आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच पूर्वी घाट पर स्थित नलमल्ला के जंगलों में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर सितंबर 2009 में गुम हो गया था। उस हादसे में आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री वाइएस राजशेखर रेड्डी उर्फ वाइएसआर मारे गए थे। दो बार 2004 और 2009 में सूबे में कांग्रेस की सरकार लाने वाले वाइएसआर लोगों के लिए आदर्श नेता थे। अचानक हुई उनकी मौत की सूचना से उनके चाहने वालों को ऐसा सदमा लगा कि 450 लोगों की मौत हो गई, हैदराबाद की सड़कें सुलग उठीं, लोग चीख-चीख कर रोने लगे थे। तीन हफ्ते बाद जगनमोहन रेड्डी ने उनकी जगह लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे पिता की विरासत आगे बढ़ाएंगे। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस उन्हें ऐसा करने देगी या नहीं।
वाइएसआर ने 'विकास और विश्वसनीयता' का नारा देकर राज किया था। उन्होंने 2003 की गर्मियों में निकाली अपनी पदयात्रा में 1470 किलोमीटर की दूरी तय की थी जिसमें वे पिछड़े इलाकों के लोगों, किसानों, महिलाओं के दुख-दर्द को बांटते थे। उन्होंने अपनी नोटबुक में में लिखा था, "2014 के आम चुनाव तक कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिल जाएगा और राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री होंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता।" तब उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी पदयात्रा के बीस साल बाद उनके बेटे और कांग्रेस के बीच रिश्तों में इतनी खटास आ जाएगी।
अपने पिता की मौत के चौदह माह बाद जगन ने कांग्रेस छोड़ दी। उनका आरोप था कि पार्टी के बड़े नेताओं ने कई मौकों पर उनका और उनके परिवार का अपमान किया था। दरअसल, पार्टी ने उनकी जगह के. रोसैया को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। जगन ने वाइएसआर की स्मृति में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने का ऐलान कर दिया। अपने समर्थकों से उन्होंने कहा, “मैं भरोसा दिलाता हूं कि नई पार्टी आंध्र की आत्म-प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।"
この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
जौनपुर
इतिहास की गोद में ऊंघता-सा एक शहर है, उत्तर प्रदेश का जौनपुर। पुराने शहरों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे किसी मील के पत्थर से यू टर्न लें और सभ्यता की सामान्य दिशा से उल्टी दिशा में चल पड़ें।
समय की गति की परख
इस संग्रह का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि कवि यहां अस्तित्ववाद के प्रश्नों से रूबरू होते हैं। निजी और वृहत्तर तौर पर जीवन को इस विमर्श के घेरे में लाकर कवि अस्तित्व से संबंधित प्रश्नों का उत्तर पाने का प्रयास करता है।
प्रकृति का सान्निध्य
वरिष्ठ कवयित्री सविता सिंह का नया संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ स्त्री-विमर्श को नई ऊंचाई पर ले जाता है।
आजाद तवायफ तराना
तवायफों पर आई नई वेबसीरीज हीरामंडी ने फिर कोठेवालियों और देवदासियों के साथ हिंदुस्तानी सिनेमा के रिश्तों की याद दिलाई
अगला द्रोण कौन
टीम इंडिया में अर्जुन तो बहुत, उन्हीं को संवारने के लिए एक ऐसे कोच की तलाश, जो टीम को तकनीकी-मानसिक मजबूती दे सके
ममता दीदी की दुखती रग
इस चुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार ही ममता की सबसे बड़ी चुनौती
हवा का रुख दोतरफा
ईडी की कार्रवाइयों और जनता के मुद्दों पर टिका है चुनाव
तीसरी बारी क्यों
विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकता
क्या बदलाव होने वाला है?
इस बार उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सवर्णों को अपने धर्म और वर्चस्व की चिंता दिख रही है, तो अवर्ण समाज के दिल को संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा छू रहा
किस ओर बैठेगा जनादेश
बड़े राज्यों में कांटे के मुकाबले के मद्देनजर 4 जून को नतीजों के दिन ईवीएम से निकलने वाला जनादेश लगातार तीसरी बार एनडीए को गद्दी सौंपेगा या विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के पक्ष में बदलाव की बानगी लिखेगा, यह लाख टके का सवाल देश की सियासत की अगली धारा तय करेगा