जोर पकड़ेगा चुनाव का बुखार तो बढ़ेगा प्रचार का कारोबार
Business Standard - Hindi|April 13, 2024
छोटे उद्यमों और कारखानों का गढ़ कहलाने वाले मुंबई के धारावी में राजनीतिक पार्टियों की टोपी, टी-शर्ट, बैनर बनाने का काम चालू हो चुका है। पास में ही प्रिंटिंग का कारोबार करने वाले असगर मकरानी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तगड़ा ऑर्डर भी मिला है। उनके कारीगर ‘अबकी पार 400 पार’ के नारे वाली टी-शर्ट और टोपी बनाने में जुटे हुए हैं।
अजिंक्य कावले, अनुष्का भारद्वाज और ईशिता आयान दत्त
जोर पकड़ेगा चुनाव का बुखार तो बढ़ेगा प्रचार का कारोबार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में हफ्ता भर भी नहीं रह गया है और प्रचार अभियान तेज होने के साथ ही प्रचार सामग्री की मांग भी बढ़ रही है। हालांकि कुछ साल पहले के मुकाबले इसकी मांग और धंधा काफी मंदा है मगर देश के प्रमुख शहरों और कारोबारी केंद्रों में बैनर, बिल्ले, पैंफलेट, टी-शर्ट, टोपी, बैग, कटआउट और मास्क आदि का उत्पादन तथा बिक्री बढ़ने लगी है।

प्रचार सामग्री का कारोबार पहले से कुछ कम होने की कई वजहें हैं – डिजिटल अभियान बढ़ते जाना, प्रचार सामग्री पर प्रत्याशियों का खर्च पहले से आधा रह जाना, चुनाव आयोग की सख्ती होना और बड़ी पार्टियों का चुनिंदा बड़े व्यापारियों को ही ऑर्डर देना।

भाजपा को ही देख लीजिए। पार्टी का हरेक प्रत्याशी अपने लिए सामग्री काफी कम बनवाता है। उसके बजाय पार्टी केंद्रीकृत तरीके से एकमुश्त खरीद करती है। व्यापारी बताते हैं कि इस बार पार्टी गुजरात के कुछ व्यापारियों से ही ज्यादातर माल मंगा रही है, जिससे छोटे कारोबारियों के धंधे पर चोट पड़ी है। दूसरी बड़ी पार्टियां भी ऐसा ही कर रही हैं। फिर भी बड़े शहरों में काम धीरे-धीरे उठना शुरू हो गया है।

मुंबई: चल रही तैयारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में व्यापारियों को ज्यादातर ऑर्डर भाजपा से ही मिले हैं। प्रचार सामग्री बनाने वाले एक कारोबारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘सूरत में हमारे एक साझेदार ने हाल ही में भाजपा को 10 लाख टोपियां तैयार कर दी हैं। पार्टी ने देश भर के कारोबारियों को करीब 2 करोड़ बैग के ऑर्डर भी दिए हैं।’

この記事は Business Standard - Hindi の April 13, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Business Standard - Hindi の April 13, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

BUSINESS STANDARD - HINDIのその他の記事すべて表示
'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'
Business Standard - Hindi

'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'

स्कूली पाठ्यक्रम के भगवाकरण के आरोपों को खारिज करते हुए एनसीईआरटी के निदेशक ने कहा है कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गुजरात दंगों और बाबरी मस्जिद गिराए जाने के संदर्भों को इसलिए संशोधित किया गया, क्योंकि दंगों के बारे में पढ़ाना 'हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक पैदा कर सकता है।'

time-read
1 min  |
June 17, 2024
न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल
Business Standard - Hindi

न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने रखी मांग

time-read
1 min  |
June 17, 2024
भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका
Business Standard - Hindi

भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका

जयशंकर 20 जून को कोलंबो पहुंचेंगे

time-read
1 min  |
June 17, 2024
ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति
Business Standard - Hindi

ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति

ईलॉन ने एक्स पर लिखा, ईवीएम से मतदान कराना खतरे से खाली नहीं

time-read
2 分  |
June 17, 2024
मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं
Business Standard - Hindi

मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं

आग लगने के लिए अवैध निर्माण, भीड़भाड़, नियमों की अनदेखी और अग्निसुरक्षा पर कम खर्च जैसे कारण जिम्मेदार

time-read
4 分  |
June 17, 2024
लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा
Business Standard - Hindi

लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा

बदलाव के मानदंडों का अगले 12-18 महीने में पालन करने का लक्ष्य

time-read
1 min  |
June 17, 2024
फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार
Business Standard - Hindi

फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार

बजट प्रस्ताव : भारी उद्योग मंत्रालय 12,600 करोड़ से लेकर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी चाहता है

time-read
3 分  |
June 17, 2024
केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी
Business Standard - Hindi

केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी

उद्योग जगत और वित्त मंत्रालय के बीच इस हफ्ते वार्ता होने वाली है।

time-read
3 分  |
June 17, 2024
मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार
Business Standard - Hindi

मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार

मुंबई की रियल्टी कंपनियां मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढा) और ओबेरॉय रियल्टी पिछले एक महीने के दौरान सर्वाधिक चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

time-read
3 分  |
June 17, 2024
हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता
Business Standard - Hindi

हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता

हल्दीराम स्नैक्स फूड्स के संभावित बोलीदाताओं ने ब्रांड के स्वामित्व को लेकर स्पष्टता की मांग की है क्योंकि इस पर इस समय कई पारिवारिक गुटों का स्वामित्व है।

time-read
1 min  |
June 17, 2024