सीएए से ध्रुवीकरण को धार
Amar Ujala|March 12, 2024
चुनाव से पहले सीएए लागू करने से मुसलमानों के मन में तमाम आशंकाएं
अजित बिसारिया
सीएए से ध्रुवीकरण को धार

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। मुसलमान इसे लेकर पहले से ही सशंकित हैं। भाजपा ने उन्हें रिझाने के लिए तमाम प्रयास तो किए लेकिन मुसलमानों की आशंकाएं अपनी जगह कायम हैं। सीएए की अधिसूचना से तय है कि वोटों ध्रुवीकरण को धार मिलेगी। जानकारों के मुताबिक अब मुस्लिम मतदाताओं के वोटिंग पैटर्न में किसी बड़े बदलाव की संभावना न के बराबर है। यानी, पिछले चुनावों की तरह ही भाजपा को मुस्लिम मतों का कोई बड़ा हिस्सा नहीं मिल सकेगा। चुनाव में मुसलमानों के रुख का विश्लेषण कर रहे अजित बिसारिया....

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत कुछ बदला, पर भाजपा को लेकर मुस्लिम मतदाताओं का रुख बदस्तूर कायम रहा। सीएसडीएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन चुनावों में करीब 8 प्रतिशत मुसलमानों ने ही भाजपा को वोट दिया। वर्ष 2019 में जब नागरिकता संशोधन बिल लाया गया तो इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन हुए। तब आंदोलन में शामिल मुस्लिमों का मानना था कि यह कानून भेदभावपूर्ण है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर मुस्लिमों को तो नागरिकता देने का प्रावधान है, लेकिन मुसलमानों को यह सुविधा नहीं दी गई है। उनके मन में यह बात घर कर गई कि इस कानून से मुसलमानों की नागरिकता भी खतरे में पड़ सकती है।

यही वजह रही कि 2019 के बाद हुए राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी मुसलमानों का पहले वाला वोटिंग पैटर्न कायम रहा। वर्ष 2020 में बिहार के विधानसभा चुनाव में 77 प्रतिशत मुस्लिम वोट महागठबंधन को मिले थे। 2021 के पश्चिमी बंगाल के चुनाव में 75 प्रतिशत मुस्लिम वोट तृणमूल कांग्रेस को मिले। वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 79 प्रतिशत मुसलमानों ने सपा को वोट किया। इसकी वजह थी कि ये पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही थीं। हालांकि, अब आलिम सीएए कानून से न डरने या फिर लीगल टीम के अध्ययन के बाद प्रतिक्रिया देने की बात कह रहे हैं। वहीं, सीएए को लेकर अधिसूचना जारी होते ही विपक्षी पार्टियों ने भी मुस्लिमों के मन में उठ रही शंकाओं को मुद्दे का रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि लोकसभा चुनाव में नफा-नुकसान के लिहाज से अपनी रणनीति तैयार कर सकें।

Esta historia es de la edición March 12, 2024 de Amar Ujala.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición March 12, 2024 de Amar Ujala.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE AMAR UJALAVer todo
हमास ने इस्राइल पर दागे रॉकेट गूंज उठे सायरन तो सहमे लोग
Amar Ujala

हमास ने इस्राइल पर दागे रॉकेट गूंज उठे सायरन तो सहमे लोग

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, हमास की सैन्य इकाई ने ली हमले की जिम्मेदारी

time-read
1 min  |
May 27, 2024
लैंडिंग से पहले डगमगाया कतर एयरवेज का विमान, 12 घायल
Amar Ujala

लैंडिंग से पहले डगमगाया कतर एयरवेज का विमान, 12 घायल

दोहा से डबलिन जा रहा था विमान, घायलों में छह यात्री

time-read
1 min  |
May 27, 2024
दीपा एशियाई चैंपियन बनने वाली देश की पहली जिम्नास्ट
Amar Ujala

दीपा एशियाई चैंपियन बनने वाली देश की पहली जिम्नास्ट

भारत की शीर्ष जिम्नास्ट दीपा करमाकर रविवार को एशियाई सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

time-read
1 min  |
May 27, 2024
10 साल बाद...कोलकाता फिर आईपीएल चैंपियन
Amar Ujala

10 साल बाद...कोलकाता फिर आईपीएल चैंपियन

पिछला खिताब 2014 में जीता था, फाइनल में हैदराबाद की बल्लेबाजी का रहा फ्लॉप शो

time-read
1 min  |
May 27, 2024
चौथी तिमाही में 6.7 फीसदी तक रह सकती है विकास दर
Amar Ujala

चौथी तिमाही में 6.7 फीसदी तक रह सकती है विकास दर

सरकार 31 मई को जारी करेगी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के जीडीपी के आंकड़े

time-read
1 min  |
May 27, 2024
गेम जोन हादसा : मालिक समेत दो गिरफ्तार, छह पर एफआईआर
Amar Ujala

गेम जोन हादसा : मालिक समेत दो गिरफ्तार, छह पर एफआईआर

एक व्यक्ति लापता, फरार आरोपियों की तलाश में चार टीमें

time-read
1 min  |
May 27, 2024
दो जून को केजरीवाल जेल और छह को राहुल चले जाएंगे विदेश : शाह
Amar Ujala

दो जून को केजरीवाल जेल और छह को राहुल चले जाएंगे विदेश : शाह

इंडी गठबंधन वाले घुसपैठियों के लिए बिछाते हैं रेड कार्पेट, सीएए का करते हैं विरोध

time-read
2 minutos  |
May 27, 2024
पूर्व सांसद रेवती रमण के खिलाफ जीडी में तस्करा
Amar Ujala

पूर्व सांसद रेवती रमण के खिलाफ जीडी में तस्करा

नोटिस पर नहीं किए दस्तखत, सपा नेता रेवती रमण सिंह पर एक दिन पहले दर्ज हुआ था केस

time-read
1 min  |
May 27, 2024
हादसा दे गया कभी न भरने वाले जख्म
Amar Ujala

हादसा दे गया कभी न भरने वाले जख्म

शाहजहांपुर में हुई दुर्घटना में मृत 12 श्रद्धालुओं में से छह लोग तीन परिवारों के

time-read
1 min  |
May 27, 2024
आगे निकलने की होड़ में बस से भिड़ा वाहन, छह की मौत
Amar Ujala

आगे निकलने की होड़ में बस से भिड़ा वाहन, छह की मौत

लखीमपुर में पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर हादसा, आठ घायल

time-read
1 min  |
May 27, 2024