महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक फेरबदल में भाजपा ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भविष्य के लिए बड़ा दांव चला है। इससे उसने सत्ता के बजाय हिन्दुत्व की विचारधारा की लड़ाई का संदेश तो दिया ही है, महाराष्ट्र के भीतर शिवसेना में उद्धव की ताकत को कम करने की कोशिश की है। इसका पहला असर बीएमसी चुनाव में दिख सकता है जहां अभी शिवसेना सत्ता में है। शिंदे के जरिए उसने मराठा कार्ड भी चला है।
इतना ही नहीं, अपने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के लिए भी मनाया, ताकि विदर्भ के साथ भी संतुलन बनाया जा सके। भाजपा की यह रणनीति महाराष्ट्र की राजनीति को प्रभावित करेगी ही, आने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी असर डालेगी। बीते 24 घंटे से भी कम समय में उतारचढ़ाव भरी राजनीति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले, उद्धव के इस्तीफे, फडणवीस को लेकर भाजपा के ट्वीट व शिंदे के सीएम और उससे भी आगे फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने तक पल-पल राजनीति बदलती रही।
Diese Geschichte stammt aus der July 01, 2022-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der July 01, 2022-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
गूगल सर्च का तरीका बदल जाएगा
कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने आईओ इवेंट में एआई टूल वाले कई नए फीचर की जानकारी दी
छोटी मानसिकता न रखें विकसित देश : जयशंकर
चाबहार बंदरगाह पर विदेश मंत्री ने अमेरिका पर निशाना साधा
नीरज की स्वर्णिम थ्रो, मनु ने रजत पदक जीता
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहले घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
पंजाब के सामने राजस्थान पस्त
किंग्स ने रॉयल्स को पांच विकेट से पराजित किया, सैम ने दो विकेट लेने के बाद खेली 63 रन की नाबाद पारी
खदान की लिफ्ट टूटी, अधिकारी की मौत
राजस्थान के नीम का थाना जिले में तांबे की खदान के अंदर फंसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी की बुधवार को मौत हो गई। इससे पूर्व आपदा बचाव कर्मियों ने खदान के अंदर लिफ्ट के ढह जाने से फंसे सभी 15 लोगों को बाहर निकाला।
पीएफ की रकम तीन दिन के अंदर मिलेगी
ईपीएफओ ने स्वचालित तरीके से दावा निपटान सेवा शुरू की
'नागरिकता का सपना सच हुआ'
पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए भारत भाग कर आने वाले भरत कुमार का संघर्ष 11 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को समाप्त हो गया। उन्हें मिलाकर कुल 14 लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान की गई।
भाजपा संविधान को नष्ट करने पर तुली : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को 'नष्ट' करने के साथ ही आदिवासियों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
बजट का 15% अल्पसंख्यकों को देना चाहती है कांग्रेस: मोदी
प्रधानमंत्री ने नासिक जिले के पिंपलगांव बसवंत में चुनावी रैली को संबोधित किया
यीडा का नया कार्यालय 350 करोड़ में बनेगा
पांच मंजिला भवन में पार्किंग, ऑडिटोरियम समेत कई सुविधाएं होंगी