![कटुता से भरा किस्सा](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1716789080/articles/H9Hv_JEai1716795994980/1716796282762.jpg)
एक हफ्ते बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रोफाइल से केजरीवाल की तस्वीर हटा दी और एक दशक पहले जिस पार्टी को स्थापित करने में मदद की थी, उसी पर चरित्र हनन करने और उनसे कथित मारपीट करने वाले शख्स को बचाने का आरोप लगा रही हैं. वहीं, आप का आरोप है कि मालीवाल 'भाजपा का मोहरा' हैं जिनका इस्तेमाल झूठी शिकायत से केजरीवाल को दबाने और चुनाव प्रचार से रोकने के लिए किया जा रहा है.
दरअसल, तेज-तर्रार ऐक्टीविस्ट-राजनेता और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व प्रमुख मालीवाल ने 13 मई को शिकायत दर्ज करवाई कि केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी विभव कुमार ने सिविल लाइंस दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में उनके साथ मारपीट की.
पुलिस को दिए बयान में मालीवाल ने कहा, "उसने मुझे सात या आठ बार थप्पड़ मारे जब मैं चीख रही थी. खुद को बचाने के लिए मैंने उसे पैरों से दूर धकेला. फिर वह मुझ पर झपटा, जान-बूझकर मुझे घसीटा, और मेरी शर्ट खींची, जिससे बटन खुल गए." उनके मुताबिक, विभव ने उन्हें धमकी दी, “हम तुम्हारी हड्डियां तोड़ देंगे और (तुम्हें) ऐसी जगह गाड़ेंगे जहां कोई ढूंढ भी नहीं पाएगा."
तब से अपने-अपने दावों का दौर जारी है. भाजपा रोमांचित है कि 25 मई को हरियाणा और पंजाब में मतदान से पहले आप पर हमला करने के लिए उसे एक हथियार मिल गया. वहीं, आप ने इसे सियासी साजिश करार दिया. विभव की गिरफ्तारी के एक दिन बाद 12 मई को केजरीवाल ने कहा, "अब उन्होंने मेरे निजी सहायक को गिरफ्तार कर लिया है. जरा सोचिए, मैं कहता हूँ, आप हमारे नेताओं को एक-एक करके क्यों गिरफ्तार कर रहे हो? हम सबको एक बार में ही गिरफ्तार कर लो." केजरीवाल ने गिरफ्तारी देने के लिए मध्य दिल्ली में अपने पार्टी मुख्यालय से महज 300 मीटर दूर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा दफ्तर तक मार्च भी निकाला.
घटना के बारे में कुछ तथ्य निर्विवाद हैं. मालीवाल मिलने का वक्त लिए बगैर 13 मई की सुबह 8.40 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. शुरू में सुरक्षाकर्मियों ने रोका, पर उन्होंने जोर दिया और बाली प्रतीक्षा क्षेत्र से ड्रॉइंग रूम तक चली गईं. पर सुबह 9.10 बजे से 9.33 बजे के बीच क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है.
この記事は India Today Hindi の June 05, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は India Today Hindi の June 05, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![मेरे अप्पा रॉकस्टार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T0bO-RXA-1718631398293/1718631517185.jpg)
मेरे अप्पा रॉकस्टार
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में
![स्टेज के अपने राम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/2VVuH69RJ1718631277209/1718631396851.jpg)
स्टेज के अपने राम
रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद
![आदिवासी कैसे आएंगे आगे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T_DN8Nk5_1718631151164/1718631275264.jpg)
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है
![अब संतुलन जरुरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/WZiErFBrI1718631068287/1718631159317.jpg)
अब संतुलन जरुरी
भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा
![मजबूत हो न्यायपालिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/VihO1Rn5q1718630962498/1718631068501.jpg)
मजबूत हो न्यायपालिका
न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे
![भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/kL-S3cOHo1718630825637/1718630961316.jpg)
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा
![स्त्री को अधिक शक्ति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/erTAFqZOC1718630693001/1718630823991.jpg)
स्त्री को अधिक शक्ति
राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा
![दाने-दाने का इस्तेमाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/R9Ebfvz5A1718630596563/1718630690768.jpg)
दाने-दाने का इस्तेमाल
बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे
![ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/BMpd0Tx-B1718630471727/1718630596412.jpg)
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो
![शहरी यातायात को बनाएं सुगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/cPsC30vKa1718630363705/1718630469924.jpg)
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा