Essayer OR - Gratuit
बरतन एक स्वाद अनेक
Rupayan
|May 24, 2024
घर के बने खाने का अपना अलग ही महत्व होता है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि खाना पकाने के बाद बरतन साफ करना सबसे उबाऊ और बोरियत भरा काम होता है। ऐसे में एक बार आपको 'वन पॉट कुकिंग' के बारे में जानना चाहिए और इसे आजमाना चाहिए।
सुबह-सुबह अमूमन हर घर में एक रेस सी लगी रहती है। बच्चों को स्कूल भेजना, फिर खुद के और पति के लिए लंच बॉक्स पैक करना। ये सब आप जल्दी-जल्दी निपटा कर ऑफिस के लिए निकल गईं। रास्ते में जाते हुए 'आज रात में क्या बनाऊ' सोचकर आप सोशल मीडिया पर सर्च करती हैं और आपको स्क्रीन पर कई यूट्यूब चैनल अपनी रेसिपीज शेयर करते दिखने लगते हैं। स्क्रीन पर मिनटों में बनती इन रेसिपीज को देख आप सोचती हैं कि आज तो घर जाकर इसे जरूर ही बना लूंगी। लेकिन क्या सच में ऐसा हो पाता है? शायद नहीं!
आज जीवन दिनों-दिन फास्ट होता जा रहा है, जहां सुबह हड़बड़ी में काम पर निकलना और देर शाम वापस आना रूटीन बन गया है। वापस आकर अगर आप कुछ अच्छा बनाने के बारे में सोचती भी हैं तो आपकी यह सोच और व्यस्तता, दोनों का साथ बेमेल-सा दिखाई पड़ता है, क्योंकि सुबह तैयार होने और घर के बाकी कामों को करते-करते आपके पास समय ही नहीं बच पाता और शाम को वापस आने के बाद थकान आपको कुछ विशेष बनाने की इजाजत ही नहीं देती।
इसका नतीजा यह होता है कि आप मन मार कर या तो कुछ अटपटा-सा मंगवा लेती हैं या फिर 'कुछ भी' खाकर अपनी भूख मिटा लेती हैं। लेकिन इन सबके बीच अगर कोई चीज सबसे ज्यादा खोई हुई महसूस होती है तो वह है आपका स्वास्थ्य, जो कि कम पोषक तत्व मिलने और जंक फूड खाते चले जाने के कारण बिगड़ जाता है। लेकिन कहते हैं कि 'जहां चाह, वहां राह।' शायद आज की इन परिस्थितियों को देखते हुए ही 'वन पॉट कुकिंग' की ईजाद हुई होगी। हमारे देश में वर्षों से बनती चली आ रही 'खिचड़ी' इसी अवधारणा का ही तो एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसे आमतौर पर एक ही पतीले में तैयार किया जाता रहा है। वन पॉट कुकिंग कॉन्सेप्ट में भोजन तुरंत, सरलता से और एक ही बरतन में तैयार किया जाता है। इसके पीछे 'धोने के लिए कम बरतन' का कॉन्सेप्ट विशेष रूप से काम करता है।
एक समय था, जब वन-पॉट कुकिंग कुंवारे लोगों, कैंपर्स और घर से दूर रह रहे छात्रों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थी। ऐसा इसलिए, क्योंकि छात्रों को स्वाद से ज्यादा सुविधा और स्वास्थ्य की जरूरत होती है। लेकिन आज इस अवधारणा को स्वाद, सेहत और सुविधा से जोड़ दिया गया है। ये तीनों 'स' मिलकर इसे एक संपूर्ण पाक विधा का रूप देते हैं, जिसकी वजह से यह आज तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।
Cette histoire est tirée de l'édition May 24, 2024 de Rupayan.
Abonnez-vous à Magzter GOLD pour accéder à des milliers d'histoires premium sélectionnées et à plus de 9 000 magazines et journaux.
Déjà abonné ? Se connecter
PLUS D'HISTOIRES DE Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
