह है कि 2047 का भारत कैसा होगा। लोगों के लिए सरकार ने क्या किया, यह सबके सामने है। हम विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अब 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और अगले दो साल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
この記事は Business Standard - Hindi の April 22, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Business Standard - Hindi の April 22, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
99 प्रतिशत मंत्री करोड़पति
मोदी सरकार के 71 में से 70 यानी 98.5 प्रतिशत मंत्रियों की औसत संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें 6 मंत्री ऐसे हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है।
रास की 10 सीटें खाली, शीघ्र भरी जाएंगी
राज्य सभा की कम से कम 10 सीट खाली हो गई हैं, क्योंकि तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत उच्च सदन के ये सदस्य हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में सांसद बन कर लोक सभा पहुंच गए हैं। उच्च सदन ने सोमवार शाम को सीट खाली होने की जानकारी दी। इन्हें भरने के लिए बहुत जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आज सीएम पद की शपथ लेंगे माझी
ओडिशा में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री
बीपीसीएल का विनिवेश नहीं होगा: पुरी
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, कच्चे तेल की कीमत 75-80 डॉलर प्रति बैरल रही तो कंपनियां घटा सकती हैं ईंधन के दाम
दस्तावेज की कमी पर सामान्य बीमा दावा नहीं होगा खारिज
भारत के बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने मंगलवार को कहा कि सामान्य बीमा कंपनियां 'दस्तावेज की कमी' के आधार पर किसी भी दावे को खारिज नहीं करेंगी। बीमा कंपनियों से कहा गया है कि वे ग्राहक को पॉलिसी जारी करने के दौरान ही सभी दस्तावेज एकत्रित करें।
रुपया नए निचले स्तर पर लुढ़का
अमेरिकी डॉलर के अमुकाबले रुपया मंगलवार को 83.57 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। डीलरों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी और तेल आयातकों बीच डॉलर की मांग में तेजी आने से रुपया इस स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 83.51 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।
बाकी देशों के मुकाबले लगातार बेहतर प्रदर्शन करेगा भारत
मॉर्गन स्टैनली में मुख्य इक्विटी रणनीतिकार (इंडिया) रिधम देसाई ने समी मोडक को साक्षात्कार में बताया कि इंडिया गठबंधन सरकार बनने से सुधार एजेंडे में कोई बाधा नही आएगी। मॉर्गन स्टैनली इंडिया इन्वेस्टमेंट फोरम के मौके पर देसाई ने कहा कि वित्तीय समेकन और इन्फ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों पर आम बजट में नजर बनी रहेगी। बातचीत के मुख्य अंशः
कंपनी जगत का लाभ ज्यादा बढ़ा और जीडीपी कम
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के तौर पर भारतीय कंपनी जगत का लाभ बढ़कर 15 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गया और यह वित्तीय, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के लाभ में सुधार की बदौलत हुआ।
ग्रीन पैकेजिंग से दवा कंपनियां होंगी हरी-भरी
फार्मास्युटिकल कंपनियां पैकेजिंग के लिए पुराने तरीके के बजाय सस्टेनेबल यानी टिकाऊ पैकेजिंग सामग्री अपना रही हैं। इसका मकसद कार्बन उत्सर्जन घटाना है। यह पहल नियामकीय जरूरतों और पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक लक्ष्यों दोनों पर केंद्रित है।
ब्लिंकइट में 300 करोड़ रुपये लगाएगी जोमैटो
फूड डिलिवरी एग्रीगेटर जोमैटो अपने क्विक कॉमर्स कारोबार ब्लिंकइट में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टॉफलर से मिली नियामकीय सूचना से यह जानकारी मिली है।