निजी क्षेत्र के लिए खुला अंतरिक्ष
Business Standard - Hindi|November 24, 2022
स्काईरूट के एक रॉकेट प्रक्षेपण के जरिये स्टार्टअप के लिए इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं तैयार हो रही हैं
शाइन जैकब
निजी क्षेत्र के लिए खुला अंतरिक्ष

यह बात 21 नवंबर, 1963 की है जब केरल के तुंबा से अमेरिका में बना रॉकेट, नाइक अपाचे के प्रक्षेपण के साथ भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत हुई थी। भारत के दिग्गज भौतिक विज्ञानी और अंतरिक्ष अनुसंधान के अगुआ रहे विक्रम साराभाई ने एक टेलीग्राम भेजा जिसमें लिखा था, 'जी विज वंडरफुल रॉकेट शॉट।' चार साल के भीतर 20 नवंबर, 1967 को देश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तैयार किए गए पहले रॉकेट रोहिणी75 को प्रक्षेपित किया। इसरो ने 1960 के दशक में जिस तरह के कदम उठाए थे ठीक उसी तरह के कदम देश के निजी क्षेत्र ने तब दोहराए जब हैदराबाद स्थित स्काईरूट एरोस्पेस ने लगभग छह दशकों के बाद पिछले हफ्ते विक्रम-एस (साराभाई की याद में रखे गए नाम) का प्रक्षेपण किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के वैज्ञानिक सलाहकार और इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के पूर्व निदेशक एम सी दातन ने यह जानकारी देते हुए कहा, 'इस रॉकेट का महत्त्व यह है कि इस क्षेत्र को खोले जाने के बाद पहली बार निजी क्षेत्र इस तरह की उपलब्धि हासिल कर रहा है।' साउंडिंग रॉकेट एक शोध रॉकेट है जिसे माप लेने के साथ-साथ अपनी उपकक्षीय उड़ान के दौरान वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।

जून 2020 में भारत ने अपने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया जिसके बाद से विक्रम-एस निजी क्षेत्र की पहल से प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला रॉकेट बन गया है। इसके बाद सरकार ने निजी अंतरिक्ष कंपनियों और इसरो के बीच समन्वय के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान और प्राधिकरण केंद्र की स्थापना की थी। कुछ समय पहले तक, निजी कंपनियों की भूमिका मुख्य रूप से कुछ अहम पुर्जों और उपप्रणालियों की आपूर्ति तक सीमित थी और यह एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से देश ने अमेरिका में ईलॉन मस्क के स्पेसएक्स जैसी कंपनियों की तरह देश में ऐसी कंपनी का उभार नहीं देखा गया।

स्काईरूट एरोस्पेस एक भारतीय अंतरिक्षप्रौद्योगिकी स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना इसरो के दो पूर्व वैज्ञानिकों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्रों नागा भरत डाका और पवन चांदना ने 2018 में की थी।

Esta historia es de la edición November 24, 2022 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición November 24, 2022 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE BUSINESS STANDARD - HINDIVer todo
दिल्ली में 52 डिग्री के पार हुआ तापमान
Business Standard - Hindi

दिल्ली में 52 डिग्री के पार हुआ तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
एनसीआर मॉडल चाह रहा चंडीगढ़
Business Standard - Hindi

एनसीआर मॉडल चाह रहा चंडीगढ़

चंडीगढ़ में 1 जून को होने वाले लोक सभा चुनाव के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। यहां के उद्योग के दिग्गजों के लिए क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को बढ़ाने की महत्त्वांकाक्षा जोर पकड़ने लगी है। उनकी चाहत है कि इस केंद्र शासित प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वाले सफल मॉडल को दोहराया जाए।

time-read
1 min  |
May 30, 2024
डेढ़ दशक में दोगुने हो गए करोड़पति प्रत्याशी
Business Standard - Hindi

डेढ़ दशक में दोगुने हो गए करोड़पति प्रत्याशी

वर्ष 2009 में करोड़ प्रत्याशियों की संख्या 16 प्रतिशत थी, इस वर्ष 31 प्रतिशत पर पहुंची

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
किसान तय करेंगे पंजाब का भाग्य
Business Standard - Hindi

किसान तय करेंगे पंजाब का भाग्य

अंतिम चरण में 1 जून को मतदान, राजनीतिक दलों के खिलाफ खुल कर बोल रहे अन्नदाता

time-read
4 minutos  |
May 30, 2024
Business Standard - Hindi

गेहूं आयात की तैयारी में भारत

भारत का 1 करोड़ टन गेहूं के भंडार का लक्ष्य

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
एआरसी को रिजर्व बैंक की चेतावनी
Business Standard - Hindi

एआरसी को रिजर्व बैंक की चेतावनी

रिजर्व बैंक ने कहा कि मानकों के उल्लंघन पर एआरसी के खिलाफ मजबूरन नियामक व पर्यवेक्षी कार्रवाई करनी पड़ सकती है

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो होगी बिकवाली
Business Standard - Hindi

भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो होगी बिकवाली

ब्रोकरों का कहना है कि हालांकि भाजपा को 300 से अधिक मिलने की ज्यादा संभावना है

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
शेयर बाजारों में तीन हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट
Business Standard - Hindi

शेयर बाजारों में तीन हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट

चुनाव, ब्याज दरों में कटौती को लेकर चिंता ने निवेशकों को परेशान किया है

time-read
2 minutos  |
May 30, 2024
नई पीढ़ी को भा रहीं किराये की लक्जरी कार
Business Standard - Hindi

नई पीढ़ी को भा रहीं किराये की लक्जरी कार

साल 2023 में कुल भारतीय कार रेंटल बाजार का मूल्य करीब 2.9 अरब डॉलर था

time-read
3 minutos  |
May 30, 2024
अगले वर्ष के शुरू तक ट्रैक्टर ले आएंगे
Business Standard - Hindi

अगले वर्ष के शुरू तक ट्रैक्टर ले आएंगे

चेन्नई के मुरुगप्पा ग्रुप निवेश वाली ट्यूब के इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) छोटे वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों में पैठ के जरिये इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीआईआई के कार्यकारी चेयरमैन अरुण मुरुगप्पन ने कहा कि अपने तिपहिया वाहन की शुरुआत के करीब छह महीने बाद वह दक्षिण भारतीय बाजार में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर चुकी है। शाइन जैकब के साथ विशेष बातचीत में मुरुगप्पन ईवी क्षेत्र की कार्य योजना, सेमीकंडक्टर योजनाओं और फेम-3 की मांग के बारे में चर्चा की। प्रमुख अंश...

time-read
1 min  |
May 30, 2024