![सुरभि जैन डिजिटल लोरी का है जमाना](https://cdn.magzter.com/1367228237/1669467683/articles/KgrUtnbHB1669723998261/1669724178644.jpg)
छोटा आइडिया, छोटे सपने भी बड़े हो सकते हैं, अगर इरादे पक्के और नजरिया साफ हो। राजस्थान के छोटे से गांव लावा की एक बेटी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि सभी को उस पर नाज है। पांच हजार के करीब की आबादीवाले गांव से निकल कर इंजीनियर बनना और फिर अपना खुद का कारोबार शुरू करना कोई मजबूत इरादेवाली लड़की ही कर सकती है। सुरभि जैन ने ना सिर्फ लीक से हट कर सोचा, बल्कि अपने आइडिया को सफलतापूर्वक धरातल पर भी ला कर दिखाया। इन्होंने आम इंसान की एक बड़ी समस्या को हल करने के लिए 'नींद' नाम से एप लॉन्च किया है। यह देश का पहला और एकमात्र फ्री एप है, जहां हिंदी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में संगीत के साथ कहानियां सुनने को मिलती हैं, जिन्हें सुन कर लोगों को नींद आ जाती है। कंपनी की संस्थापक सुरभि जैन कहती हैं कि हमें कभी भी खुद को किसी सीमा में बांधने की जरूरत नहीं है। अपने पंखों को फैलाएं। जो सपने बुने हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अपना सब कुछ लगा देना चाहिए।
राजस्थान के लावा गांव में दसवीं के बाद पढ़ाई की सुविधा नहीं थी। बाहर जा कर पढ़ना पड़ता था, वह भी तब माता-पिता की मंजूरी मिले या उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो । सुरभि इस मामले में खुशनसीब रहीं। 11वीं पास पिता और आठवीं तक पढ़ीं मां ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने देंगे। वे हर क्षण उनका हौसला बढ़ाते रहे। बताती हैं सुरभि, "हमारे गांव में लड़कियों को ले कर एक खास प्रकार की रूढ़िवादिता थी। उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता था। ऐसी मान्यता थी कि एक दिन तो वह शादी करके पराये घर चली जाएगी। फिर उस पर पैसे क्यों खर्च करना? लड़कों में निवेश को महत्व देते थे। मेरे दादा-दादी भी ऐसा सोचते थे। लेकिन माता-पिता खुले विचारोंवाले थे। उन्होंने मुझे और दोनों भाइयों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की। अपनी हैसियत से ज्यादा किया। खुशकिस्मती से हम पढ़ाई में अच्छे थे, तो आगे का रास्ता निकलता गया। मैं कोटा गयी, तैयारी की और मेरा दाखिला आईआईटी बांबे में हो गया।"
आईआईटी बांबे ने गढ़ा नया व्यक्तित्व
Esta historia es de la edición December 2022 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición December 2022 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 8500 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![हेअर मास्क से हैप्पी हेअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/wu9g4ZzXz1718369188516/1718369284304.jpg)
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।
![फैमिली फेवरेट फूड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Y1fnf326d1718368951705/1718369207173.jpg)
फैमिली फेवरेट फूड
इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।
![जब कपल्स में हो इनकम गैप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/QWEupsd4n1718368723767/1718368912096.jpg)
जब कपल्स में हो इनकम गैप
कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -
![हीट में पेट को रखें फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/rcpTMjptZ1718368575387/1718368710493.jpg)
हीट में पेट को रखें फिट
गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —
![तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/BCuvZNM4S1718368370464/1718368506595.jpg)
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -
![Feel @Home](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/RZ8U_aR3Q1718368196308/1718368374838.jpg)
Feel @Home
बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।
![स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/ULq64WUPq1718367792176/1718368196476.jpg)
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।
![जॉब मार्केट को समझें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/qzX6W6ufx1718367610780/1718367790646.jpg)
जॉब मार्केट को समझें
बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।
![पिता का पेरेंटिंग में रोल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/w4IaGHUz61718364253365/1718364573780.jpg)
पिता का पेरेंटिंग में रोल
मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।
![Pet Care & Hot Summer](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Kln004Zf01718364081130/1718364248868.jpg)
Pet Care & Hot Summer
सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?