अनचाहा हो जो उसे कैसे चाहें
Vanitha Hindi|April 2023
कुछ दुख भुलाए नहीं भूलते। अनचाही स्थितियां कभी ना कभी पीड़ा देती ही हैं। लेकिन व्यक्ति को भूलने का वरदान मिला है। दुख चाहे जितना बड़ा हो, उससे उबरा जा सकता है। असहनीयअविश्वसनीय और अनचाहे दुख का भी सामना किया जा सकता है।
इंदिरा राठौर
अनचाहा हो जो उसे कैसे चाहें

सु"ख दिन है, दुख है रात घनी काली, है दर्द दीया में बाती का जलना... गोपाल सिंह नेपाली की इस एक पंक्ति में सुख-दुख-दर्द, तीनों को एक साथ समझा जा सकता है। बुद्ध ने कहा था - यह संसार दुख-दर्द से भरा हुआ है और यह दुख हमारे अस्तित्व से जुड़ा है, हमारी इच्छाओं, हमारे मोह-प्रेम और अपेक्षाओं से जन्मा है।

दुख के पांच चरण

मशहूर स्विस अमेरिकन मनोचिकित्सक एलिजाबेथ कुबलर रॉस ने मृत्यु और उससे जुड़े दुख को ले कर कई अध्ययन किए। अपनी बेस्ट सेलिंग किताब ऑन डेथ एंड डाइंग में उन्होंने दुख के 5 चरणों के बारे में लिखा है। इन चरणों को कुबलर रॉस मॉडल कहा जाता है। ये चरण हैं— अस्वीकृति, क्रोध, बार्गेनिंग, डिप्रेशन और स्वीकृति । जब हम किसी तल्ख सचाई का सामना कर रहे होते हैं, तो ऐसे ही 5 चरणों से हो कर गुजरते हैं। हालांकि हर इंसान के लिए दुखी होने की प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है। जब दुख के साथ स्ट्रेस और ट्रॉमा भी जुड़ा होता है, तो स्थिति गंभीर हो जाती है, जिससे मेंटल-फिजिकल हेल्थ प्रभावित होती है। दबाव का असर शरीर और मन दोनों पर पड़ता है, जिससे कार्टिसोल और एड्रेनलाइन जैसे स्ट्रेस हारमोन्स रिलीज होते हैं और भूख और नींद का चक्र बिगाड़ देते हैं। लंबे समय तक ऐसा चलता रहे तो व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उसके कामकाज से ले कर निजी जीवन तक सब कुछ अस्तव्यस्त हो सकता है। दुख की स्थिति में व्यक्ति कई तरह के मनोभावों से हो कर गुजरता है, लेकिन जब इसमें ट्रॉमा भी जुड़ जाता है, तो उसकी स्थिति बिगड़ने लगती है।

क्या होता है इन स्थितियों में

कुबलर रॉस मॉडल के अनुसार दुख के इन सभी 5 चरणों में अलग-अलग लक्षण दिखायी देते हैं। हर स्टेज पर इन लक्षणों के आधार पर व्यक्ति का व्यवहार भी अलगअलग होता है।

स्टेज 1. अस्वीकार्यता : इस स्तर पर बाहरी तौर पर व्यक्ति भूलने, ध्यान भटकने, अजीबोगरीब बर्ताव करने, हमेशा व्यस्त दिखते रहने या जबरन खुद को ठीक दर्शाने की कोशिश करता है। कई बार वह शॉक में होता है, उसे अपने आसपास शून्य सा नजर आता है, भ्रमित रहता है या हर तरफ से खुद को घिरा हुआ पाता है। वह किसी भी निर्णय तक पहुंचने में खुद को समर्थ नहीं पाता।

Esta historia es de la edición April 2023 de Vanitha Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición April 2023 de Vanitha Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE VANITHA HINDIVer todo
प्रियंका चोपड़ा-जोनस - मेरी दुनिया है मां
Vanitha Hindi

प्रियंका चोपड़ा-जोनस - मेरी दुनिया है मां

प्रियंका चोपड़ा अब खुद एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। पापा की लाड़ली प्रियंका मां को अपनी पूरी दुनिया मानती हैं।

time-read
3 minutos  |
May 2024
केले के फायदेमंद छिलके
Vanitha Hindi

केले के फायदेमंद छिलके

केला खाने के बाद उसके छिलकों को ना फेंकें । छिलकों को कई तरह से इस्तेमाल करें।

time-read
1 min  |
May 2024
Summer Cool Decor Ideas
Vanitha Hindi

Summer Cool Decor Ideas

कुछ सिंपल होम डेकोर टिप्स की मदद से इस सीजन में अपने घर को रख सकते हैं ठंडा और सुकून भरा। इसके लिए चाहिए बस थोड़ी सी मेहनत और कुछ बदलाव

time-read
2 minutos  |
May 2024
मीनाक्षी शेषाद्रि मैं सरप्राइज करने आयी हूं
Vanitha Hindi

मीनाक्षी शेषाद्रि मैं सरप्राइज करने आयी हूं

मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1983 में अपनी डेब्यू फिल्म पेंटर बाबू से लोकप्रियता हासिल की, लेकिन इसी वर्ष आई हीरो ने उन्हें और जैकी श्राफ को स्टारडम दिया। इन फिल्मों के 40 वर्ष पूरे होने पर उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश-

time-read
5 minutos  |
May 2024
डिलीवरी में मदद करेगी लमाज क्लास
Vanitha Hindi

डिलीवरी में मदद करेगी लमाज क्लास

डिलीवरी को ले कर प्रेगनेंट कपल के मन में बहुत से डर होते हैं, इन्हें दूर करने व डिलीवरी को आसान बनाने के लिए एक्सपर्ट्स करवा रहे हैं लमाज व एंटी नेटल क्लासेज, एक जानकारी-

time-read
4 minutos  |
May 2024
जनाब! यह आम नहीं खास है
Vanitha Hindi

जनाब! यह आम नहीं खास है

आम हर दिल अजीज है। गरमियों की इस खुशबूदार सौगात के बारे में आप क्या जानते हैं? हम जिसे आम कहते हैं, वह आम नहीं, खास है। क्यों, बता रही हैं वनिता की कुकरी एक्सपर्ट प्रीता माथुर -

time-read
5 minutos  |
May 2024
कहीं आप पार्टी स्पॉइलर तो नहीं
Vanitha Hindi

कहीं आप पार्टी स्पॉइलर तो नहीं

पार्टी का मजा तभी है, जब सब इसे एंजॉय करें, इसलिए कोई ऐसी हरकत ना करें, जिससे सबका मूड खराब हो!

time-read
2 minutos  |
May 2024
नाखुश हैं क्या...
Vanitha Hindi

नाखुश हैं क्या...

हर किसी को अपनी जिंदगी से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए तो अप्रैल-मई का समय कुछ खास होता है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों में ये अप्रेजल मंथ होते हैं।

time-read
4 minutos  |
May 2024
अवंतिका चौधरी - चुनौतियों के बीच ही छिपा होता है अवसर
Vanitha Hindi

अवंतिका चौधरी - चुनौतियों के बीच ही छिपा होता है अवसर

तीन-चार लोगों के साथ शुरू हुआ था उनके व्यवसाय का सफर। कुछ अपनी बचत की गयी पूंजी थी, बाकी दोस्तों से मदद मिली। पूंजी के अलावा उन्होंने समय एवं नॉलेज का भी निवेश किया। इस तरह, लखनऊ की मूल निवासी अवंतिका चौधरी ने फूड के लिए अपने पैशन को जीते देहरादून में 'माया कैफे' की नींव रखी। उनके सामने जो बाधाएं आयीं, उन्हें स्वीकार करके आगे बढ़ीं और आखिर में अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया। बिजनेस में आने वाली महिलाओं को माया कैफे की सह-संस्थापक एवं हेड शेफ अवंतिका कहना चाहती हैं कि वे खुद पर विश्वास रखें। अपनी क्षमताओं को पहचानें। जो भी विजन या काम है, उसके प्रति ईमानदार रहें। चुनौतियों में ही अवसर छिपा होता है।

time-read
4 minutos  |
May 2024
पास आओ ना
Vanitha Hindi

पास आओ ना

कई बार स्त्रियां चाह कर भी सेक्स के लिए मूड नहीं बना पातीं। आखिर ऐसी कौन सी परेशानियां हैं, जिनका महिलाएं सामना कर रही हैं। जानिए एक्सपर्ट की सलाह-

time-read
4 minutos  |
May 2024