Essayer OR - Gratuit
पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं, ज्यादा ब्याज के लालच में आने से बचें निवेशक : फडणवीस
Dainik Bhaskar Mumbai
|March 13, 2025
विधानमंडल बजट सत्र- मुख्यमंत्री बोले- अधिक ब्याज देने का मतलब.. घोटाला तय समझें
-
विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रचलित दरों से अधिक ब्याज दर देने का लालच देने वाली कंपनियों में निवेश से बचने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई निवेशक कंपनी ज्यादा ब्याज दर देने का वादा कर रही है तो सबसे पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहिए। क्योंकि कोई भी कंपनी अपनी जेब से ज्यादा ब्याज नहीं दे सकती है। पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं।
बुधवार को सदन में प्रश्नकाल में राकांपा (शरद) के सदस्य शशिकांत शिंदे ने टोरेस कंपनी द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के संबंध में सवाल पूछा था। इसके जवाब के दौरान फडणवीस ने कहा कि कोई भी निजी निवेशक कंपनी बैंकों की तुलना में अधिकतम तीन प्रतिशत ज्यादा ब्याज दर दे सकती है। लेकिन यदि कोई कंपनी तीन प्रतिशत से और अधिक ब्याज देने का वादा करती है तो यह यह समझ लेना चाहिए कि आगे चलकर संबंधित कंपनी का घोटाला सामने आएगा। इसलिए राज्य के नागरिकों को ज्यादा ब्याज पाने की लालच में ऐसी कंपनियों में निवेश से बचाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा ब्याज दर देने का लालच देने वाली लगभग 99 प्रतिशत कंपनियों के घाटाले ही सामने आते हैं।
ईआईयू की होगी स्थापना
इस बीच प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम ने बताया कि टोरेस कंपनी से अभी तक निवेशकों के लगभग 34 करोड़ रुपए वसूल किए है। इस राशि को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के माध्यम से निवेशकों को लौटाया ने जाएगा। कदम ने कहा कि निवेशकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए राज्य में इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) स्थापित की जाएगी।

Cette histoire est tirée de l'édition March 13, 2025 de Dainik Bhaskar Mumbai.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
इस हफ्ते 7,051 करोड़ रुपए के 14 आईपीओ खुलेंगे, अकेले मीशो का इश्यू 5,421 करोड़ का
इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में खासी हलचल रहने वाली है। 14 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इन सभी के जरिये कंपनियों का कुल 7,051.5 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। इनमें तीन मेनबोर्ड सेगमेंट से और अन्य एसएमई सेगमेंट के हैं।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
6000 किसानों ने हाथियों के लिए उगाए अनाज, 13,200 एकड़ में फिर होने लगी खेती
टकराव खत्म असम के 200 से ज्यादा गांवों में हाथियों की वजह से खेती बंद हो गई थी
3 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
मर्चेंट नेवी में जाने की जिद, कोटा की बेटी ने बदलवा दिए नियम
हिम्मत कम कद की लड़कियों के लिए खुले रास्ते
2 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
वेरिएबल रिकरिंग डिपॉजिट में डालें पैसा, इसमें ब्याज दर फ्रीज करने और लोन की सुविधा भी
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन सामान्य ग्राहकों की तुलना में उन्हें बैंक आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) में भी 0.25 से 0.75% तक अधिक ब्याज मिलता है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
40 लाख बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर कर रहा है 'ख्याल'
पहल : पिता की तकलीफ से मिली सीख
1 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
1250 रु. पेंशन के लिए गांव के गांव बन गए 'कागजी दिव्यांग'
राजस्थान • 1228 लोगों ने सालाना 1.84 करोड़ का नुकसान कराया
1 mins
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
नेशनल हेराल्ड: सोनिया-राहुल पर नया केस कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी घमासान
मनी लॉन्ड्रिंग • दो हजार करोड़ रुपए के केस में पित्रोदा भी शामिल
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
रेल विकास निगमः दो साल में मुनाफा औसत 27% बढ़ने का अनुमान, पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही
रेल विकास निगम (आरवीएनएल) कई ब्रोकरेज कंपनियों की 'स्टॉक्स टू वॉच' लिस्ट में शामिल है।
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
भाजपा ने बीएमसी चुनाव के लिए घोषणापत्र बनाने गठित की समिति
मुंबई भाजपा अध्यक्ष साटम ने सदस्यों को किया नियुक्त
1 min
December 01, 2025
Dainik Bhaskar Mumbai
ट्रम्प का अजीब ड्रग्स वॉरः वेनेजुएला को धमकी 500 टन कोकीन अमेरिका भेजने वाले को माफी
अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति में अजीब विरोधाभास दिख रहा है।
1 min
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

