शिव अनादि एवं अजन्मा देवता माने गए हैं। वे अज, अमर और अनन्त देव हैं। शिवोपासना भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख प्रेरणा स्रोत रही है। भगवान् श्रीकृष्ण ने भी गीता में ‘रुद्राणां शंकरास्मि' अर्थात् 'शंकर' अथवा 'रुद्र' भी मैं हूँ, कहा है। शिव शक्ति का ही आदि रूप है।
शिव अपने भक्तों पर शीघ्र ही कृपा करते हैं। इसलिए उन्हें 'आशुतोष' कहा गया है अर्थात् 'शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता'। भगवान् शंकर सुर और असुर दोनों के उपास्य हैं। जो भी उनकी भक्ति करता है, उसे वे निष्काम भाव से वरदान देते हैं। शिव कोई भी भेदभाव नहीं करते हैं। शिव के अनेक स्वरूप हैं। अनन्त नाम हैं, अनन्त चरित हैं। अनन्त आख्यान हैं। वे कुन्द गौर शिव हैं। वे नील लोहित रुद्र हैं। वे प्रलंयकर महाकाल हैं। जहाँ शिव कल्याणकारी देवता हैं, वहाँ नाराज होने पर रुद्र का रूप भी धारण कर लेते हैं।
शिवपुराण, स्कन्द पुराण, लिंग पुराण, गणेश पुराण, अग्नि पुराण आदि पौराणिक ग्रन्थों में शिव की महिमा, गुणगान और आख्यानों का विस्तृत उल्लेख हुआ है। महाशिवरात्रि को भगवान् शिव का प्राकट्य हुआ था। देश के ग्राम-ग्राम, नगर-नगर में शिवालय हैं। शिवोपासना अथवा लिंगोपासना श्रुति, स्मृति, पुराण से प्रतिपादित हैं। 'शिवोऽहम्' यह पंचाक्षर मन्त्र भगवान् शिव का प्रतीक रहा है। शिवजी समाधिस्थ देव हैं। सदैव चिरन्तक रूप में ध्यान में मग्न रहते हैं, अतः शिव भक्तों को भी सामान्य शिव मन्त्रों का जप करके शिवोपासना में अपना ध्यान लगाना चाहिए। 'ॐ नमः शिवाय' एवं 'ॐ रुद्राय नम:' सामान्य मन्त्र हैं। 'ॐ' प्रणवाक्षर है। इसमें सम्पूर्ण सृष्टि का ज्ञान समाहित है। 'ॐ' का सन्धिविच्छेद है: ॐ = अ + उ + म। इसमें तीन अक्षरों ब्रह्मा, विष्णु और महेश की स्तुति निहित है।
Esta historia es de la edición March 2024 de Jyotish Sagar.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición March 2024 de Jyotish Sagar.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
अजमेर की भगवान् नृसिंह प्रतिमाएँ
विधानानुसार नृसिंहावतार मानव एवं पशु रूप धारण किए, शीश पर मुकुट, बड़े नाखून, अपनी जानू पर स्नेह के साथ प्रह्लाद को बिठाए हुए है। बालक प्रह्लाद आँखें मूँदे, करबद्ध विनम्र भाव से स्तुति करते प्रतीत हो रहे हैं।
सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ
सूर्य नमस्कार की विशेष बात यह है कि इसका प्रत्येक अगले आसन के लिए प्रेरित करता है। इस क्रम में लगातार 12 आसन होते हैं। इन आसनों में श्वास को पूरी तरह भीतर लेने और बाहर निकालने पर बल दिया जाता है।
जब नारद जी ने दिया श्रीहरि को शाप!
जिस रास्ते से नारद जी जा रहे थे, उसी रास्ते पर श्रीहरि ने सौ योजन का एक मायावी नगर रचा। उस नगर की रचना भगवान् विष्णु के नगर वैकुण्ठ से भी ज्यादा सुन्दर थी।
घर की सीढ़ियों की दशा और दिशा आदि का विचार
दक्षिण-पश्चिम अथवा नैर्ऋत्य कोण सीढ़ियों के लिए शुभ माना जाता है, वहीं उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में सीढ़ियाँ निर्मित नहीं करनी चाहिए।
भक्ति, वात्सल्य एवं शृंगार के परिचायक महाकवि सूरदास
पुष्टिमार्गीय भक्ति के दार्शनिक स्वरूप को सूरदास जी ने भली-भाँति समझा था तथा समझकर काव्य की भाव भूमि पर उसे प्रेषणीय बनाने के लिए वात्सल्य रस का अवलम्बन लिया।
क्रान्तिवीर विनायक दामोदर सावरकर!
सावरकर जेल से छूटकर जब वापस भारत आए, तो देश की आजादी का आन्दोलन जोर पकड़ रहा था। अब उन्होंने हिन्दू राष्ट्रवाद का समर्थन किया। जब देश के विभाजन का प्रस्ताव आया, तो सावरकर ने इसका विरोध किया पर तत्कालीन परिस्थितियों के कारण अन्ततोगत्वा देश का विभाजन हुआ।
पीपल को क्यों नहीं काटना चाहिए?
श्री मद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने बताया है कि, पीपल उन्हीं का एक रूप है। इसी कारण पीपल की पूजा करने पर भगवान् श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और हमारे दःखों को दूर करते हैं।
मृत्यु से परे की सत्यता!
उसने मेरे पैरों पर मकड़े से चलाए और मेरे दोनों पैर स्थिर कर दिए। जब मैंने क्षमा माँगी, तो वह मेरे सामने आ गया।
कैसा रहेगा भारत के लिए वृषभ का गुरु?
संसद एवं विधानसभाओं पर कार्यपालिका की प्रधानता तो रहेगी, परन्तु विपक्ष की बली स्थिति और उसकी सक्रियता के चलते सत्ता पक्ष पर अंकुश भी रहेगा, जिससे संसदीय लोकतन्त्र की शक्ति का अहसास भी होगा।
आम चुनाव, 2024 के सन्दर्भ में नरेन्द्र मोदी और राहुल के सितारे!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आम चुनाव, 2024 की दृष्टि से वर्तमान समय बहुत प्रतिकूल नहीं है। हालाँकि राहु की अन्तर्दशा में सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा और बाद में आ रही चन्द्रमा की प्रत्यन्तर्दशा नैसर्गिक रूप से अच्छी नहीं मानी जाती।