विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत के समय राज्य सरकार को नजरअंदाज करना सही नहीं: मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से संबंधित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअंदाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है। पंजाब विधान सभा के सेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं लेकिन बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मीडिया के सामने शोहरत हासिल करने के लिए बहुत नीचे गिर रहे हैं। मान ने कहा कि राज्य के विकास को दिखाने वाले समागमों के इस तरह के राजनीतीकरण से बचना चाहिए क्योंकि यह देश के हित में नहीं है, उन्होंने कहा कि यह अपनी सरकार चुनने वाले तीन करोड़ लोगों के जनादेश का घोर अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की शीर्ष लीडरशिप कार्यों का सेहरा लेने के लिए ऐसे ओछे उधेड़-बुन में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि जमीनी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया। अब जब मतदान नजदीक आ रहे हैं तो लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक: मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी खबत का शिकार रही है, जिस कारण वह राज्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। मान ने राज्य के साथ सौतेली मां वाला सलूक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह गैर-वाज़िब है। उन्होंने आरडीएफ और एनएचएम के फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की, जिससे राज्य के विकास में रोड़े बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आठ हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके से रोका गया है, जो राज्य के साथ सरासर नाइंसाफी है।
この記事は Aaj Samaaj の March 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Aaj Samaaj の March 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
राजकीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : डॉ जयप्रकाश वैष्णव
सीही सरकारी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं को किया सम्मानित
बाहरी लोगों को दी जा रहीं प्रदेश की नौकरियां : सुखपाल खैहरा
पंजाब की सरकारी नौकरिया, गैर पंजाबियों को देने का हवाला देकर कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को घेरा है।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ने फरीदाबाद में एक दर्जन चुनावी सभाओं में मांगा लोगों से समर्थन
देश-प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, आपके विकास और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी : महेन्द्र प्रताप सिंह
एलोरडा कप में भारत के नाम 12 पदक, निकहत-मीनाक्षी ने स्वर्ण जीत
निकहत और मीनाक्षी के स्वर्ण पदकों के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने दो रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर पिछले सत्र से काफी बेहतर प्रदर्शन किया।
अरविंद चिदंबरम ने शारजाह मास्टर्स शतरंज में एकल बढ़त बनाई, एआर सालेह सलेम को हराया
शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगेसी आठ अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया
पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची, अभिषेक का अर्धशतक, नटराजन को 2 विकेट
भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में बाधा बन सकती है झुलसाती गर्मी
जीडीपी पर पड़ सकता है भीषण गर्मी का असर
कियारा आडवाणी की पिंक-ब्लैक गाउन में तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस
कियारा आडवाणी ने पिंक ब्लैक गाउन में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की एक्ट्रेसेस अपना फैशन दिखा रही हैं।
सभी को चुनाव निशान अलॉट किए : सिबिन सी
लोकसभा चुनाव : 328 उम्मीदवार मैदान में उतरे, 169 आजाद उम्मीदवार
I.N.D.I.A. भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कोई बेल पर, कोई जेल में : जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को करनाल पहुंचे। यहां के प्रेम प्लाजा में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया।