राजनीतिक कसौटी पर सगे-संबंधियों की परीक्षा
Business Standard - Hindi|April 18, 2024
नेताओं को अपने बेटे-बेटियों को राजनीतिक पिच पर स्थापित करने के लिए पार्टी अनुशासन तोड़ने या विचारधारा को तिलांजलि देने से भी गुरेज नहीं
अर्चिस मोहन
राजनीतिक कसौटी पर सगे-संबंधियों की परीक्षा

परिवार के बीच चुनावी जंग

■ 2024 के लोक सभा चुनाव में कई परिवारों के बीच खींचतान और यहां तक कि बहन-भाई के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी
■ आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कांग्रेस की राज्य इकाई प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्डी अपने चचेरे भाई मौजूदा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी के खिलाफ मैदान में हैं, जो वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं
■ महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मौजूदा सांसद अपनी ननद सुप्रिया सुले को चुनौती दे रही हैं।

काग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी बीमार चल रहे हैं और उनके केरल के पतनमतिट्टा से 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अपने बेटे अनिल एंटनी के खिलाफ प्रचार करने की संभावना बहुत कम है। लेकिन उनकी इच्छा है कि उनका बेटा चुनाव हार जाए। इस समय एंटनी की स्थिति 1984 के लोकसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर सीट के लिए भाजपा की विजयाराजे सिंधिया और उनके बेटे कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया के बीच राजनीतिक जोरआजमाइश की याद दिलाती है। भाजपा की संस्थापक सदस्य और इसके पैतृक संगठन जन संघ की प्रमुख समर्थक विजयाराजे ने उस समय अपने बेटे के खिलाफ प्रचार किया था, जो राजीव गांधी के कहने पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

एंटनी परिवार की कहानी चुनावी राजनीति और व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षाओं के बीच द्वंद्व का बड़ा उदाहरण है। इस बार यानी 2024 के लोक सभा चुनाव में एंटनी की तरह कई परिवारों के बीच खींचतान और यहां तक कि बहन-भाई के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी। लेकिन सभी माता-पिता ऐसे नहीं हैं कि राजनीति के लिए पारिवारिक संबंधों को तिलांजलि दे दें। भले उन्हें अपनी विचारधारा से हटने की तोहमत झेलनी पड़े या पार्टी की सदस्यता जाए, वे अपने परिवार के सदस्यों या बेटे-बेटी के राजनीतिक भविष्य के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

ओडिशा में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ विधायक सुरेश राउ को इसलिए कारण बताओ नोटिस दिया है, क्योंकि उन्होंने भुवनेश्वर लोक सभा सीट से बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार अपने बेटे का खुलकर समर्थन किया है। राउत्रे जटानी विधान सभा सीट से छह बार विधायक रहे हैं।

この記事は Business Standard - Hindi の April 18, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Business Standard - Hindi の April 18, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

BUSINESS STANDARD - HINDIのその他の記事すべて表示
'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'
Business Standard - Hindi

'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'

स्कूली पाठ्यक्रम के भगवाकरण के आरोपों को खारिज करते हुए एनसीईआरटी के निदेशक ने कहा है कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गुजरात दंगों और बाबरी मस्जिद गिराए जाने के संदर्भों को इसलिए संशोधित किया गया, क्योंकि दंगों के बारे में पढ़ाना 'हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक पैदा कर सकता है।'

time-read
1 min  |
June 17, 2024
न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल
Business Standard - Hindi

न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने रखी मांग

time-read
1 min  |
June 17, 2024
भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका
Business Standard - Hindi

भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका

जयशंकर 20 जून को कोलंबो पहुंचेंगे

time-read
1 min  |
June 17, 2024
ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति
Business Standard - Hindi

ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति

ईलॉन ने एक्स पर लिखा, ईवीएम से मतदान कराना खतरे से खाली नहीं

time-read
2 分  |
June 17, 2024
मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं
Business Standard - Hindi

मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं

आग लगने के लिए अवैध निर्माण, भीड़भाड़, नियमों की अनदेखी और अग्निसुरक्षा पर कम खर्च जैसे कारण जिम्मेदार

time-read
4 分  |
June 17, 2024
लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा
Business Standard - Hindi

लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा

बदलाव के मानदंडों का अगले 12-18 महीने में पालन करने का लक्ष्य

time-read
1 min  |
June 17, 2024
फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार
Business Standard - Hindi

फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार

बजट प्रस्ताव : भारी उद्योग मंत्रालय 12,600 करोड़ से लेकर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी चाहता है

time-read
3 分  |
June 17, 2024
केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी
Business Standard - Hindi

केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी

उद्योग जगत और वित्त मंत्रालय के बीच इस हफ्ते वार्ता होने वाली है।

time-read
3 分  |
June 17, 2024
मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार
Business Standard - Hindi

मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार

मुंबई की रियल्टी कंपनियां मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढा) और ओबेरॉय रियल्टी पिछले एक महीने के दौरान सर्वाधिक चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

time-read
3 分  |
June 17, 2024
हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता
Business Standard - Hindi

हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता

हल्दीराम स्नैक्स फूड्स के संभावित बोलीदाताओं ने ब्रांड के स्वामित्व को लेकर स्पष्टता की मांग की है क्योंकि इस पर इस समय कई पारिवारिक गुटों का स्वामित्व है।

time-read
1 min  |
June 17, 2024