उत्तराखंड में हुए सुरंग हादसे के दौरान मुन्ना कुरैशी और वकील हसन जब 80 सेंटीमीटर के व्यास वाली पाइप के सहारे मलबे में उतरे, तब उनके मन में 'करो या मरो' वाला एहसास था। मुन्ना के मुताबिक सुरंग में उनके सहित घुसे कुल 12 लोगों की महज एक ही प्रेरणा थी, “हमें अपने मजदूर भाइयों के लिए यह काम करना है।" किसी तरह मलबे में छेनी-हथौड़ी चलाते हुए उन्होंने अपना रास्ता बनाया और बिना थके आगे की ओर बढ़ते रहे। जैसे ही दूसरी ओर से मुन्ना के कान में थोड़ी हलचल सुनाई पड़ी, उनका दिल जोर से धड़कने लगा। वे जान गए कि कामयाबी मिल चुकी है। उनके साथ फंसे हुए 41 मजदूर भी जान गए कि उनकी जान बच जाएगी।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने 2014 में रैटहोल माइनिंग को उसके खतरों के चलते प्रतिबंधित कर दिया था, हालांकि मेघालय की खदानों में धड़ल्ले से यह तरीका अपनाया जाता है। यहां लोग खनन के चक्कर में लगभग सौ फुट नीच तक खोदकर चले जाते हैं और अकसर उनकी मौत हो जाती है। इन मौतों का जवाबदेह कोई नहीं होता। रिपोर्टों की मानें, तो 2007 से 2014 के बीच करीब 275 लोगों की इस तरह की खुदाई के कारण जान जा चुकी है।
जाहिर है, उत्तराखंड की घटना का किसी तरह के अवैध खनन से कोई लेनादेना नहीं था, फिर भी जब लोगों के सामने यह शब्द आया तो लोगों के मन में रैटहोल माइनिंग को जानने के बारे में दिलचस्पी जागी। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि भारत के इतिहास में यह सबसे लंबा चला बचाव अभियान था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिकरण के पूर्व सदस्य सैयद अता हसनैन कहते हैं, “रैटहोल माइनिंग गैर-कानूनी है पर उत्तराखंड बचाव अभियान में रैटहोल माइनरों ने बड़ी भूमिका अदा की।" रैटहोल माइनरों के टीम लीडर वकील भी कहते हैं, "हम लोग इसे रैटहोल माइनिंग नहीं कहते। यह तो मीडिया का शब्द है। हम इसे मैनुअल जैक पुशिंग कहते हैं।"
この記事は Outlook Hindi の January 08, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の January 08, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
जौनपुर
इतिहास की गोद में ऊंघता-सा एक शहर है, उत्तर प्रदेश का जौनपुर। पुराने शहरों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे किसी मील के पत्थर से यू टर्न लें और सभ्यता की सामान्य दिशा से उल्टी दिशा में चल पड़ें।
समय की गति की परख
इस संग्रह का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि कवि यहां अस्तित्ववाद के प्रश्नों से रूबरू होते हैं। निजी और वृहत्तर तौर पर जीवन को इस विमर्श के घेरे में लाकर कवि अस्तित्व से संबंधित प्रश्नों का उत्तर पाने का प्रयास करता है।
प्रकृति का सान्निध्य
वरिष्ठ कवयित्री सविता सिंह का नया संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ स्त्री-विमर्श को नई ऊंचाई पर ले जाता है।
आजाद तवायफ तराना
तवायफों पर आई नई वेबसीरीज हीरामंडी ने फिर कोठेवालियों और देवदासियों के साथ हिंदुस्तानी सिनेमा के रिश्तों की याद दिलाई
अगला द्रोण कौन
टीम इंडिया में अर्जुन तो बहुत, उन्हीं को संवारने के लिए एक ऐसे कोच की तलाश, जो टीम को तकनीकी-मानसिक मजबूती दे सके
ममता दीदी की दुखती रग
इस चुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार ही ममता की सबसे बड़ी चुनौती
हवा का रुख दोतरफा
ईडी की कार्रवाइयों और जनता के मुद्दों पर टिका है चुनाव
तीसरी बारी क्यों
विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकता
क्या बदलाव होने वाला है?
इस बार उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सवर्णों को अपने धर्म और वर्चस्व की चिंता दिख रही है, तो अवर्ण समाज के दिल को संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा छू रहा
किस ओर बैठेगा जनादेश
बड़े राज्यों में कांटे के मुकाबले के मद्देनजर 4 जून को नतीजों के दिन ईवीएम से निकलने वाला जनादेश लगातार तीसरी बार एनडीए को गद्दी सौंपेगा या विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के पक्ष में बदलाव की बानगी लिखेगा, यह लाख टके का सवाल देश की सियासत की अगली धारा तय करेगा