![जी जान से सुक्खू का अभियान](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1716789080/articles/UEzI51ZDE1716802530574/1716803160223.jpg)
मध्य हिमालय में अब जब बर्फ पिघलना शुरू हो गई है तो इन गर्मियों में हिमाचल प्रदेश का राजनैतिक तापमान भी बढ़ने लगा है. यह शुरू हुआ राज्यसभा की सीट पर हर्ष महाजन की चौंकाने वाली भाजपा की जीत से, जो कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घनिष्ठ सहयोगी रहे हैं.
उन्होंने पिछली 27 फरवरी को कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों की मदद से यह सीट जीती थी. इस घटनाक्रम ने उत्तर भारत में कांग्रेस के शासन वाले इकलौते राज्य में लोकसभा चुनाव के अभियान को हवा दे दी. हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ शुरुआती बगावत को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मेल मिलाप करवाकर खत्म करा दिया और सुक्खू कुर्सी पर बने रहे. लेकिन इस शर्मनाक घटना ने पार्टी का मनोबल हिला दिया.
हिमाचल प्रदेश लोकसभा के लिए चार सांसद भेजता है. कांग्रेस मंडी सीट बचाने के लिए लड़ रही है, जहां से प्रदेश इकाई की प्रमुख और वीरभद्र की प्रतिभा सिंह ने नवंबर 2021 में उपचुनाव जीता था. अन्यथा, 2014 और 2019 में भाजपा ने 4-0 के हिसाब से सीटें जीतकर राज्य में कांग्रेस का सफाया कर दिया. हिंदुत्व के भारी प्रचार पर सवार भाजपा ने 2019 में अपने वोटों में 16 प्रतिशत का इजाफा करके इन्हें 70 फीसद तक पहुंचा दिया.
हालांकि दिसंबर, 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया और 68 सदस्यों वाली विधानसभा में 40 सीट जीत लीं. कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी और उसने भाजपा के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडा का मुकाबला सरकार की कमियों को उभार कर किया.
Esta historia es de la edición June 05, 2024 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición June 05, 2024 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![मेरे अप्पा रॉकस्टार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T0bO-RXA-1718631398293/1718631517185.jpg)
मेरे अप्पा रॉकस्टार
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में
![स्टेज के अपने राम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/2VVuH69RJ1718631277209/1718631396851.jpg)
स्टेज के अपने राम
रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद
![आदिवासी कैसे आएंगे आगे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T_DN8Nk5_1718631151164/1718631275264.jpg)
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है
![अब संतुलन जरुरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/WZiErFBrI1718631068287/1718631159317.jpg)
अब संतुलन जरुरी
भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा
![मजबूत हो न्यायपालिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/VihO1Rn5q1718630962498/1718631068501.jpg)
मजबूत हो न्यायपालिका
न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे
![भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/kL-S3cOHo1718630825637/1718630961316.jpg)
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा
![स्त्री को अधिक शक्ति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/erTAFqZOC1718630693001/1718630823991.jpg)
स्त्री को अधिक शक्ति
राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा
![दाने-दाने का इस्तेमाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/R9Ebfvz5A1718630596563/1718630690768.jpg)
दाने-दाने का इस्तेमाल
बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे
![ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/BMpd0Tx-B1718630471727/1718630596412.jpg)
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो
![शहरी यातायात को बनाएं सुगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/cPsC30vKa1718630363705/1718630469924.jpg)
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा