रिश्तों को बचाएं अपनी इस लत से
Anokhi|August 06, 2022
अगर आपका फोन एक दिन के लिए जब्त कर लिया जाए, तो शायद वह दिन बिताना आपके लिए लगभग असंभव हो जाएगा। यही कारण है कि फोन ने हमारी निजी जिंदगी में अपनी जड़ें जमा ली हैं। फोन की यह लत बुरी तरह से हमारे रिश्तों में दखल डाल रही है, बता रही हैं स्वाति शर्मा
स्वाति शर्मा
रिश्तों को बचाएं अपनी इस लत से

फोन की लत एक आम बात बन चुकी है। इस लत और उसके प्रभाव को एक खास शब्द से नवाजा गया है, जो मनोविज्ञान में एक विषय भी बन चुका है। वह शब्द है, फबिंग। फबिंग शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, फोन और स्नबिंग | इसलिए फबिंग का मतलब साफ है, फोन की लत के कारण किसी दूसरे व्यक्ति का अपमान करना। यह अपमान किसी भी तरह से हो सकता है। ऐसा अकसर होता होगा कि आप अपने साथी या बच्चों से कोई बात कह रही होंगी और बजाय आपकी बात पर ध्यान देने के वो या तो फोन में वीडियो गेम खेल रहे होंगे या फिर सोशल मीडिया पर समय बिता रहे होंगे। हो सकता है आप खुद भी ऐसा ही करती हों और जब कोई आपसे कुछ बात करना चाह रहा हो तो अधूरे मन से उसकी बात सुनकर उसकी अनसुनी कर देती हों। लॉकडाउन के बाद से आए बदलावों के बाद यह एक सामान्य व्यवहार बन चुका है। इस बारे में मनोचिकित्सक और रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. भावना बर्मी कहती हैं, 'फबिंग में आमतौर पर कोई जानबूझकर किसी को नजरअंदाज नहीं करता बल्कि यह एक लत की तरह है, जिसमें फोन में व्यस्त रहने वाले व्यक्ति को पता होता है कि वह अपने मन को नजरअंदाज नहीं कर सकता। फबिंग एक लत की तरह है, जिसमें फोन में रहने वाला व्यक्ति अनजाने में ही उससे बात कर रहे व्यक्ति की अनसुनी कर जाता है और इससे बात कर रहे व्यक्ति को अपमान महसूस होता है। ऐसे में फोन इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति को अकसर रूखे स्वभाव वाला, बदतमीज, गैर जिम्मेदार जैसी संज्ञा मिलनी शुरू हो जाती है।'

फबिंग से यूं पाएं निजात

किसी भी समस्या के लिए रोने-पीटने से बेहतर होता है, उससे निजात पाने के तरीकों पर काम करना। हर समस्या का इलाज है। फबिंग का भी। बस आपको उसके लिए जतन करने की जरूरत है:

• घर में कुछ नियम बनाएं। भोजन साथ में करें और उस दौरान फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दें।

• घर में सबके साथ बातें करते वक्त फोन को खुद से दूर रखें या अपने पीछे रखें।

• खुद को चुनौती दें और कुछ घंटों का समय तय करें, जिसमें आप फोन नहीं देखेंगी। धीरे-धीरे करके यह समय बढ़ाती जाएं।

• फोन से सभी तरह के गेम और गैर जरूरी ऐप अनइंस्टॉल कर दें।

この記事は Anokhi の August 06, 2022 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Anokhi の August 06, 2022 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

ANOKHIのその他の記事すべて表示
राहत वाला फैशन
Anokhi

राहत वाला फैशन

गर्मी में फैशनेबल दिखने से ज्यादा हम सब आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि आरामदायक कपड़ों में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। इस काम के लिए वॉर्डरोब में किन चीजों को करें शामिल, बता रही हैं

time-read
3 分  |
May 18, 2024
जिद्द को जीतें प्यार से
Anokhi

जिद्द को जीतें प्यार से

रिश्ते को अच्छी तरह चलाने के लिए आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं| जिद्दी साथी के साथ कैसे करें अपने सफर को आसान, बता रही हैं

time-read
3 分  |
May 18, 2024
रिश्ते को दोबारा बेहतर बनाने में लगाएं पूरी ऊर्जा
Anokhi

रिश्ते को दोबारा बेहतर बनाने में लगाएं पूरी ऊर्जा

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार मनोविशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. गगनदीप कौर

time-read
3 分  |
May 18, 2024
कच्चे आम के अनूठे अंदाज
Anokhi

कच्चे आम के अनूठे अंदाज

बचपन में चोरी-चुपके पेड़ से कच्चे आम को तोड़ना और उसे नमक के साथ खाना आपको याद है ना! अब उस कच्चे आम का स्वाद आप चखती हैं क्या? कैसे कच्चे आम से बनाएं झटपट शानदार चीजें, बता रही हैं राधिका सिंह

time-read
2 分  |
May 18, 2024
चटपटी इमली
Anokhi

चटपटी इमली

इमली का नाम लेने भर से मुंह में पानी आ जाता है। इस चटपटी सामग्री को कैसे बनाएं अपने खानपान का हिस्सा, बता रही हैं

time-read
3 分  |
May 18, 2024
बर्फ से बढ़ाएं दोस्ती
Anokhi

बर्फ से बढ़ाएं दोस्ती

तेज गर्मी वाले इस मौसम में अगर आप भी अपनी त्वचा की सेहत को लेकर चिंता में हैं, तो अपने स्किन केयर रुटीन में बर्फ को शामिल करें। बर्फ से कैसे करें त्वचा की देखभाल, बता रही हैं

time-read
3 分  |
May 18, 2024
घर रखेगा खुद को ठंडा
Anokhi

घर रखेगा खुद को ठंडा

यकीनन इस तेज गर्मी से निपटने के लिए एयर कंडीशनर जरूरी - सा लगता है। लेकिन, आप प्राकृतिक तरीके से गर्मी से निपटना चाहती हैं तो यह भी मुमकिन है। घर के तापमान में कमी लाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे। क्या हैं ये प्रयास और कैसे उन्हें आजमाएं, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
4 分  |
May 18, 2024
काम एक फिर वेतन में क्यों है भेद?
Anokhi

काम एक फिर वेतन में क्यों है भेद?

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
2 分  |
May 18, 2024
सच होगा सीधे बालों का सपना
Anokhi

सच होगा सीधे बालों का सपना

केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,

time-read
3 分  |
May 04, 2024
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
Anokhi

नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी

लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं

time-read
3 分  |
May 04, 2024