![बायोचार: स्वस्थ मृदा का आधार ( भूमि के लिए काला सोना )](https://cdn.magzter.com/1344336963/1686974547/articles/2UgZgALeF1687175651191/1687176550324.jpg)
हरित क्रांति में रसायनों की मुख्य भूमिका रही। हरित क्रांति के दौरान रसायनिक खादों एवं गुणवत्ता बीज के कारण फसल उत्पादन में अत्याधिक वृद्धि हुई। यह देखने में आया कि कृषि में रासायनिक श्रोतों का प्रयोग अंधाधुंध होने लगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषित तथा भूमि की उर्वरा शक्ति का हास् होने लगा जो आज तक निरंतर जारी है जो मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी जीवों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। कृषि में रासायनिक उर्वरक, खरपतवार नाशी, कीटनाशी व रोगनाशकों के अत्याधिक प्रयोग से भूमि की विषाक्तता बढ़ गई जिससे बहुत से लाभदायक जीवाणु मर गए तथा भूमि अनुपजाऊ होती गई। मानव के स्वास्थ्य पर दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण भारी प्रभाव पड़ रहा है। बहुत सी बीमारियों को इंसानों ने खुद न्योता दिया है। इनके उपयोग से तथा पशुओं को दूषित चारा खिलाने से इनके दूध उत्पादन में कमी के साथ बांझपन जैसी समस्या नजर आई है। ये ऐसी समस्याएं हैं जो और भी गंभीर होती जा रही हैं। लेकिन अब इस मृदा उर्वरता में स्थिरता आ गई चाहे जितने महंगे उर्वरक किसान इस्तेमाल करें। एक तथ्य यह भी है कि भूमि की उर्वरा शक्ति की कमी के कारण किसान उत्पादन बढ़ाने के लिए महंगे से महंगे कृषि रसायनों का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल होती नजर आ रही है। क्योंकि भूमि में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा कम हो गई है। अगर रासायनिक खादों की वजह से उत्पादन बढ़ता तो अब तक बढ़ता रहता परन्तु अब यह वृद्धि नहीं हो रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखा जाए तो एक ही बात सामने आती है और वो यह हैं कि फसल उत्पादन में वृद्धि संभव है यदि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ा ली जाए तो और वो केवल बढ़ सकती है भूमि में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने से। अगर भूमि में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा में वृद्धि होगी तो निश्चित रूप से फसल उत्पादन अपने आप बढ़ेगा। कार्बनिक पदार्थों में वृद्धि से सूक्ष्म जीवों की मात्रा में इजाफा होगा जो आवश्यक पोषक तत्व पौधे को उपलब्ध कराएंगे। लेकिन अब फसल में कई पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है। वह इसलिए है क्योंकि मृदा में कार्बनिक पदार्थों और लाभदायक सूक्ष्म जीवों की कमी हो रही है।
この記事は Modern Kheti - Hindi の 15th June 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Modern Kheti - Hindi の 15th June 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृषि विज्ञानी अरतुरी इल्मारी विरटानन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/dnxC_mYUH1717587904507/1717587989063.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृषि विज्ञानी अरतुरी इल्मारी विरटानन
अरतुरी एक रसायन विज्ञानी थे। 1945 में उनको रसायन विज्ञान के विषय में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 1895 में फिनलैंड के हैलसिनकी में हुआ। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई फिनलैंड के विपुरी शहर में स्थित क्लासीकल लाइसीऊम से की। उनके द्वारा चारे की फसल के रख-रखाव के लिए कई आविष्कार किये गये।
![गोबर और केंचुआ बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त करने वाले सफल किसान-ज्ञानेश तिवारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/RmYRnBDQo1717587825883/1717587902075.jpg)
गोबर और केंचुआ बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त करने वाले सफल किसान-ज्ञानेश तिवारी
रासायनिक कीटनाशकों के बुरे प्रभाव के चलते खेती-किसानी में जैविक खाद का उपयोग बढ़ा है। इसी कड़ी में वर्मी कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) के इस्तेमाल का महत्व भी बढ़ा है। गोबर और केंचुआ ने शाहजहांपुर के एक प्रगतिशील युवा किसान की जिंदगी बदल कर रख दी।
![जैवविविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रही संक्रामक बीमारियाँ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/qFie3EZd-1717587529923/1717587824109.jpg)
जैवविविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रही संक्रामक बीमारियाँ
जिस तरह इंसान पृथ्वी पर बदलाव कर रहा है उन सभी कारकों से न केवल संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं, साथ ही उनमें कमी भी आ सकती है। इस अध्ययन में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई, वो यह है कि प्राकृतिक आवासों के खत्म होने या उनमें बदलाव से संक्रामक रोगों का खतरा घट सकता है।
![कवर फसलों से बढ़ सकती है कृषि पैदावार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/QVu3apQ4L1717587412122/1717587527188.jpg)
कवर फसलों से बढ़ सकती है कृषि पैदावार
अक्सर सुरक्षा या कवर फसलों का उपयोग मुख्य फसलों की कटाई के बाद जमीन को ढकने के लिए किया जाता है। कवर फसलें क्या होती हैं? कवर फसलें नकदी फसलों से अलग होती हैं, जैसे कि मकई या सोयाबीन। मिट्टी को सुधारने के लिए फसलों का पहला काम खेत को कवर करना है। वे खेतों में मिट्टी के क्षरण और पोषक तत्वों के नुकसान से बचाने के लिए लगाए जाते हैं।
![मंगल ग्रह पर कैसे हो सकती है सब्जियों की पैदावार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/fhppOp2Jg1717587283506/1717587409390.jpg)
मंगल ग्रह पर कैसे हो सकती है सब्जियों की पैदावार
अंतरिक्ष में मानव बस्तियों को आबाद करना एक ऐसा सपना है, जिसे इंसान सदियों से देख रहा है। हालांकि यह तभी मुमकिन हो सकता है, जब इसके लिए वहां पर्याप्त मात्रा में भोजन, पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध हो। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने अपने एक नए अध्ययन में जांच की है कि कैसे मंगल ग्रह पर सब्जियों की पैदावार में इजाफा किया जा सकता है।
![आलू की फसल को बैक्टीरियल विल्ट रोग से बचा सकता है कैल्शियम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/2LlNscS4M1717587191714/1717587281168.jpg)
आलू की फसल को बैक्टीरियल विल्ट रोग से बचा सकता है कैल्शियम
अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों द्वारा किए एक नए अध्ययन से पता चला है कि कैल्शियम, आलू के पौधों को बैक्टीरियल विल्ट नामक रोग से लड़ने में मदद करता है। उनके मुताबिक कैल्शियम, इस बीमारी के प्रति आलू के पौधों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। यह जानकारी उन किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो दुनिया भर में आलू की खेती से जुड़े हैं।
![पैकिंग भोजन कैसर कारक रसान का होना चिता का विषय](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/5-ZXBzwc61717587134851/1717587190345.jpg)
पैकिंग भोजन कैसर कारक रसान का होना चिता का विषय
भारत से विदेशों में निर्यात किए जाने वाले मसालों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की मौजूदगी को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं है।
![अमेरिकन फाउल बुड मधुमक्खियों का एक विनाशकारी दुश्मन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/5G6_KJI401717586868851/1717587066000.jpg)
अमेरिकन फाउल बुड मधुमक्खियों का एक विनाशकारी दुश्मन
मधुमक्खियां एक सामाजिक कीट हैं जो छत्ते में एक साथ रहती हैं। छत्ते के में सदस्यों के कुल तीन प्रकार है: रानी, श्रमिक और ड्रोन।
![मृदा परीक्षण फसल उत्पादकता एवं गुणवत्ता वृद्धि हेतु वरदान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/0x-LeBTdG1717586538387/1717586857916.jpg)
मृदा परीक्षण फसल उत्पादकता एवं गुणवत्ता वृद्धि हेतु वरदान
किसान भाई यदि भूमि को सुधारना व कम लागत में अधिक मनाफा कमाना चाहते है, तो मृदा परीक्षण अवश्य करायें, जिससे उचित पोषक तत्व प्रबंधन (मांग आधारित) सुनिश्चित किया जा सके। इससे न केवल मृदा स्वस्थ बनी रहेगी बल्कि उत्पादन लागत में कमी आयेगी। वर्तमान भारतीय कृषि परिदृश्य में उत्पादन लागत को कम करते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है।
![सहभागी पौध प्रजनन किसानों के लिए एक नई उम्मीद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/1183/1722911/RFBPqIt5c1717586164835/1717586531474.jpg)
सहभागी पौध प्रजनन किसानों के लिए एक नई उम्मीद
सहभागी पादप प्रजनन में भागीदारी (पीपीबी) दृष्टिकोण का एक मूलभूत पहलू है। इसमें पादप प्रजनकों, किसानों, शोधकर्ताओं, उपभोक्ताओं, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी संगठनों और कभी-कभी निजी क्षेत्र की संस्थाओं सहित विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग शामिल है।