Essayer OR - Gratuit
संजय दत्त के भीतर छिपा है एक शायर भी !
Dainik Bhaskar Singrouli
|July 27, 2025
मैं ने अपनी पूरी जिंदगी में संजय दत्त से ज्यादा स्ट्रॉन्ग विल पावर वाला इंसान नहीं देखा। उसकी पूरी जिंदगी एक फिल्म की कहानी जैसी है। अरे हां, उस पर फिल्म तो बन भी चुकी है।
बचपन में घर से निकला, बोर्डिंग में रहा, फिर ड्रग्स एडिक्शन से उबरा, फिर बॉडी बनाई। फिल्मों में मेहनत की, फिर जेल गया। पूरी जिंदगी मानो एक जंग की तरह रही, जिससे वो लड़ता ही रहा, हर मुसीबत का उसने बड़ी मजबूती से सामना किया। तो आज मेरे हिस्से के किस्से में बात संजय दत्त की।
संजू को जब सजा हुई, तब सब रो रहे थे, मगर वो बोला कि अब इस सजा को काटने के बाद मेरे सिर पर से ये तलवार हमेशा के लिए हट तो जाएगी। इसके बाद मैं चैन की सांस लूंगा, मुझे कोर्ट के चक्कर तो नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके बाद कोई टेंशन नहीं रहेगी। हम सबने भी यही दुआ मांगी कि इसके बाद अब संजू की जिंदगी में कोई परेशानी नहीं आए।
इधर, 11 अगस्त 2020 की बात है। इरफान, ऋषि कपूर, साजिद-वाजिद की जोड़ी में से वाजिद और फिर सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने से वैसे भी दिल-दिमाग बहुत परेशान और दुखी था। तभी दोपहर में मीडिया में खबर आई कि संजय दत्त को कैंसर हो गया है। हम सबकी धड़कनें जैसे रुक-सी गईं। सब बहुत परेशान हो गए। अब ये खबर सच्ची है या झूठी, इसका पता लगाने के लिए मैंने संजू को मेसेज किया- 'हुजूर, क्या हाल है?' उसका जवाब आया, सब ठीक है। फिर मैंने लिखा, बड़ी फिक्र हो रही थी तुम्हारी। उसने लिखा, क्या हुआ? मैंने दोबारा से लिखा ये तुम्हारी तबीयत के बारे में क्या सुन रहा हूं हुजूर, प्लीज बताओ, सच बताओ। इस पर उसका जवाब आया 'सही है हुजूर।'
Cette histoire est tirée de l'édition July 27, 2025 de Dainik Bhaskar Singrouli.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Bhaskar Singrouli
Dainik Bhaskar Singrouli
पाक ने इस साल 10 लाख अफ़ग़ानियों को निकाला
अफगानिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को निकालने की कार्रवाई तेज कर दी है।
1 mins
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी नहीं कर रही कैशलेस
इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियां सहयोग करने से इनकार कर रही हैं।
1 min
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
जेक फुल्टन ने जूनियर वर्ल्ड कप में पहले ही मुकाबले में मैच विजयी प्रदर्शन किया टीम इंडिया के हॉकी कोच क्रेग फुल्टन के 17 वर्षीय बेटे जेक भारत में वर्ल्ड कप खेल रहे; पिता के देश अफ्रीका नहीं बल्कि आयरलैंड से उतरे
भारत में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में एक ऐसा युवा चेहरा उभरकर सामने आया है, जिसकी कहानी केवल खेल तक सीमित नहीं, बल्कि तीन महाद्वीपों तक फैली विरासत के दम पर आगे बढ़ती है।
2 mins
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
पाकिस्तान: हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन होगा पूर्व पीएम इमरान की पार्टी का इस्लामाबाद घेराव आज
पाकिस्तान की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने नेता की रिहाई और 'एकांत कारावास' के विरोध में मंगलवार को इस्लामाबाद घेराव करेंगे और वहां हाई कोर्ट (आईएचसी) के बाहर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
1 min
December 02, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
रोहित-कोहली की क्लास ने कराया पास
अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 0-2 से फेल होने के बाद भारत ने घरेलू वनडे सीरीज में 17 रन की जीत से शानदार शुरुआत की।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
छोटे निवेशकों के पास बेहद महंगे स्मॉलकैप शेयर, ये चढ़ नहीं रहे
घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों अजीब स्थिति देखी जा रही है। 27 नवंबर को निफ्टी और सेंसेक्स ने सितंबर 2024 के पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नई ऊंचाई छू ली।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
मेथेनॉल-मिश्रित शराब का कहर सालभर में 15 हजार लोगों की मौत
ब्रिटेन की 22 वर्षीय सिमोन वाइट ने सोचा भी नहीं था कि लाओस की एक हॉस्टल-पार्टी में मिले फ्री वोदका शॉट्स उसकी जान ले लेंगे।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
भोजन तश्तरी से या सुराही से?
एक जंगल में लोमड़ी और सारस रहते थे। दोनों में दोस्ती हो गई तो उन्होंने एक-दूसरे को अपने यहां भोज पर बुलाया।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
इस हफ्ते 7,051 करोड़ रुपए के 14 आईपीओ खुलेंगे, अकेले मीशो का इश्यू 5,421 करोड़ का
इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में खासी हलचल रहने वाली है। 14 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इन सभी के जरिये कंपनियों का कुल 7,051.5 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। इनमें तीन मेनबोर्ड सेगमेंट से और अन्य एसएमई सेगमेंट के हैं।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Singrouli
एक्सीडेंट में घायल हुए बीमित को निवा बूपा कंपनी ने नहीं दिया क्लेम
बीमार होने या फिर सड़क हादसे में घायल होने पर तुरंत कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम तक नहीं दे रही है।
1 min
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

