Try GOLD - Free

ट्रंप की कृपा के भरोसे न रहे भारत

Dainik Jagran

|

January 28, 2025

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हमें आपने दम पर हामिल करने के लिए तैयार रहना होगा

- संदीप घोष

ट्रंप की कृपा के भरोसे न रहे भारत

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी को लेकर भारत में उत्साह है। इस उत्साह की वजह ट्रंप के प्रति कोई विशेष लगाव न होकर उनके पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन से जुड़ा असंतोष है। बाइडन प्रशासन का रवैया भारत सरकार और विशेष रूप से उसके मुखिया नरेन्द्र मोदी को लेकर बेरुखी भरा रहा। हालांकि ट्रंप को लेकर उत्साह के माहौल को भी कुछ लोग जल्दबाजी भरा बता रहे हैं, क्योंकि प्रत्येक देश अपने हितों के अनुरूप ही काम करता है और अमेरिका को तो इस मामले में महारत हासिल है। अमेरिका को लेकर एक कहावत बहुत आम है कि अमेरिका का दुश्मन होना खतरनाक है, लेकिन उसका दोस्त होना और भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में भला ट्रंप सरकार क्यों किसी से अलग होगी ? किसी भी सूरत में 'अमेरिका फर्स्ट' और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' यानी मागा जैसे अपने चुनावी नारों के साथ ही उन्हें अपनी शुरुआत करनी होगी। अप्रवासियों को बाहर निकालने की शुरुआत के साथ ट्रंप ने अपने तेवर भी जाहिर कर दिए हैं।

लोग भले ही ट्रंप को अलहदा और अप्रत्याशित व्यक्ति कहें, लेकिन उनकी बातें सीधी एवं सपाट होती हैं। वह जैसे दिखते हैं, कमोबेश वैसे ही हैं। उनके मामले में अनावश्यक अनुमान लगाने की जरूरत नहीं। दूसरे नेता कूटनीति और इधर-उधर की बातों में उलझाए रखते हैं, जिससे अटकलबाजियों को बल मिलता है। ट्रंप के मामले में ऐसा नहीं है। यह स्पष्ट है कि अमेरिकी उद्योगों एवं अर्थव्यवस्था का कायाकल्प ट्रंप की शीर्ष प्राथमिकता है। उनकी अभी तक की घोषणाओं से इसकी पुष्टि भी होती है। चूंकि ट्रंप मूल रूप से एक कारोबारी हैं और वह भी परंपरा से इतर शैली वाले तो अपने एजेंडे पर आगे बढ़ने में वह पूरी तत्परता दिखाएंगे।

MORE STORIES FROM Dainik Jagran

Dainik Jagran

चार साल पहले मृत दुष्कर्म का दोषी मिला जीवित, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब में पुलिस रिकार्ड में मर चुके एक दुष्कर्म के दोषी को पुलिस ने चार साल बाद जीवित गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सलाह, अपना धर्म क्यों नहीं बदल लेते

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हिंदू पत्नी के धर्म परिवर्तन की आस लगाकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने एक्स पर सफाई भी दी, लेकिन ये भी काम नहीं आई। एक्स पर उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि बीते बुधवार मिसीसिपी के ऑक्सफोर्ड में टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में एक सवाल पर उन्होंने कहा था कि वह उम्मीद करते हैं कि उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस किसी दिन ईसाई धर्म अपना लेंगी।

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Jagran

दिल्ली के रंगमंच से निकला बादशाह

1989 की बात है। एक शो से लौटते वक्त रात के करीब एक बजे, पंडारा रोड पर कार का पेट्रोल खत्म हो गया।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हिंद-प्रशांत क्षेत्र हर दबाव से मुक्त रहना चाहिए : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का मानना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र खुला, समावेशी और किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त रहना चाहिए।

time to read

1 mins

November 02, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

किंग खान का जलवा बरकरार

दिल्ली की गलियों से मुंबई के आसमान तक, शाह रूख खान ने मेहनत, जुनून और मुस्कान से वो मुकाम हासिल किया, जहां नाम ही पहचान बन जाता है। 60 की उम्र में भी वही जोश, चमक और विनम्रता आज भी उन्हें 'हिंदी सिनेमा का बादशाह' बनाती है। भावना सोमाया का आलेख ...

time to read

3 mins

November 02, 2025

Dainik Jagran

भारी ट्रकों व बसों के निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ लागू

अमेरिका को होने वाले ट्रकों और बसों के निर्यात पर शनिवार से नए टैरिफ नियम लागू हो गए।

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Jagran

दिल्ली को वैश्विक राष्ट्रीय राजधानी बनाने को भगीरथ प्रयास की आवश्यकता

स्वाधीनता के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने विकास के मामले में कई मील के पत्थर गढ़े हैं। हर क्षेत्र में प्रगति हुई, लेकिन समय के साथ समस्याएं भी गहराती गईं। समस्याएं ऐसी विकराल थीं कि उसके समाधान के लिए भगीरथ प्रयास की आवश्यकता है। दिल्ली विभिन्न वर्ग के प्रबुद्ध लोगों की चिंता एक सी है तो सपने एक जैसे हैं। सभी लोग दिल्ली को वैश्विक स्तर की राष्ट्रीय राजधानी के रूप में देखना चाहते हैं। वे कहते हैं कि यह काफी कठिन है, लेकिन यदि प्रयास किया जाए तो असंभव भी नहीं है। वैश्विक स्तर पर कई शहरों ने खुद को उसके अनुरूप ढाला है। फिर दिल्ली क्यों पीछे रहे।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

रोहन बोपन्ना के दो दशकों के शानदार करियर का अंत

नई दिल्ली, प्रेट्रः ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले सिर्फ चार भारतीय टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोहन बोपन्ना ने शनिवार को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा की।

time to read

2 mins

November 02, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

देश का भविष्य एआइ पर निर्भर, सतर्कता है जरूरी : सुब्रमण्यम

आइजीएसआइ के राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे राज्यों के प्रतिनिधि

time to read

1 min

November 02, 2025

Dainik Jagran

दीवाना के बिना अधूरी है कहानी

शाह रुख खान की पहली प्रदर्शित फिल्म 'दीवाना' थी। इससे पहले कई फिल्में साइन कर चुके शाह रुख के जीवन में कैसे बना यह संयोग, बता रहे हैं इसके निर्माता गुड्डू धनोआ ....

time to read

1 mins

November 02, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size