भारत में सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए ही ऐप बनाने के मकसद के बारे में उनका यही मानना है कि वेबसाइट या ऐप न होने की स्थिति में भी लोग बाहर रिश्ता तलाशते ही हैं। ऐसे में ग्लीडेन उन लोगों को सुरक्षित और विश्वसनीय मंच प्रदान करता है, जो एक रिश्ते में होने के बाद भी नए रिश्ते में संभावनाएं तलाशते हैं। शिडेल मानती हैं कि रोमांच की तलाश भय पर खत्म नहीं हो जानी चाहिए। विवाहेतर संबंधों पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। कुछ अंश:
जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए डेटिंग ऐप बनाने का क्या कारण रहा? ऐसा क्यों लगा कि लोग रिश्ते के बाहर भी दूसरा रिश्ता तलाशेंगे?
बेवफाई नई बात नहीं है। हर काल में मोनोगैमी समाज का हिस्सा रही है। लोग विभिन्न कारणों से अपने पहले रिश्ते से बाहर संबंधों को चुनते रहे हैं। कारण कुछ भी हो सकते हैं। मसलन, अंतरंगता की कमी, ऊब, संवाद खत्म होने के अलावा नई चीजों को आजमाने की इच्छा भी इसका एक कारण है। कई बार लोग अपने रिश्ते से खुश नहीं रहते, किसी बात को लेकर उनमें असंतोष रहता है या फिर उन्हें किसी भी कारण से तृप्ति का एहसास नहीं होता। इन सब कारणों ने विवाहेतर संबंधों को एक तरह से खाद-पानी दिया है। आंकड़ों की मानें, तो ऑनलाइन डेटिंग उद्योग के अनुसार, रोमांच की तलाश में डेटिंग वेबसाइटों की सदस्यता लेने वाले 30 प्रतिशत लोग अपनी स्थिति के बारे में झूठ बोलते हैं और अविवाहित होने का नाटक करते हैं। वास्तव में वे या तो पहले से ही किसी रिश्ते में होते हैं या विवाहित रहते हैं। किसी को अपनी स्थिति के बारे में झूठ बोलकर बात करना एक तरह का धोखा ही है। यही वजह है कि ग्लीडेन ने ऐसे लोगों को अपने संबंध से बाहर संबंध बनाने के लिए एक मंच मुहैया कराया है। यह ऐप ऐसे ही लोगों के लिए है, जो कुछ समय के लिए किसी संबंध की तलाश में हैं। ग्लीडेन सुरक्षित ऑनलाइन ऐप है जहां समान सोच और इच्छा वाले लोग अपनी जरूरतों के लिए दूसरे लोगों से संपर्क कर सकते हैं। यहां लोग पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठ बोले बिना साथी खोज सकते हैं। इससे अनावश्यक तनाव खत्म हो जाता है, स्थितियां नाटकीय होने से बच जाती हैं।
この記事は Outlook Hindi の July 10, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の July 10, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
जौनपुर
इतिहास की गोद में ऊंघता-सा एक शहर है, उत्तर प्रदेश का जौनपुर। पुराने शहरों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे किसी मील के पत्थर से यू टर्न लें और सभ्यता की सामान्य दिशा से उल्टी दिशा में चल पड़ें।
समय की गति की परख
इस संग्रह का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि कवि यहां अस्तित्ववाद के प्रश्नों से रूबरू होते हैं। निजी और वृहत्तर तौर पर जीवन को इस विमर्श के घेरे में लाकर कवि अस्तित्व से संबंधित प्रश्नों का उत्तर पाने का प्रयास करता है।
प्रकृति का सान्निध्य
वरिष्ठ कवयित्री सविता सिंह का नया संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ स्त्री-विमर्श को नई ऊंचाई पर ले जाता है।
आजाद तवायफ तराना
तवायफों पर आई नई वेबसीरीज हीरामंडी ने फिर कोठेवालियों और देवदासियों के साथ हिंदुस्तानी सिनेमा के रिश्तों की याद दिलाई
अगला द्रोण कौन
टीम इंडिया में अर्जुन तो बहुत, उन्हीं को संवारने के लिए एक ऐसे कोच की तलाश, जो टीम को तकनीकी-मानसिक मजबूती दे सके
ममता दीदी की दुखती रग
इस चुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार ही ममता की सबसे बड़ी चुनौती
हवा का रुख दोतरफा
ईडी की कार्रवाइयों और जनता के मुद्दों पर टिका है चुनाव
तीसरी बारी क्यों
विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकता
क्या बदलाव होने वाला है?
इस बार उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सवर्णों को अपने धर्म और वर्चस्व की चिंता दिख रही है, तो अवर्ण समाज के दिल को संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा छू रहा
किस ओर बैठेगा जनादेश
बड़े राज्यों में कांटे के मुकाबले के मद्देनजर 4 जून को नतीजों के दिन ईवीएम से निकलने वाला जनादेश लगातार तीसरी बार एनडीए को गद्दी सौंपेगा या विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के पक्ष में बदलाव की बानगी लिखेगा, यह लाख टके का सवाल देश की सियासत की अगली धारा तय करेगा