Essayer OR - Gratuit

स्पीक-अप त्रिभुज का तीसरा कोण है भारत अमेरिका और चीन के बीच हम क्या रणनीति अपनाएं?

Dainik Bhaskar Satna

|

July 08, 2025

2014 से 2018 के बीच शी जिनपिंग ने भारत को अमेरिका के भू-राजनीतिक घेरे से निकाल बाहर करने की भरसक कोशिशें की थीं। सितंबर 2014 में वे अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट के सामने नरेंद्र मोदी के साथ झूले पर बिना किसी वजह के नहीं बैठे थे। 2008 में वुहान और 2019 में महाबलीपुरम में हुई समिट्स में उन्होंने दो और प्रयास किए। इन प्रलोभनों के अलावा शी ने ताकत की आजमाइश करने की भी कोशिश की। इसका सबूत डोकलाम था। लेकिन कोई कवायद काम नहीं आई। भारत अमेरिका के खेमे में बना रहा। 2020 में गलवान की घटना हुई। भारत-चीन संबंधों को फिर से सामान्य होने में पांच साल लग गए।

- मिन्हाज मर्चेंट लेखक, प्रकाशक और सम्पादक mmleditorial@gmail.com

आखिर चीन भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी गठबंधन से दूर क्यों रखना चाहता है? दलाई लामा पर आक्रामक बयानबाजी और अरुणाचल प्रदेश में जिलों के नाम बदलने की हिमाकतों के बावजूद शी को पता है कि अमेरिका, चीन और भारत के बीच विकसित हो रहे त्रिकोण में भारत एक तीसरा महत्वपूर्ण कोण है। अमेरिका को भी यह बात मालूम है। यही कारण है कि ट्रेड-वॉर की पेचीदगियों के बावजूद प्रतिरक्षा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी और गहरा रही है। हालांकि, अमेरिका इस बात से भी चिंतित हो सकता है कि भारत अगला चीन बन सकता है। वो जानता है कि आज भारत की जीडीपी उतनी ही है, जितनी कि 2008 में चीन की थी। यदि भारत अपनी वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर को 8 प्रतिशत तक बढ़ाता है, तो उसकी अर्थव्यवस्था 18 वर्षों में चौगुनी होकर 16 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी- जो आज चीन की अर्थव्यवस्था के लगभग बराबर होगी।

PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Bhaskar Satna

Dainik Bhaskar Satna

खूब मेहनत करें, लेकिन सबसे जरूरी यह है कि खुद से कभी झूठ मत बोलें

मेरा बचपन पंजाब रोडवेज की बसों के बीच बीता। पिता वहीं काम करते थे और मां घर संभालती थीं। हमारे हालात आसान नहीं थे। पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। मेरे माता-पिता ने मुझे दो सबसे कीमती बातें सिखाईं... मेहनत और विनम्रता। यही वो चीजें हैं, जो मेरी जिंदगी की जड़ हैं। लुधियाना, ये शहर मेरे दिल के बहुत करीब है।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

उत्तराखंड; इंडस्ट्रीज से 44% कमाई हो रही, कर्ज भी कम

उत्तराखंड भारत का 27वां राज्य है, जो 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी और सीमान्त जिलों को मिलाकर बना। अलग राज्य की मांग की प्रमुख वजहें थीं- कम विकास, आर्थिक पिछड़ापन, सांस्कृतिकभौगोलिक अलगाव और स्थानीय प्रतिनिधित्व की कमी।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

'जहं-जहं चरण पड़े रघुवर के...' रामेश्वरम पहुंची रामयात्रा, रामसेतु को मोरारी बापू ने बताया समन्वय और सभी को स्वीकारने का प्रतीक

भारत गौरव विशेष ट्रेन के जरिए राम वनवास पथ पर चित्रकूट से निकली मोरारी बापू की रामयात्रा शनिवार को रामेश्वरम पहुंची।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

'जादुई आविष्कार' सिनेमा में क्यों नहीं लग पाया था प्रेमचंद का मन?

'जिन हाथों में फिल्म की किस्मत है, वे बदकिस्मती से इसे इंडस्ट्री समझ बैठे हैं। इंडस्ट्री को न तो प्रयोग से वास्ता है और न ही सुधार से। वह तो एक्सप्लाइट करना जानती है और यहां इंसान के मुकद्दसतरीन (पवित्रतम) जज्बात को एक्सप्लाइट कर रही है।'

time to read

3 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

गॉल ब्लैडर की सर्जरी का नहीं किया स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने भुगतान

सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी बीमितों को क्लेम नहीं दे रही है। यहां तक कि अनेक प्रकार की खामियां निकालकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

क्रिकेट • एशेज के महीने में इंग्लैंड की खराब शुरुआत न्यूजीलैंड ने लगातार 10वीं घरेलू सीरीज जीती; इंग्लैंड क्लीन स्वीप

एशेज सीरीज के महीने की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद खराब रही है।

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर हुए हादसों का जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर होगा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी का फैसला, जल्दी जारी होगी अधिसूचना

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

विशालकाय मंदिरों में आज भी सजीव है चोल राजवंश की महिमा

छ वर्ष पहले मणिरत्नम ने चोल साम्राज्य पर आधारित 'पोन्त्रियिन सेलवन' नामक दो फिल्में बनाई थीं। भव्य सेट, प्रभावशाली दृश्य और समीक्षकों की प्रशंसा के बावजूद अधिकांश गैर-तमिल दर्शक उनसे जुड़ नहीं पाए। कारण सरल था- वे चोलों के गौरवशाली इतिहास से अपरिचित थे। इसलिए दर्शकों का फिल्म से भावनात्मक जुड़ाव बहुत कम रहा।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

क्रेडिट स्कोर सुधरा तो लोन की ईएमआई घटेगी

रिजर्व बैंक ने एक नया नियम लागू किया है। इसके प्रावधानों के चलते लोन लेने वालों को अब ब्याज दरों में कटौती और बेहतर क्रेडिट स्कोर के फायदे पहले से कहीं अधिक तेजी से मिलेंगे। आपकी ईएमआई पहले की तुलना में तेजी से घट सकती है।

time to read

1 mins

November 02, 2025

Dainik Bhaskar Satna

सबरीमाला... सोने की परत तांबे की बताई, गिरफ्तार

केरल के विश्व विख्यात सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी ने शनिवार को 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंदिर के पूर्व कार्यकारी अफसर सुधीश कुमार को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

November 02, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size