कैसा यह इश्क है
Vanitha Hindi|April 2023
बरसों बाद वही जगह, वही समां, पर किरदार बदल चुके थे। पूर्वी आज अपने पति प्रखर व बेठे-बहू के साथ थीं, पर उन्हें पीयूष की याद क्‍यों सता रही थी?
डॉ. रंजना जायसवाल
कैसा यह इश्क है

गाबड़ी में बैठते ही पूर्वी ने कार की खिड़कियां खोल दीं, हवा के तेज झोंके से बालों की गिरहें खुलने लगीं और शायद पूर्वी के मन की भी... महिमा मयंक की सिर्फ पत्नी नहीं थी, उसकी बहू भी थी। मयंक उसकी इकलौती संतान थी, हर मां की तरह अपने बेटे के लिए उसके भी कुछ अरमान थे पर... मयंक ने पूर्वी को उसके लिए बहू ढूंढ़ने का मौका तक नहीं दिया। इस बात के लिए कहीं ना कहीं वे महिमा को ही दोषी मानती थीं, "महिमा ने ही उसे अपने रूप जाल में फंसा लिया होगा, मेरा मयंक तो गऊ है । "

मयंक और महिमा के प्यार की डगर भी कहां आसान थी। मयंक की बेरोजगारी और दोनों परिवार की असहमति, कुछ भी तो नहीं था उनके पास... था तो बस एक-दूसरे पर विश्वास । वह दिन था और आज का दिन... कार के आगे की सीट पर मयंक और महिमा बैठे हुए थे। प्रखर ने जबर्दस्ती उसे मयंक के साथ आगे बैठा दिया था।

"मयंक ! आज तुम गाड़ी चलाओ, मैं पीछे आराम से तुम्हारी मम्मी के साथ बैटूंगा।"

महिमा की आंखों में संकोच उभर आया, पर प्रखर की जिद के आगे उसकी एक ना चली। शादी के बाद उसका रंग कितना निखर आया था। लाल साड़ी में सिमटी महिमा की काया उसके गोरे रंग में घुल-मिल गयी थी। मयंक की आंखों और चेहरे के भावों से महिमा के लिए प्यार बार-बार छलक आता था।

पूर्वी का मायका बगलवाले शहर में ही था, मुश्किल से डेढ़ घंटे का रास्ता था। पूर्वी की मां का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। वे बार-बार मयंक और महिमा को देखने की जिद कर रही थीं। प्रखर को तो ससुराल जाने का बहाना चाहिए होता था। एक हफ्ते पहले उन्होंने फरमान जारी कर दिया, “अगले हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी है। सुबह ही निकल जाएंगे और दो दिन रह कर वापस आ जाएंगे। महिमा को आसपास घुमा भी देंगे, इसका शादी के बाद घर से बाहर निकलना ही नहीं हुआ।"

पूर्वी कुछ कहना चाहती थीं, पर शब्द मौन हो गए थे। वे उन परछाइयों से जितना दूर भागतीं, वे उतना ही उनसे चिपक जाते थे।

वे लोग बड़े सवेरे ही निकल लिए थे। मौसम खुशगवार था, हल्की-हल्की धूप निकल आयी थी। प्रखर बड़े उत्साह से रास्ते में पड़नेवाली चीजों को महिमा को दिखा रहे थे।

"मयंक, आगे मोड़ पर गाड़ी रोकना ।"

"क्या हुआ पापा?"

この記事は Vanitha Hindi の April 2023 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Vanitha Hindi の April 2023 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、8,500 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

VANITHA HINDIのその他の記事すべて表示
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Vanitha Hindi

हेअर मास्क से हैप्पी हेअर

Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।

time-read
2 分  |
June 2024
फैमिली फेवरेट फूड
Vanitha Hindi

फैमिली फेवरेट फूड

इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।

time-read
1 min  |
June 2024
जब कपल्स में हो इनकम गैप
Vanitha Hindi

जब कपल्स में हो इनकम गैप

कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -

time-read
3 分  |
June 2024
हीट में पेट को रखें फिट
Vanitha Hindi

हीट में पेट को रखें फिट

गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —

time-read
2 分  |
June 2024
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
Vanitha Hindi

तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -

time-read
3 分  |
June 2024
Feel @Home
Vanitha Hindi

Feel @Home

बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।

time-read
2 分  |
June 2024
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
Vanitha Hindi

स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट

स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।

time-read
6 分  |
June 2024
जॉब मार्केट को समझें
Vanitha Hindi

जॉब मार्केट को समझें

बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।

time-read
2 分  |
June 2024
पिता का पेरेंटिंग में रोल
Vanitha Hindi

पिता का पेरेंटिंग में रोल

मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।

time-read
4 分  |
June 2024
Pet Care & Hot Summer
Vanitha Hindi

Pet Care & Hot Summer

सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?

time-read
1 min  |
June 2024