कोशिश गोल्ड - मुक्त
क्यों जलाते हैं दिवाली पर दीये ?
Sadhana Path
|October 2025
बिना दीए के दिवाली मनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन दिवाली पर दीए जलाने के पीछे क्या-क्या कारण हैं आइए जानें इस लेख के माध्यम से।
वै से तो कई मुहूर्त हमारे शास्त्रों में वर्णित हैं लेकिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तेरस, चतुर्दशी व अमावस्या का दिन विशेष महत्त्व रखता है।
वैसे तो पूरा कार्तिक मास ही विशेष महत्त्व रखता है। शास्त्र कहते हैं कि कार्तिक मास में जो कोई भी मानव प्रातः काल में सूर्योदय से पूर्व नित्य स्नान करता है तो वह इतना पुण्य का भागी हो जाता है जैसे कोई संपूर्ण तीर्थों का स्नान करके होता है लेकिन तेरस, चतुर्दशी व अमावस्या की रात्रि विशेष महत्त्व रखती है और दीपावली पर्व जो कि दीपों का पर्व है, में किया हुआ दीपदान लाभकारी व दुख निवारक होता है।
मां लक्ष्मी की और यम व भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवताओं की भी पूजा इन अवसरों पर करके दीपदान करने से धन की कमी दूर होती है व मनुष्य सुख समृद्धि प्राप्त करता है, क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा के बिना मनुष्य की समस्त इच्छाएं अधूरी रहती हैं व वह श्रीहीन हो जाता है तथा दरिद्रता सबसे बड़ा अभिशाप है। इसे दूर करने के लिए यह दीपावली पर्व का अवसर विशेष है। इसकी महारात्रि को मंत्रों की सिद्धि का मुहूर्त होता है।
श्री राम की विजय और दीपदान
अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर जाने की आकांक्षा का प्रतिपादन करते हुए दीपावली के नन्हें-नन्हें मिट्टी के दीपक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की गहन रात्रि में टिमटिमाते हुए सभी का हर्ष व उल्लास से अभिनन्दन करते हैं और उज्जवल भविष्य का संदेश देते हैं- इनसे हमें अंधकार से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। दीपावली भारतवर्ष का सर्वोपरि त्यौहार है जो भारतीय संस्कृति व सभ्यता को सर्वांगीण परिलक्षित करता है। विशेष रूप से इसका संबंध भगवान श्रीरामचन्द्र के लंकापति राक्षसराज रावण का वध कर अयोध्या वापसी से है। कथा कहती है कि श्री राम रावण युद्ध में रावण की मृत्यु और श्रीराम की विजय को असत्य पर सत्य की विजय माना जाता है तथा प्रकाश की अंधकार पर विजय के रूप में इसे देखा जाता है। इस दिन भगवान राम को अयोध्या के राजसिंहासन पर सुशोभित कर गुरु वशिष्ठ ने राज्यभिषेक कर रामराज्य की स्थापना की थी और इस उत्सव का यह दीपावली पर्व साक्षी बना। घर-घर दीप जलाए गए।
धनतेरस और दीपदान
यह कहानी Sadhana Path के October 2025 संस्करण से ली गई है।
हजारों चुनिंदा प्रीमियम कहानियों और 10,000 से अधिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों तक पहुंचने के लिए मैगज़्टर गोल्ड की सदस्यता लें।
क्या आप पहले से ही ग्राहक हैं? साइन इन करें
Sadhana Path से और कहानियाँ
Sadhana Path
कैसे करें दिवाली पूजन
दीपावली का पर्व खुशियों व रोशनी का पर्व है तथा हम इसे बड़ी धूमधाम से भी मनाते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इस त्यौहार पर विधिपूर्वक लक्ष्मी पूजन करके आप अपनी खुशियां चौगुनी कर सकते हैं।
5 mins
October 2025
Sadhana Path
समय पर बच्चों के नाखून नहीं काटने से हो सकती हैं समस्याएं
अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासतौर पर उनके हाइजीन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसलिए समय-समय पर उनके नाखून काटते रहना चाहिये। कई बार माता-पिता के व्यस्त होने की वजह से बच्चों के नाखून बड़े हो जाते हैं और उनमें मैल फंस जाता है। अगर नाखून बड़े रहते हैं तो मिट्टी और दूसरे हानिकारक जर्म्स भी इन नाखूनों में फंस जाते हैं और उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चे बार-बार बीमार होने लगते हैं। नाखून समय-समय पर नहीं काटने से बच्चों को ये समस्याएं हो सकती हैं-
4 mins
October 2025
Sadhana Path
दीपक की यात्रा कथा
हमारे सभी संस्कारों व पर्वों में दीपक की मौजूदगी व इसकी महत्ता को बयां करती है। हमारी संस्कृति से अभिन्न रूप से जुड़े इस दीपक के बारे में और भी कई रोचक बातें जानने के लिए पढ़े यह लेख ।
5 mins
October 2025
Sadhana Path
गर्भपातः मानसिक तनाव और अवसाद का दूसरा नाम
छोटे एकल परिवार की अभिलाषा हो या अनचाहा गर्भ, इन दोनों ही परिस्थिति में गर्भपात कराया जाता है। भले ही विश्व में जगह-जगह गर्भपात के अधिकार पर बहस तो छिड़ी हुई है पर इसके मानसिक दुष्प्रभाव महिलाओं को अवसाद की ओर धकेलते हैं।
3 mins
October 2025
Sadhana Path
शुद्धिकरण से करें दिवाली की थकान दूर
दिवाली के मौके पर भले ही हम खुद को बाहर के खाने और मिठाइयों से दूर रख लें, लेकिन ओवरडोज होना लाजमी है। ऐसे में जरूरी है कि दिवाली के बाद बॉडी को डिटॉक्स किया जाये।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
दीपावली के दिन क्या करें और क्या नहीं
हिन्दू शास्त्रों में ऐसे कुछ कार्य बताए गए हैं जिन्हें दीपावली के दिन करने से लक्ष्मी का आगमन होता है और दूसरी तरफ कुछ कार्यों को पूरी तरह निषेध माना गया है।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
कामयाबी की राह में
प्रत्येक व्यक्ति का अपना कुछ न कुछ लक्ष्य जरूर होता है।
2 mins
October 2025
Sadhana Path
अपनी उम्र के अनुसार चुनें सही आहार
आप खाते समय कुछ भी सोचती नहीं हैं और फिर तमाम तरह की दिक्कतों से दो-चार होती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से आपको क्या खाना चाहिए ?
3 mins
October 2025
Sadhana Path
10 बातें जो दीवाली में आपको रखेंगी स्वस्थ
त्योहारों में दीवाली सबको बहुत पसंद होती है। लेकिन दीवाली के खाने-पीने और धूमधड़ाके के चक्कर में अपनी हैल्थ को लोग भूल जाते हैं। यहां पेश हैं 10 ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखने से आप रहेंगे एकदम हैल्दी और फिट...
4 mins
October 2025
Sadhana Path
दिवाली पर ये 6 चीज़ सबसे पहले घर से बाहर करें
दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने से जहां घर में सकारात्मकता आती है, वहीं घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है, इसलिए एस्ट्रोमाटा के संस्थापक आचार्य आनंद बता रहे हैं कि दिवाली से पहले किन चीजों को घर से बाहर करें, ताकि घर में बनी रहे खुशहाली।
1 mins
October 2025
Listen
Translate
Change font size
